Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहागपुर (होशंगाबाद)-"श्री सोनी द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल के निर्धन छात्रों की शुल्क जमा की गई" गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अध्यनरत निर्धन छात्र जिनके पालक मेहनत मजदूरी कर मुश्किल से अपने परिवार का खर्च चलाते हैं तथा अपने बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं, ऐसे निर्धन छात्रों की शुल्क सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ श्री महेश कुमार जी सोनी द्वारा जमा की गई है। ज्ञात हो कि महेश कुमार जी सोनी द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाती हैं, आपके द्वारा अभी कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर उनकी सहायता की गई थी।
Jameel Khan "राम रहीम रोटी बैंक" सोहागपुर 9753751733
सोहागपुर (होशंगाबाद)-"श्री सोनी द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल के निर्धन छात्रों की शुल्क जमा की गई" गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अध्यनरत निर्धन छात्र जिनके पालक मेहनत मजदूरी कर मुश्किल से अपने परिवार का खर्च चलाते हैं तथा अपने बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं, ऐसे निर्धन छात्रों की शुल्क सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ श्री महेश कुमार जी सोनी द्वारा जमा की गई है। ज्ञात हो कि महेश कुमार जी सोनी द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाती हैं, आपके द्वारा अभी कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर उनकी सहायता की गई थी।
More news from Narmadapuram and nearby areas
- ने प्रश्नकाल के दौरान 'जल जीवन मिशन' की सफलता के लिए माया मध्यप्रदेश के गांवों में जल आपूर्ति की जमीनी हकीकत पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय C R Paatil जी से जानकारी मांगी !!1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-"श्री सोनी द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल के निर्धन छात्रों की शुल्क जमा की गई" गुरु नानक पब्लिक स्कूल में अध्यनरत निर्धन छात्र जिनके पालक मेहनत मजदूरी कर मुश्किल से अपने परिवार का खर्च चलाते हैं तथा अपने बच्चों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं, ऐसे निर्धन छात्रों की शुल्क सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ श्री महेश कुमार जी सोनी द्वारा जमा की गई है। ज्ञात हो कि महेश कुमार जी सोनी द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाती हैं, आपके द्वारा अभी कड़ाके की ठंड में फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर उनकी सहायता की गई थी।1
- ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।1
- नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में स्कूली छात्राओं के आगे पीछे बाइक लेकर घूमाना और उन्हें देख गंदे गंदे कमेंट्स करना तीन मनचलों को बहुत महंगा पड़ गया। पुलिस ने तीनों मनचलों का नगर में जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए।1
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- https://youtu.be/7_p8A6Hs8W4?si=EvLkNyJR1p1FqIYH *सुल्तानपुर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एक ही दिन दो हत्याओं की दर्दनाक घटना*1
- होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में माघ पूर्णिमा का स्नान अत्यंत पवित्र माना जाता है। सेठानीघाट और अन्य प्रमुख नर्मदा घाटों पर श्रद्धालु अलसुबह पुण्य डुबकी लगाते हैं। इस अवसर पर संत शिरोमणि रामजी बाबा मेले का शुभारंभ होता है, जिसमें आस्था और मनोरंजन का संगम देखने को मिलता है। स्नान के बाद दान-पुण्य और रामजी बाबा की समाधि के दर्शन का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा स्नान की मुख्य बातें (होशंगाबाद): प्रमुख घाट: सेठानीघाट, नमामि नर्मदे घाट, और अन्य घाट। रामजी बाबा मेला: माघ पूर्णिमा से ही गुप्ता ग्राउंड में 15 दिनों के लिए बड़ा मेला शुरू हो गया है मान्यता: नर्मदा पुराण के अनुसार, नर्मदा के दर्शन और स्नान से पुण्य मिलता है, जो मां गंगा में स्नान के समान है।1
- सड़क पर मिक्सर मशीन को सीधा करने के लिए खींचे तार में फंसकर युवक का सिर धर से अलग, दो अन्य घायल सतना-चित्रकूट सतना मुख्य मार्ग पर बगहा क्षेत्र में सोमवार को देर रात साढ़े 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बिना यातायात रोके सड़क पार पलटी मिक्सर मशीन को खड़ा करने के दौरान टूचन से खिंची मोटी तार टूटने की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की गर्दन कटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 के पास सतना-चित्रकूट मुख्य मार्ग के किनारे एक बड़ा गड्ढा था, जिसमें बगहा की ओर जा रही मिक्सर मशीन और लिफ्टर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। दोनों वाहनों को खड़ा करने के लिए सड़क के दूसरी ओर ट्रैक्टर ले जाकर मोटी तार टूचन से बांधी गई और खींचकर उठाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन इस दौरान न तो सड़क को बंद किया गया और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए। इसी बीच सिविल लाइन की ओर से बगहा जा रहे बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार में उस खिंची हुई तार की चपेट में आ गए। तार अत्यधिक तनी और धारदार होने के कारण बाइक चला रहे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बीच में बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि तीसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायलों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी थी, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक रामपुर चौरासी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना ने सड़क पर चल रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।1
- Post by Asif Khan1