Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
MAHARAJ SINGH
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चैत्र नवरात्र धूमधाम से मनाई जा रहे हैं1
- शाहजहांपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा तिलहर क्षेत्र के निगोही स्थित आदर्श इंटर कॉलेज रामलीला मैदान में 212 नवयुगलों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा एवं ब्लाक प्रमुख निगोही कविता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस सामूहिक विवाह समारोह में 198 हिंदू एवं 14 मुस्लिम नवयुगलों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। उपस्थित सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि परिवार का सम्मान होती हैं। सरकार उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर लगभग एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बना रही है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये का घरेलू सामान तथा 15 हजार रुपये विवाह व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षगण, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिवनरायण मिश्रा, सर्वेश वर्मा, जिलामंत्री विपिन, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- पीलीभीत जनपद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। बुधवार को शहर के सबसे व्यस्ततम 'रंगीलाल चौराहे' पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक शातिर युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुआ और नजर बचाकर सोने की कीमती चेन लेकर फरार हो गया। गहने देखने के बहाने पहुँचा था शातिर मिली जानकारी के अनुसार, रंगीलाल चौराहे पर स्थित 'चंद्र ज्वैलर्स' में बुधवार को सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक दुकान में आया और दुकानदार से सोने के जेवर दिखाने को कहा। जब दुकानदार उसे गहनों के डिजाइन दिखा रहा था, तभी युवक ने अपनी चालाकी दिखाई। जैसे ही दुकानदार की नजर दूसरी ओर हुई, युवक ने मौका पाकर एक सोने की चेन पार कर दी और बड़ी ही सहजता से दुकान से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गहनों का मिलान किया, तो एक चेन कम मिली। जब तक दुकानदार को चोरी का एहसास हुआ, आरोपी युवक इलाके से रफूचक्कर हो चुका था। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध युवक की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। व्यापारियों में भारी आक्रोश इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाए। पुलिस का पक्ष: "मामला हमारे संज्ञान में है। CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।" — कोतवाली पुलिस, पीलीभीत1
- हरदोई। जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महडउरा गांव निवासी पीड़ित संजय पुत्र प्रहलाद ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर में कमरे में रखें तीन बक्सा उठाकर गांव के पड़ोस लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में उठाकर डाले। जिसमें रखा कीमती जेवरात लगभग कीमत चार से 5 लाख रुपए एवं अठारह हजार से 20000 नगद रखे हुए थे। जो कि गायब हैं और कपड़े बरामद मौके से हुए हैं। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर टूटे पड़े बक्से और ताले सहित कपड़ों को उठाकर उसके घर रखवा दिया हैं,1
- Post by शुभम त्रिपाठी1
- शाहजहांपुर के बण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च की रात करीब 8 बजे धर्मापुर के पास कच्चे रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पसियापुर निवासी 20 वर्षीय अरुण को पकड़ा गया, जिसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया जहां अभियुक्त को जेल भेज दे गया है1
- चाट विक्रेता का मोबाइल चोरी करने का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर, 18 मार्च 2026। भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में होटल ग्रैंड आर्क में जनगणना चार्ज अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंबे अंतराल के बाद यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है, जिसे पूरी गंभीरता और सुचारू रूप से सम्पन्न करना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण को गहनता से ग्रहण करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जनगणना के लिए लगभग 1000 कार्मिकों की आवश्यकता होगी तथा 104 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। प्रशिक्षण के उपरांत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को ही कार्य में लगाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के विभिन्न बिंदुओं पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा सेल्फ एन्यूमरेशन व्यवस्था को लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित हों। प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चरण में क्षेत्र के सभी भवनों, आवासीय एवं गैर-आवासीय मकानों का व्यवस्थित विवरण संकलित किया जाएगा। अधिकारियों को प्रपत्रों के सही संकलन, डिजिटल माध्यमों के उपयोग एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक सूचियां समय से उपलब्ध कराएं और बीएसए, डीसी तथा डीपीआरओ सहित सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1