मुंशीगंज: जूनियर हाईस्कूल के पास 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में राहगीर रायबरेली के मुंशीगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप पिछले लगभग दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। आलम यह है कि सूरज ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे की आगोश में समा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग और जूनियर हाईस्कूल के आसपास का इलाका रात के समय असुरक्षित हो गया है। स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता और आदर्श गुप्ता ने बताया कि लाइटें न जलने के कारण रात में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक बनी हुई है। वहीं अमृतलाल, विनीत अग्रहरि और हिमांशु वैश्य का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की भी आशंका बनी रहती है।वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है की लाइटों कों जल्द दुरुस्त करवाया जाये।
मुंशीगंज: जूनियर हाईस्कूल के पास 15 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में राहगीर रायबरेली के मुंशीगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप पिछले लगभग दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। आलम यह है कि सूरज ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे की आगोश में समा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग और जूनियर हाईस्कूल के आसपास का इलाका रात के समय असुरक्षित हो गया
है। स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता और आदर्श गुप्ता ने बताया कि लाइटें न जलने के कारण रात में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक बनी हुई है। वहीं अमृतलाल, विनीत अग्रहरि और हिमांशु वैश्य का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की भी आशंका बनी रहती है।वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है की लाइटों कों जल्द दुरुस्त करवाया जाये।
- रायबरेली जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम नूनैरा (नुनेरा) में भ्रष्टाचार का मामला फिर गरमाया है। एक पीड़ित ग्रामीण कंधे पर दर्जनों प्रार्थना पत्रों का बोझ लादकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचा। वह वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीएम, सीडीओ, एसडीएम लालगंज सहित कई उच्च अधिकारियों से पहले भी न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।ग्राम नूनैरा में पंचायत भवन निर्माण, सरकारी योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने सरकारी धन का गबन किया है। वह 2017 से लगातार शिकायतें कर रहा है और अब तक एक हजार से ज्यादा शिकायती पत्र थमा चुका है। लेकिन हर बार मामला दब जाता है l पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि नीति सिर्फ कागजों तक सीमित है, जमीन पर अमल नहीं हो रहा। अगर इस बार भी न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के दरबार तक पदयात्रा करके शिकायत पहुंचाने की बात कह रहा है। वह कहता है कि अब और इंतजार नहीं कर सकता, गांव की आवाज दबाई नहीं जा सकती।यह मामला रायबरेली में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रहा है। ग्राम नूनैरा जैसे कई गांवों में विकास के नाम पर लूट मची हुई है।2
- रायबरेली के मुंशीगंज स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप पिछले लगभग दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी हैं। आलम यह है कि सूरज ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे की आगोश में समा जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुख्य मार्ग और जूनियर हाईस्कूल के आसपास का इलाका रात के समय असुरक्षित हो गया है। स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता, अरुण गुप्ता और आदर्श गुप्ता ने बताया कि लाइटें न जलने के कारण रात में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक बनी हुई है। वहीं अमृतलाल, विनीत अग्रहरि और हिमांशु वैश्य का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की भी आशंका बनी रहती है।वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है की लाइटों कों जल्द दुरुस्त करवाया जाये।2
- रायबरेली में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास गल्ला मंडी पुल के नीचे बने कबाड़ के गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के आग बुझाने मे कामयाब हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।1
- नरेंद्र मोदी कह रहे हैं- देश में सब चंगा है, कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। गैस की कोई कमी नहीं है। नरेंद्र मोदी जी, अपने राजमहल से निकलिए और जमीनी हालात देखिए। जनता रो रही, तड़प रही है। ये वीडियो जयपुर का है, जहां आपकी सरकार है। लोग घंटों तक गैस की लाइन में खड़े हैं। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- Post by Amar Bahadur1
- रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गल्ला मंडी पुल के नीचे रखे कबाड़ के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने जब पुल के नीचे से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक वहां रखा पूरा कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए। हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली में रविवार देर शाम कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग शहर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास गल्ला मंडी पुल के नीचे बने कबाड़ के गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने मे कामयाब हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1