logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogawat
District.reporter.babulaljogawat
पत्रकार Pali, Rajasthan•
2 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • आज गौमाता ,गौवंश को जिमाया 1000 किलो ( 2 🛻 टेंपो ) हरा 🎋 चारा ( मीठा भोजन ) 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली
    1
    आज गौमाता ,गौवंश को जिमाया 1000 किलो ( 2  🛻 टेंपो )  हरा 🎋 चारा  ( मीठा भोजन ) 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली
    user_सांप पकड़ने वाले   महावीर जैन , पाली
    सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
    Nurse Pali, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • दासपां रोड पर भीषण हादसा, बाइक चालक की मौत भीनमाल शहर के दासपां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक देवाराम कुशलापुरा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बरेजा कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद देवाराम सड़क पर गिर पड़ा और उसी समय पास से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल भीनमाल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    1
    दासपां रोड पर भीषण हादसा, बाइक चालक की मौत
भीनमाल शहर के दासपां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक देवाराम कुशलापुरा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बरेजा कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद देवाराम सड़क पर गिर पड़ा और उसी समय पास से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भीनमाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल भीनमाल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • बोरुंदा कस्बे में लखारा समाज की 17 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों के बीच विवाद के चलते श्मशान घाट में करीब 7 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। संदेह और आपत्ति के चलते पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को बोरुंदा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अब सीएमएचओ के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड से बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से अंतिम संस्कार होगा।
    1
    बोरुंदा कस्बे में लखारा समाज की 17 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों के बीच विवाद के चलते श्मशान घाट में करीब 7 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। संदेह और आपत्ति के चलते पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को बोरुंदा राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अब सीएमएचओ के आदेश पर गठित मेडिकल बोर्ड से बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से अंतिम संस्कार होगा।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दुदनी गांव में बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, छह युवक पकड़े गए। बाली।पाली नाना थाना के गांव दुदनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह चौहान की सतर्कता से हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में शराब पी रहे छह युवकों को कांस्टेबल चौहान ने पकड़ा। तलाशी के दौरान युवकों के पास से मंदिरों से संबंधित सामान, गहने और नकदी बरामद हुई। कांस्टेबल चौहान को युवकों पर उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि दो बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हुई थीं। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने आसपास के युवा साथियों एवं ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर सभी युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। तलाशी लेने पर युवकों के बैग से चोरी का सामान मिलने पर ग्रामीणों ने नाना थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिरोही जिले के कालंदी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार यह सात लोगों का गिरोह बताया जा रहा है, जिसमें से छह सदस्य बेकरिया निवासी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुदनी क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते ग्रामीण रात में अपने स्तर पर पहरा दे रहे थे। इसी सतर्कता और सहयोग के चलते यह सफलता मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
    2
    दुदनी गांव में बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, छह युवक पकड़े गए।
बाली।पाली
नाना थाना के गांव दुदनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह चौहान की सतर्कता से हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में शराब पी रहे छह युवकों को कांस्टेबल चौहान ने पकड़ा। तलाशी के दौरान युवकों के पास से मंदिरों से संबंधित सामान, गहने और नकदी बरामद हुई।
कांस्टेबल चौहान को युवकों पर उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि दो बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हुई थीं। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने आसपास के युवा साथियों एवं ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर सभी युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया।
तलाशी लेने पर युवकों के बैग से चोरी का सामान मिलने पर ग्रामीणों ने नाना थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिरोही जिले के कालंदी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस के अनुसार यह सात लोगों का गिरोह बताया जा रहा है, जिसमें से छह सदस्य बेकरिया निवासी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुदनी क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते ग्रामीण रात में अपने स्तर पर पहरा दे रहे थे। इसी सतर्कता और सहयोग के चलते यह सफलता मिली।
ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    56 min ago
  • फालना के काठेश्वर महादेव मेले से एक इरटीगा कार चोरी हो गई। दादाई निवासी श्रवण पुरी की यह कार 19 जनवरी 2025 की रात भजन संध्या के दौरान पार्किंग से गायब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रवण पुरी अपने दोस्तों के साथ 19 जनवरी की रात करीब 09:30 बजे काठेश्वर महादेव मेला, गुडालाश में आयोजित भजन संध्या में गए थे। उन्होंने अपनी इरटीगा कार (नंबर RJ 05 UA 5548) को पार्किंग में खड़ा किया था। भजन संध्या देखने के बाद जब वे रात करीब 11:00 से 12:30 बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्हें अपनी कार पार्किंग में नहीं मिली। प्रार्थी श्रवण पुरी (35 वर्ष) रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आसपास तलाश करने पर भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी चुरा ली है। इस संबंध में श्रवण पुरी ने फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की तलाश तथा चोरों की पहचान के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    1
    फालना के काठेश्वर महादेव मेले से एक इरटीगा कार चोरी हो गई। दादाई निवासी श्रवण पुरी की यह कार 19 जनवरी 2025 की रात भजन संध्या के दौरान पार्किंग से गायब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रवण पुरी अपने दोस्तों के साथ 19 जनवरी की रात करीब 09:30 बजे काठेश्वर महादेव मेला, गुडालाश में आयोजित भजन संध्या में गए थे। उन्होंने अपनी इरटीगा कार (नंबर RJ 05 UA 5548) को पार्किंग में खड़ा किया था। भजन संध्या देखने के बाद जब वे रात करीब 11:00 से 12:30 बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्हें अपनी कार पार्किंग में नहीं मिली।
प्रार्थी श्रवण पुरी (35 वर्ष) रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आसपास तलाश करने पर भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी चुरा ली है।
इस संबंध में श्रवण पुरी ने फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की तलाश तथा चोरों की पहचान के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाली में स्वर्ण समाज के युवाओं ने UGC के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम बाली ADM को दिया ज्ञापन स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा आज बाली अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करें युवाओं UGC कानून के खिलाफ नारे बाजी करते हुए अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा इस दौरान भाटूंद से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे ज्ञापन देते समय लीलाधर त्रिवेदी वकील ओम दवे एडवोकेट जुगल जानी महिपाल सिंह सादडा कमल श्रीमाली गौरव राजपुरोहित विपिन जयेश जानी विष्णु बाली भारतभूषण सुरेश औदीच्य मनीष जोशी प्रवीण जानी प्रकाश राजू कीर्ति कृष्णकांत प्रकाश त्रिवेदी ललित त्रिवेदी भन्दर प्रकाश चंद्र दवे राजू नितेश शर्मा सहित सवर्ण समाज के युवा उपस्थित रहे
    1
    बाली में स्वर्ण समाज के युवाओं ने UGC के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम बाली ADM को दिया ज्ञापन
स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा आज बाली अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करें युवाओं UGC कानून के खिलाफ नारे बाजी करते हुए अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा इस दौरान भाटूंद से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे ज्ञापन देते समय लीलाधर त्रिवेदी वकील ओम दवे एडवोकेट जुगल जानी महिपाल सिंह सादडा कमल श्रीमाली गौरव राजपुरोहित विपिन जयेश जानी विष्णु बाली भारतभूषण सुरेश औदीच्य मनीष जोशी प्रवीण जानी प्रकाश राजू कीर्ति कृष्णकांत प्रकाश त्रिवेदी ललित त्रिवेदी भन्दर प्रकाश चंद्र दवे राजू नितेश शर्मा सहित सवर्ण समाज के युवा उपस्थित रहे
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.