logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेगवा का जंगल बना हरियाली का खूबसूरत नजारा, बारिश में प्रकृति ने बदली जंगल की तस्वीर रीठी। कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित नेगवा का जंगल इन दिनों चारों ओर फैली हरियाली के चलते आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बारिश के मौसम में जंगल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। चारों तरफ हरे-भरे पेड़-पौधे और प्राकृतिक नजारे राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। नेगवा के जंगल से गुजरने वाला हर व्यक्ति कुछ पल रुककर इस मनमोहक दृश्य को निहारने के लिए मजबूर हो जाता है। बारिश के बाद जंगल की हरियाली ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। सड़क से गुजरते समय दूर तक दिखाई देने वाली हरियाली और शांत वातावरण लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में नेगवा का जंगल हर साल अपनी अलग ही खूबसूरती के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों और राहगीरों के लिए यह इलाका इन दिनों किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल से कम नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि यहां से गुजरने वाले लोग इस प्राकृतिक सौंदर्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते भी नजर आ रहे हैं।

3 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नेगवा का जंगल बना हरियाली का खूबसूरत नजारा, बारिश में प्रकृति ने बदली जंगल की तस्वीर रीठी। कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित नेगवा का जंगल इन दिनों चारों ओर फैली हरियाली के चलते आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बारिश के मौसम में जंगल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। चारों तरफ हरे-भरे पेड़-पौधे और प्राकृतिक नजारे राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। नेगवा के जंगल से गुजरने वाला हर व्यक्ति कुछ पल रुककर इस मनमोहक दृश्य को निहारने के लिए मजबूर हो जाता है। बारिश के बाद जंगल की हरियाली ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। सड़क से गुजरते समय दूर तक दिखाई देने वाली हरियाली और शांत वातावरण लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में नेगवा का जंगल हर साल अपनी अलग ही खूबसूरती के लिए जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों और राहगीरों के लिए यह इलाका इन दिनों किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल से कम नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि यहां से गुजरने वाले लोग इस प्राकृतिक सौंदर्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते भी नजर आ रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।
    1
    अवंती बाई जयंती पर गूंजेगा वीरांगना का जयघोष 16 अगस्त को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में निकलेगी विशाल बाइक रैली
ढीमरखेड़ा मे वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी  रैली की तैयारियों को लेकर ग्राम पिंडरई में आज गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित हुई
रैली सुबह 10 बजे पिंडरई से शुरू होकर ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दशरमन होते हुए कछार गांव बड़ा अवंती बाई तिराहा पहुंचेगी। दशरमन और कछार में वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंद्र कुमार लोधी ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। रैली के माध्यम से वीरांगना के शौर्य, त्याग और बलिदान का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।
    1
    बकलहटा में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बोले—नया अस्पताल बनाया जाए
कटनी, रीठी। रीठी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बकलहटा में संचालित शासकीय अस्पताल इन दिनों खुद ही बदहाली और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल परिसर के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं तो उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी गंदगी के बीच काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बकलहटा में नया अस्पताल भवन बनाया जाए। साथ ही अस्पताल को गांव के नजदीक सड़क किनारे ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां ग्रामीणों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल बेहद जरूरी है, लेकिन मौजूदा हालात में अस्पताल का वातावरण ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नए अस्पताल भवन के निर्माण की मांग उठाई है।
    user_Ummed kuswaha
    Ummed kuswaha
    रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार की समझाइए के बाद खुलवाया जाम लेकिन खाद्य विभाग से अभी तक भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी
    1
    पुलिस प्रशासन एवं तहसीलदार की समझाइए के बाद खुलवाया जाम
लेकिन खाद्य विभाग से अभी तक भी नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिनांक : 13 अगस्त 2026 *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी 💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥 सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें। *कटनी पुलिस* *आपकी सेवा में सदैव तत्पर*
    1
    दिनांक : 13 अगस्त 2026

*पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी
💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥
सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई।
जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे।
सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
*कटनी पुलिस*
*आपकी सेवा में सदैव तत्पर*
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • जर्जर बिजली केबल से परेशान किसान,शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, CM हेल्पलाइन और 1912 की शिकायतों के निपटारे पर किसानों ने जताई नाराजगी खम्हरिया में 12-13 पोलों की केबल खराब, धान की रोपाई प्रभावित होने का संकट कटनी/बाकल। ग्राम पंचायत खम्हरिया (बाकल) में खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत केबल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि करीब 12 से 13 पोलों की केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की रोपाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों के अनुसार पनहा तालाब के किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से खेतों तक जाने वाली विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई के लिए लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं जर्जर एवं खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। समस्या को लेकर किसानों ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर कटनी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जर्जर केबल बदलवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की थी। आवेदन में किसानों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। CM हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मौके पर समस्या का समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दर्ज कर दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों को उनकी संतुष्टि जाने बिना ही बंद अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में खराब केबल अभी तक नहीं बदली गई और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है तो शिकायत का निराकरण किस आधार पर किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर बिना समाधान शिकायत बंद करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। 1912 पर शिकायत के बाद भी राहत नहीं पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के शिकायत सहायता नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ता की संतुष्टि जाने बिना ही शिकायत बंद कर दी जाती है। इससे किसानों में विभागीय शिकायत व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। इस संबंध में रामकुमार सेन, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बाकल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को खराब केबल बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    3
    जर्जर बिजली केबल से परेशान किसान,शिकायतों के निराकरण पर उठे सवाल, CM हेल्पलाइन और 1912 की शिकायतों के निपटारे पर किसानों ने जताई नाराजगी
खम्हरिया में 12-13 पोलों की केबल खराब, धान की रोपाई प्रभावित होने का संकट
कटनी/बाकल। ग्राम पंचायत खम्हरिया (बाकल) में खेतों तक बिजली पहुंचाने वाली जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत केबल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि करीब 12 से 13 पोलों की केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धान की रोपाई का समय होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
किसानों के अनुसार पनहा तालाब के किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से खेतों तक जाने वाली विद्युत लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण सिंचाई के लिए लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं जर्जर एवं खुले तारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
समस्या को लेकर किसानों ने 28 जुलाई 2026 को कलेक्टर कटनी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर जर्जर केबल बदलवाने और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की थी। आवेदन में किसानों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लाइनमैन को कई बार मौखिक रूप से भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
CM हेल्पलाइन के निराकरण पर सवाल
किसानों का आरोप है कि समस्या को लेकर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मौके पर समस्या का समाधान किए बिना शिकायतों का निराकरण दर्ज कर दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ शिकायतों को उनकी संतुष्टि जाने बिना ही बंद अथवा फोर्स क्लोज किया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि यदि खेतों में खराब केबल अभी तक नहीं बदली गई और विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है तो शिकायत का निराकरण किस आधार पर किया गया। उन्होंने मामले की जांच कर बिना समाधान शिकायत बंद करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
1912 पर शिकायत के बाद भी राहत नहीं
पीड़ित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के शिकायत सहायता नंबर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज कराईं। किसानों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ता की संतुष्टि जाने बिना ही शिकायत बंद कर दी जाती है। इससे किसानों में विभागीय शिकायत व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।
इस संबंध में रामकुमार सेन, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत उपकेंद्र बाकल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग के ठेकेदार को खराब केबल बदलने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी* सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई। जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे। सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
    1
    *पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार, संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि परिजनों के डर से बनाई थी मनगढ़ंत कहानी*
सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में सिविल लाइन कटनी निवासी सुशील कुमार समुद्रे, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप समुद्रे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों से संबंधित समाचार प्रसारित किए गए थे। इस संबंध में कटनी पुलिस द्वारा तथ्यों की जांच की गई।
जांच के दौरान सुशील कुमार स्वयं अनुसूचित जाति थाना पहुंचे, जहां उनसे उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनके द्वारा पुलिस के विरुद्ध लगाए गए आरोप सत्य नहीं थे।
सुशील कुमार ने बताया कि वह निजी कार्य के कारण समय पर घर नहीं पहुंच पाए थे, जिससे उनके परिजन चिंतित हो गए थे। परिजनों के डर के कारण उन्होंने निवार पुलिस के विरुद्ध एक मनगढ़ंत कहानी बना दी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप, जिनमें पुलिस चौकी में बैठाने एवं पैसों की मांग करने जैसी बातें शामिल थीं, पूरी तरह से गलत थीं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों द्वारा उनके कथनों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी घटना से संबंधित जानकारी को साझा करने या प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें तथा भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
    user_Sumit Mailk
    Sumit Mailk
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी नगर//- स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ प्रदर्शन कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे। रिहर्सल में सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज
    4
    कटनी नगर//-
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल जारी
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ प्रदर्शन
कटनी, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
रिहर्सल में सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को लेकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर श्री अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा श्री राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। मैसेज पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को सीनियर डायरेक्टर ने मैसेज भेजने से इनकार किया, तब ठगी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और करीब 16 लाख रुपए होल्ड करा दिए। बाकी रकम के कोलकाता के अलग-अलग खातों और एटीएम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।
    1
    कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी

कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए
कटनी विधायक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी
कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर से फर्जी वॉट्सऐप मैसेज भेजकर अकाउंटेंट को दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
मैसेज पर भरोसा कर अकाउंटेंट ने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। शाम को सीनियर डायरेक्टर ने मैसेज भेजने से इनकार किया, तब ठगी का खुलासा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की और करीब 16 लाख रुपए होल्ड करा दिए। बाकी रकम के कोलकाता के अलग-अलग खातों और एटीएम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है।
एसपी कटनी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.