logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज - महिला ने पुलिस सिपाही का कॉलर पकड़ कर पीटा जमीन विवाद के मामले में पुलिस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव पहुंची थी महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता की। महिला और उसके साथी आरोपी को छुड़ाना चाह रहे थे

1 hr ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कन्नौज - महिला ने पुलिस सिपाही का कॉलर पकड़ कर पीटा जमीन विवाद के मामले में पुलिस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव पहुंची थी महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता की। महिला और उसके साथी आरोपी को छुड़ाना चाह रहे थे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज - महिला ने पुलिस सिपाही का कॉलर पकड़ कर पीटा जमीन विवाद के मामले में पुलिस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव पहुंची थी महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता की। महिला और उसके साथी आरोपी को छुड़ाना चाह रहे थे
    1
    कन्नौज - महिला ने पुलिस सिपाही का कॉलर पकड़ कर पीटा

जमीन विवाद के मामले में पुलिस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव पहुंची थी

महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़कर अभद्रता की। महिला और उसके साथी आरोपी को छुड़ाना चाह रहे थे
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित बारिश एवं अरनब तूफान अलर्ट के कारण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश एवं अरनब तूफान के अलर्ट को देखते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम स्थगित किया जाता है। नागरिकों की सुरक्षा एवं बारिश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिमा अनावरण की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय, पट्टी में मनाई जाएगी।
    1
    लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित 
बारिश एवं अरनब तूफान अलर्ट के कारण प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी।
नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष  अशोक कुमार जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश एवं अरनब तूफान के अलर्ट को देखते हुए दिनांक 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम स्थगित किया जाता है।
नागरिकों की सुरक्षा एवं बारिश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिमा अनावरण की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर को नगर पंचायत कार्यालय, पट्टी में मनाई जाएगी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • India versus New Zealand match win the match newzealand Philips ka shatak glenflip ka shatak New Zealand win
    1
    India versus New Zealand match win the match newzealand Philips ka shatak
glenflip ka shatak New Zealand win
    user_Kumar Patel
    Kumar Patel
    Electrician जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *स्लग - दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, रामपुर कचहरी में बंटे लड्डू* लोकेशन रामपुर रामपुर *स्लग - दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, रामपुर कचहरी में बंटे लड्डू* समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट से राहत की खबर मिलते ही रामपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर और अपने चैंबर में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की अदालत ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में दोनों पिछले करीब एक साल से ज्यादा जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट के फैसले के बाद कचहरी में चर्चा तेज हो गई है। अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। *बाइट*: *बजुअल्स:*
    1
    *स्लग - दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, रामपुर कचहरी में बंटे लड्डू*
लोकेशन रामपुर 
रामपुर 
*स्लग - दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, रामपुर कचहरी में बंटे लड्डू*
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
हाईकोर्ट से राहत की खबर मिलते ही रामपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर और अपने चैंबर में एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई।
गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की अदालत ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में दोनों पिछले करीब एक  साल से ज्यादा जेल में बंद हैं।
हाईकोर्ट के फैसले के बाद कचहरी में चर्चा तेज हो गई है। अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
*बाइट*:
*बजुअल्स:*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • अरनब साइक्लोन का कहर: रातभर चले तूफान और बारिश से सैकड़ों एकड़ धान की फसल खेतों में बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता। पट्टी, प्रतापगढ़। अरनब साइक्लोन के असर से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रातभर चले तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल खेतों में गिरकर बिछ गई है। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार होने के कगार पर खड़ी धान की फसल तेज हवाओं और बारिश का दबाव सहन नहीं कर सकी। देखते ही देखते लहलहाती फसल जमीन पर गिर गई। वहीं लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने और गिरी हुई फसल के भीगकर जमीन पर पड़े रहने से उसके सड़ने और दाने खराब होने की आशंका बढ़ गई है। अशोक प्रजापति, बसीर अहमद सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी लागत लगाई गई थी। अब कटाई के समय मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान बेहद निराश और परेशान हैं। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अन्नदाताओं को राहत मिल सके। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौसम की इस मार से बेहाल किसानों को आखिर कब तक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत की भरपाई कौन करेगा?
    3
    अरनब साइक्लोन का कहर: रातभर चले तूफान और बारिश से सैकड़ों एकड़ धान की फसल खेतों में बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता।
पट्टी, प्रतापगढ़।
अरनब साइक्लोन के असर से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रातभर चले तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ धान की खड़ी फसल खेतों में गिरकर बिछ गई है। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
खेतों में पककर तैयार होने के कगार पर खड़ी धान की फसल तेज हवाओं और बारिश का दबाव सहन नहीं कर सकी। देखते ही देखते लहलहाती फसल जमीन पर गिर गई। वहीं लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने और गिरी हुई फसल के भीगकर जमीन पर पड़े रहने से उसके सड़ने और दाने खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
अशोक प्रजापति, बसीर अहमद सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर काफी लागत लगाई गई थी। अब कटाई के समय मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान बेहद निराश और परेशान हैं।
किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अन्नदाताओं को राहत मिल सके।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौसम की इस मार से बेहाल किसानों को आखिर कब तक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत की भरपाई कौन करेगा?
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी जौनपुर में अर्बन तूफान के चलते पिछले दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बरसात के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्र के कई किसानों की धान की फसल कटकर खेतों में ही पड़ी हुई है। भंडारण और उठान की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पड़ा धान पानी में भीगकर अंकुरित हो रहा है और सड़ने लगा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस फसल में उनकी पूरी साल भर की लागत और मेहनत लगी हुई है, जो अब डूबती नजर आ रही है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई समझदार किसानों ने अपनी फसल को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर रख लिया था और कई किसानों ने कटाई रोक दी थी, लेकिन जिन किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, उनकी फसल अब बर्बाद होने की कगार पर है।
    2
    अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी
अर्बन तूफान का असर: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी, खेत में पड़ी धान की फसल सड़ने लगी
जौनपुर   में अर्बन तूफान के चलते पिछले दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बरसात के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
क्षेत्र के कई किसानों की धान की फसल कटकर खेतों में ही पड़ी हुई है। भंडारण और उठान की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पड़ा धान पानी में भीगकर अंकुरित हो रहा है और सड़ने लगा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि इस फसल में उनकी पूरी साल भर की लागत और मेहनत लगी हुई है, जो अब डूबती नजर आ रही है।
हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई समझदार किसानों ने अपनी फसल को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर रख लिया था और कई किसानों ने कटाई रोक दी थी, लेकिन जिन किसानों ने पहले ही फसल काट ली थी, उनकी फसल अब बर्बाद होने की कगार पर है।
    user_वरुण  यादव
    वरुण यादव
    Media company जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • श्रीराम कथा के बीच जीव सेवा की मिसाल, घायल बंदर का इलाज कर चर्चा में आए डॉ. आलोक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए थे बंदर के दोनों पिछले पैर, पवन मिश्रा ने भी की थी बचाने की कोशिश शाहगंज जौनपुर। सेवा, संवेदना और करुणा का भाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों की पीड़ा को समझना भी मानवता का महत्वपूर्ण धर्म है। इसका उदाहरण बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान देखने को मिला, जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने घायल बंदर का उपचार कर जीव सेवा की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बंदर को विद्युत करंट लग गया था, जिससे उसके दोनों पिछले पैर बुरी तरह झुलस गए थे। बंदर की हालत देखकर पवन मिश्रा नामक युवक ने अपने स्तर से उसका घरेलू उपचार कर उसे राहत पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान उस को पता चला कि शाहगंज के पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल आए हुए हैं तो वह घायल बंदर के उपचार के लिए वहां चला आया। उन्होंने बंदर की स्थिति को देखते हुए तुरंत उसका उपचार कर जरूरी सलाह दी। धार्मिक आयोजन के बीच बेजुबान जीव के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी। एक ओर श्रीराम कथा में करुणा, सेवा और मानवता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर घायल बंदर की मदद कर इन मूल्यों को व्यवहार में उतारने का उदाहरण भी सामने आया। इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा, “एक चिकित्सक का दायित्व केवल अपने क्लीनिक या अस्पताल तक सीमित नहीं होता। उसे हर जगह और हर समय अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। बेजुबान पशु अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी तकलीफ को समझना, समय पर उपचार करना और उनकी जान बचाने का प्रयास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी भी प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। उनके प्रति दया और संवेदनशीलता रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। किसी घायल पशु को देखकर उसकी उपेक्षा करने के बजाय उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। डॉ. आलोक सिंह पालीवाल की पहल के साथ पवन मिश्रा द्वारा पहले की गई मदद भी बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना का उदाहरण है। दोनों प्रयासों से यह संदेश मिलता है कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी जरूरतमंद की पीड़ा को समझकर बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद के लिए आगे आए।
    1
    श्रीराम कथा के बीच जीव सेवा की मिसाल, घायल बंदर का इलाज कर चर्चा में आए डॉ. आलोक
करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए थे बंदर के दोनों पिछले पैर, पवन मिश्रा ने भी की थी बचाने की कोशिश
शाहगंज जौनपुर। सेवा, संवेदना और करुणा का भाव केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों की पीड़ा को समझना भी मानवता का महत्वपूर्ण धर्म है। इसका उदाहरण बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान देखने को मिला, जहां पूर्वांचल के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने घायल बंदर का उपचार कर जीव सेवा की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले बंदर को विद्युत करंट लग गया था, जिससे उसके दोनों पिछले पैर बुरी तरह झुलस गए थे। बंदर की हालत देखकर पवन मिश्रा नामक युवक ने अपने स्तर से उसका घरेलू उपचार कर उसे राहत पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में चल रही श्रीराम कथा के दौरान उस को पता चला कि शाहगंज के पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल आए हुए हैं तो वह घायल बंदर के उपचार के लिए वहां चला आया। उन्होंने बंदर की स्थिति को देखते हुए तुरंत उसका उपचार कर जरूरी सलाह दी।
धार्मिक आयोजन के बीच बेजुबान जीव के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी। एक ओर श्रीराम कथा में करुणा, सेवा और मानवता का संदेश दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर घायल बंदर की मदद कर इन मूल्यों को व्यवहार में उतारने का उदाहरण भी सामने आया।
इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने कहा, “एक चिकित्सक का दायित्व केवल अपने क्लीनिक या अस्पताल तक सीमित नहीं होता। उसे हर जगह और हर समय अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। बेजुबान पशु अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी तकलीफ को समझना, समय पर उपचार करना और उनकी जान बचाने का प्रयास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी भी प्रकृति का अभिन्न अंग हैं। उनके प्रति दया और संवेदनशीलता रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। किसी घायल पशु को देखकर उसकी उपेक्षा करने के बजाय उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. आलोक सिंह पालीवाल की पहल के साथ पवन मिश्रा द्वारा पहले की गई मदद भी बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना का उदाहरण है। दोनों प्रयासों से यह संदेश मिलता है कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी जरूरतमंद की पीड़ा को समझकर बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद के लिए आगे आए।
    user_Rajkumar Ashq
    Rajkumar Ashq
    Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • "इस बार वाराणसी के मतदाताओं ने डबल इंजन के लोगों को डबल ज़ीरो दिया है।" - अखिलेश यादव
    1
    "इस बार वाराणसी के मतदाताओं ने डबल इंजन के लोगों को डबल ज़ीरो दिया है।"

-  अखिलेश यादव
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.