जीवन की अंतिम सांस तक निभाया साथ,देखने वालों की आंखें हुई नम, बड़वानी/धार। धार जिले के बाग में एक ही परिवार में एक साथ 2 शवयात्रा निकली जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर छाई है ।यह घटना बड़वानी जिले के राजपुर पदस्थ आरक्षक महेंद्र प्रजापति एवं कृष्णा प्रजापति के परिवार में हुई।मूलतः बाग में निवासरत उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता की आकस्मिक मृत्यु हो गई।बाग़ निवासी प्रभुलाल प्रजापत की 61 वर्ष में आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी ही पत्नी छोटा बाई की तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई शनिवार को दोनों को एक ही चिता पर अग्नि दी गई। घटना के बाद परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।वही पति पत्नी की मौत के क्षेत्र वासियों में चर्चा बनी हुई है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जीने मरने के वादे को निभाया।परिवार ने बैंड बाजे ओर रस्मो के बाद उन्हें विदा किया।परिवार पर हुई इस घटना के बाद शोकाकुल परिवार को समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने ढाढस बंधाया।वही दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।दोनो ही धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ ही समाज में सादगी पूर्ण जीवन के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे।
जीवन की अंतिम सांस तक निभाया साथ,देखने वालों की आंखें हुई नम, बड़वानी/धार। धार जिले के बाग में एक ही परिवार में एक साथ 2 शवयात्रा निकली जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर छाई है ।यह घटना बड़वानी जिले के राजपुर पदस्थ आरक्षक महेंद्र प्रजापति एवं कृष्णा प्रजापति के परिवार में हुई।मूलतः बाग में निवासरत उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता की आकस्मिक मृत्यु हो गई।बाग़ निवासी प्रभुलाल प्रजापत की 61 वर्ष में आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी ही पत्नी छोटा बाई की तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई शनिवार को दोनों को एक ही चिता पर अग्नि दी गई। घटना के बाद परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।वही पति पत्नी की मौत के क्षेत्र वासियों में चर्चा बनी हुई है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जीने मरने के वादे को निभाया।परिवार ने बैंड बाजे ओर रस्मो के बाद उन्हें विदा किया।परिवार पर हुई इस घटना के बाद शोकाकुल परिवार को समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने ढाढस बंधाया।वही दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।दोनो ही धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ ही समाज में सादगी पूर्ण जीवन के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे।
- बड़वानी/धार। धार जिले के बाग में एक ही परिवार में एक साथ 2 शवयात्रा निकली जिसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर छाई है ।यह घटना बड़वानी जिले के राजपुर पदस्थ आरक्षक महेंद्र प्रजापति एवं कृष्णा प्रजापति के परिवार में हुई।मूलतः बाग में निवासरत उनके पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता की आकस्मिक मृत्यु हो गई।बाग़ निवासी प्रभुलाल प्रजापत की 61 वर्ष में आकस्मिक मृत्यु के बाद उनकी ही पत्नी छोटा बाई की तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई शनिवार को दोनों को एक ही चिता पर अग्नि दी गई। घटना के बाद परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।वही पति पत्नी की मौत के क्षेत्र वासियों में चर्चा बनी हुई है कि उन्होंने आखिरी सांस तक जीने मरने के वादे को निभाया।परिवार ने बैंड बाजे ओर रस्मो के बाद उन्हें विदा किया।परिवार पर हुई इस घटना के बाद शोकाकुल परिवार को समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने ढाढस बंधाया।वही दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।दोनो ही धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ ही समाज में सादगी पूर्ण जीवन के लिए अपनी अलग पहचान रखते थे।1
- सेंधवा नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने नेशनल हाईवे रोड स्थित श्री गुरुद्वारा मार्ग पर श्री गुरु नानक चौक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चौराहे पर सिखों के धार्मिक प्रतीक श्री खंडा साहिब की स्थापना की गई, जो सिख समाज के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक माना जाता है।1
- बड़वानी नगर पालिका में नेशनल लोक अदालत के दौरान सर्वर बंद रहने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग संपत्ति कर सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे थे, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण घंटों तक उनके काम नहीं हो सके। एक कॉलेज की छात्रा ने बताया कि यह चौथी बार है जब वे लोक अदालत के दिन नगर पालिका आई हैं, लेकिन हर बार सर्वर समस्या बताकर काम टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 महीनों से इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोक अदालत के दिन भुगतान में रियायत मिलने के कारण ही लोग यहां आते हैं। आनंद नगर कॉलोनी निवासी संगीता राठौर ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से नगर पालिका में इंतजार कर रही हैं। लोक अदालत के कारण लगभग 60 से 70 लोग पहुंचे थे, लेकिन पोर्टल बंद होने से सभी को इंतजार करना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, तो पोर्टल का सर्वर चालू रहना चाहिए ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। इस मामले में सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमावत ने जानकारी दी कि सर्वर कुछ समय के लिए बंद था, लेकिन अब वह चालू हो गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपत्ति कर जमा किया जा रहा है। उनके अनुसार, सर्वर चालू होने के बाद अब तक लगभग 15 से 20 कैश जमा हुए हैं और लोगों के काम किए जा रहे हैं। सर्वर की समस्या के कारण लोक अदालत के दिन भी नागरिकों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई।1
- हाट बाजार में हुड़दंग करने वाले 6 मनचलों पर नानपुर पुलिस की कार्रवाई, बाजार में लगवाई उठक-बैठक, थाने तक निकाला जुलूस आलीराजपुर जिले के नानपुर हाट बाजार में हुड़दंग मचाने वाले मनचलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, शनिवार को नानपुर हाट बाजार में कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। इससे बाजार में मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। इतना ही नहीं, ये युवक बाजार में आई महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हुए असभ्य व्यवहार भी कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घेराबंदी कर 6 मनचलों को बाजार में ही पकड़ लिया। पुलिस ने इन युवकों को आमजन के सामने हाट बाजार में ही उठक-बैठक लगवाई और बाजार से थाने तक पैदल जुलूस निकालकर ले जाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी थाने बुलाकर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। आलीराजपुर पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि हाट-बाजार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।1
- *10 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल चलकर खाक* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद। ग्राम कॉलबरड दो किसानों के खेत में आग लग गई ग्रामीणों ने बताया कि पहले महेश तारे के खेत में आग लगी थी हवा हवा तेज चलने के कारण आग की लपटो दूसरे खेत को भी अपनी चपेट में ले लियाजिनके खेत में आग लगी किसानो के नाम महेश तारे लोकेश पटेल के पांच-पांच एकड़ में गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई किसानों ने कहा कि गेहूं काटने की तैयारी थी लेकिन से पहले घटना हो गई बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में फाल्ट होने से यह आग लगी खबर मिलते हैं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने दलबल भेजा खेत में पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन फसल को नहीं बचाया जा सका अगर समय पर रहते काबू पाने से आसपास गेहूं के खेत की फसल बच गई साथी किसने ने सरकार से गुजारिश की थी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए2
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा में गुजरात जाती हुए ईको बरझर में पकड़ा गई1
- Post by Ajaymeda1
- बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में चौथी बड़ी सफलता आलीराजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब की गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस को 13 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरू चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी हरिजन मोहल्ला बखतगढ़ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 33 पेटियां अवैध शराब और बीयर बरामद की हैं। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की, बीयर और आम्बी वाइन शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 322.68 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये बताई जा रही है आरोपी शराब के भंडारण और परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बखतगढ़ थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक उदलिया जामोद, आरक्षक तुलसीराम कवचे, आरक्षक अनिल चौहान और आरक्षक मोतीलाल चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।1