हाट बाजार में हुड़दंग करने वाले 6 मनचलों पर नानपुर पुलिस की कार्रवाई, बाजार में लगवाई उठक-बैठक, थाने तक निकाला जुलूस हाट बाजार में हुड़दंग करने वाले 6 मनचलों पर नानपुर पुलिस की कार्रवाई, बाजार में लगवाई उठक-बैठक, थाने तक निकाला जुलूस आलीराजपुर जिले के नानपुर हाट बाजार में हुड़दंग मचाने वाले मनचलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, शनिवार को नानपुर हाट बाजार में कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। इससे बाजार में मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। इतना ही नहीं, ये युवक बाजार में आई महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हुए असभ्य व्यवहार भी कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घेराबंदी कर 6 मनचलों को बाजार में ही पकड़ लिया। पुलिस ने इन युवकों को आमजन के सामने हाट बाजार में ही उठक-बैठक लगवाई और बाजार से थाने तक पैदल जुलूस निकालकर ले जाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी थाने बुलाकर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। आलीराजपुर पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि हाट-बाजार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
हाट बाजार में हुड़दंग करने वाले 6 मनचलों पर नानपुर पुलिस की कार्रवाई, बाजार में लगवाई उठक-बैठक, थाने तक निकाला जुलूस हाट बाजार में हुड़दंग करने वाले 6 मनचलों पर नानपुर पुलिस की कार्रवाई, बाजार में लगवाई उठक-बैठक, थाने तक निकाला जुलूस आलीराजपुर जिले के नानपुर हाट बाजार में हुड़दंग मचाने वाले मनचलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, शनिवार को नानपुर हाट बाजार में कुछ युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहे थे। इससे बाजार में मौजूद लोगों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। इतना ही नहीं, ये युवक बाजार में आई महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हुए असभ्य व्यवहार भी कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घेराबंदी कर 6 मनचलों को बाजार में ही पकड़ लिया। पुलिस ने इन युवकों को आमजन के सामने हाट बाजार में ही उठक-बैठक लगवाई और बाजार से थाने तक पैदल जुलूस निकालकर ले जाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को भी थाने बुलाकर भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। आलीराजपुर पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि हाट-बाजार या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और महिलाओं से छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
- Post by Nayak5
- कृषि उपज मंडी के लहसुन व्यापारी को लगा चुना,42 रुपए की हुई व्यापारी से ठगी देखे खबर नेशनल टीवी चैनल inh24×7 पर धार जिला ब्यूरो चीफ निलेश शर्मा1
- मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में विशेष लाइटिंग: वास्तु के अनुसार गर्भ गृह में एलईडी लाइटें लगाई गईं, राम नवमी पर दिखेगी अलग छटा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर परिसर और भगवान के गर्भ गृह में नई प्रकाश व्यवस्था की गई है। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मंदिर को दिव्य और शांत बनाने के उद्देश्य से यह पहल की है। इस नई व्यवस्था में वार्म व्हाइट एलईडी नियॉन लाइट्स, स्ट्रिप लाइट्स और कलर-चेंजिंग बल्ब का उपयोग किया जा रहा है। ये ऊर्जा-कुशल लाइटें ऐक्रेलिक सामग्री के साथ मंदिर का आकर्षण बढ़ा रही हैं और इनकी लंबी अवधि तक चलने की उम्मीद है। वास्तु के अनुसार, महंत ने सकारात्मक ऊर्जा और शांति बढ़ाने के लिए सफेद, क्रीम या हल्के पीले रंगों के प्रकाश का चयन किया है। मंदिर को पहले एक समस्या का सामना करना पड़ता था। गर्भ गृह में पूजा कक्ष की मंद रोशनी अक्सर पवित्र मूर्तियों पर छाया डालती थी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भगवान का स्वरूप स्पष्ट दिखाई नहीं देता था।इस समस्या को हल करने और आध्यात्मिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए महंत नरसिंह दास ने विशेष वास्तु-अनुरूप लाइट डेकोरेशन और मंदिर के कुछ हिस्सों का कायाकल्प किया है। आकर्षक वास्तु से जुड़ी लाइटें और पीवी की ग्रिल का कार्य मंदिर की छत और दीवारों पर विशेष रूप से करवाया गया है। ये लाइट्स पूजा कक्षों के आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं, जो एक जीवंत और सुखदायक चमक प्रदान करेंगी। यह पहल पूरे मंदिर क्षेत्र में भक्तिमय अनुभव को उन्नत करेगी और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, जिससे उन्हें भगवान के चार हाथों और पूरी प्रतिमा का स्पष्ट दर्शन हो सकेगा।एलईडी लाइटें एक समान, चमकदार और सुखदायक प्रकाश प्रदान करेंगी जहां यह लगाई जा रही है,, जिससे मंदिर का हर कोना अच्छी तरह से रोशन होगा, और भगवान राम लक्ष्मण सीता और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों और सजावट को और बेहतर निखार देगा। उल्लेखनीय था। तेज, फिर भी शांत प्रकाश ने न केवल उनके आध्यात्मिक स्थान को बेहतर बनाया, बल्कि मंदिर का हर कोना आकर्षण का केंद्र बिंदु भी बन रहा है। लाइटों ने हमारे पूजा कक्ष में एक नई ऊर्जा ला दी है। ऐसा लगता है जैसे अब ईश्वर की उपस्थिति अधिक स्पष्ट रूप से महसूस हो रही है।" यह लाइट आध्यात्मिक वातावरण को किस प्रकार बेहतर बना सकती हैं। यह लगने के बाद ही मंदिर में समझ में आने लगा है।सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण इस तरह की आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ प्राचीन वास्तुकला को संरक्षित करते हुए उसे एक नया और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। ये सजावट न केवल धार्मिक स्थलों को सुंदर बना रही है, बल्कि मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालु और मांडू आने वाले पर्यटकों बढ़ावा देने में भी यह पहल सहायक होगी कार्य के पूर्ण होने के बाद। जिससे मंदिर क्षेत्र के सिद्ध क्षेत्र की भव्यता बढ़ गई है, और यह दूर से भी आकर्षित कर रहा है। मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। देर रात इसकी आभा देखते ही बन रही है।3
- Post by Dilip Chouhan1
- सामाजिक एकता और परंपरागत सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय बैठक शनिवार को गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने समाज की एकता, युवाओं में संस्कार, उत्सव आयोजन और उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लकुलीश आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी विनोद भाई पण्डया ने की। कार्यक्रम में संरक्षक प्रियकांत पण्डया व लक्ष्मीनारायण पण्डया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश भाई गौर, विजयेश के पण्डया, मुकेश भाई भट्ट, राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी, संगठन मंत्री गोमतीशंकर पण्डया, कन्हैयालाल पण्डया, देवेन्द्र पण्डया, किशोर पण्डया, किरीट पण्डया, प्रवीण पण्डया, अरुण जोशी, तिलोत्तमा पण्डया, रविन्द्र उपाध्याय, दिनेश पण्डया, यशवंत व्यास, शंभूलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए युवा अध्यक्ष विनोद पाण्डे, युवा संगठन मंत्री हरषु पण्डया, उपेन्द्र त्रिवेदी ने चर्चा की। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सहभागिता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की। समारोह का संचालन अमरीश भाई पण्डया ने किया।2
- देपालपुर में लोक अदालत का आयोजन1
- Post by Nayak1
- बिना सूचना ब्लास्टिंग से उड़े घरों के टीन-पतरे: धार के चिचोड़िया गांव में धमाके से मकानों में आई दरारें, ग्रामीण दहशत में राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम चिचोड़िया में गुरुवार दोपहर इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन निर्माण के दौरान की गई ब्लास्टिंग से कई मकानों को क्षति पहुंची है। इस धमाके से कुछ घरों की छतों के टीन-पतरे उड़ गए और दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। यह धमाका चिचोड़िया गांव के पास चल रहे इंदौर-दाहोद रेलवे लाइन परियोजना के तहत पुलिया निर्माण कार्य के दौरान हुआ। निर्माण कंपनी द्वारा जमीन के अंदर विस्फोटक लगाकर यह ब्लास्टिंग की गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ब्लास्टिंग से पहले उन्हें किसी भी प्रकार की सूचना या चेतावनी नहीं दी गई थी।घरों के उड़े टीन-पतरे, जमीन में हुआ कंपन धमाका इतना तीव्र था कि गांव के कई मकानों को क्षति पहुंची। कुछ घरों की छतों के टीन-पतरे उड़ गए। इसके साथ ही कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। धमाके के समय जमीन में कंपन महसूस हुआ। ग्रामीणों के अनुसार इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण बोले- पहले बताते तो सुरक्षित स्थान पर चले जाते ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से पहले सूचना न दिए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीण चुन्नीलाल मारू ने कहा, "यदि पहले चेतावनी दी जाती तो लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाते।" गांव के उमेश रावल, सीताराम कालू और रामलाल दागी के मकानों में दरारें आने की जानकारी मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मुआवजे की मांग इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धमाके की तेज आवाज और लोगों की घबराहट साफ दिखाई दे रही है। धमाके के बाद कई ग्रामीण दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति का जायजा लेते दिखे। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की जांच करने और मकानों में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है2
- स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम ‘‘स्वच्छता सप्ताह‘‘ अन्तर्गत परिषद् क्षेत्र में दिनांक-14.03.2026 से 19.03.2026 तक विभिन्न गतिविधियाॅं का आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत दिनांक-14.03.2026 को नगर परिषद् द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से नगर परिषद् क्षेत्र के डायलाब तालाब से स्वच्छता संकल्प एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर स्वच्छता सप्ताह की शुरूआत श्रमदान एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान् इन्द्रजीत सिंह यादव जिला कलक्टर महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् राजीव द्धिवेदी अति. जिला कलक्टर महोदय, उपखण्ड अधिकारी महोदया सोनी कुमारी, श्रीमान् नरपत सिहं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् गोपाल लाल स्वर्णकार, जिला परिषद्, बाॅसवाडा श्रीमान् कैलाश बसेर अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बाॅसवाडा, श्रीमान् दुर्गेश रावल, आयुक्त नगर परिषद्, बाॅसवाडा, खेल अधिकारी श्रीमान् धनेश्वर मईडा, सहायक अभियंता, नगर परिषद् बाॅसवाडा, एवं जनप्रतिनिधि श्री हकरू भाई मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री महावीर बोहरा, श्री यूगल उपध्याय, श्रीमति श्यामा राणा, sajjan singh rathor एवं अन्य सभी नगर परिषद् के कर्मचारी एवं स्काउट सिविल डिफेन्स की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की गई l4