मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस लेने की मांग. विंध्य बलराम न्यूज. सीधी. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मंडी उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ, भोपाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडी कार्यालय सीधी पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मंडी शुल्क को 1.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मंडी शुल्क में वृद्धि से किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे कृषि एवं व्यापार दोनों क्षेत्र प्रभावित होंगे। कांग्रेस ने मांग की कि मंडी शुल्क संबंधी किसी भी नई नीति को लागू करने से पूर्व व्यापारी संगठनों, किसान प्रतिनिधियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाए। साथ ही ऐसी व्यापार एवं कृषि नीति बनाई जाए, जिससे किसानों और व्यापारियों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। भविष्य में शुल्क वृद्धि अथवा नीतिगत परिवर्तन से पहले सभी संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत विमर्श सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, महासचिव जय सिंह, सचिव उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष सानेन्द्र सिंह, शुभम पटेल, राहुल पाण्डेय, सद्दाम पाण्डेय सहित अनेक कांग्रेसजन, व्यापारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- पेपर लीक की दीमक और भ्रष्ट तंत्र का कड़वा सच. नीट लीक से लूट तक: जब पेपर बिका तो ईमान लुटा, अब इलाज के नाम पर मची महालूट! . पेपर लीक का दंश और सफेद कोट का डाका: चोर दरवाजे से बने डॉक्टरों का अस्पताल में खुला खेल! लीक के आगे खुली लूट: कठोर कानून से आगे बढ़कर अब स्वास्थ्य तंत्र के डाकुओं पर वार जरूरी! विंध्य बलराम न्यूज. राष्ट्रीय स्तर की नीट (NEET) परीक्षा का उद्देश्य देश को योग्य और संवेदनशील डॉक्टर देना है, लेकिन जब परीक्षा का पर्चा ही सरेआम नीलाम होने लगे, तो व्यवस्था की साख पर गहरा बट्टा लग जाता है। लीक होना सरासर गलत है और इस अपराध को गलत ठहराया गया, तभी कठोर कानून, लंबी जेल और भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान सामने आया। लेकिन क्या सिर्फ पर्चा लीक रोकने से लड़ाई खत्म हो जाती है? असली चुनौती तो उस लीक के बाद शुरू होने वाली उस अनदेखी सच्चाई से निपटने की है, जो सीधे आम जनता की जेब और जिंदगी पर डाका डालती है। जब डॉक्टर की डिग्री के पीछे छिपी होती है बेहिसाब लूट लीक के गलियारों से चोर दरवाजे के जरिए जो फर्जी काबिलियत वाले डिग्रीधारी बाहर निकलते हैं, उनका असली खेल अस्पताल की चौखट पर शुरू होता है। ऐसी धांधली से निकले तत्व जब इलाज की कमान संभालते हैं, तो मरीज उनके लिए इंसान नहीं बल्कि महज कमाई का जरिया बन जाता है। गैर-जरूरी टेस्ट, महंगे इलाज का जाल और तीमारदारों की मजबूरी का फायदा उठाना लूट से भी बड़ा गुनाह है। यह व्यवस्था की वह नग्न हकीकत है, जहां पर्चा लीक की लाग-लपेट के आगे सिर्फ और सिर्फ मरीजों का शोषण खड़ा नजर आता है। व्यवस्था के इस काले खेल के खिलाफ जागते रहो का शंखनाद अब समय आ गया है कि समाज और शासन सिर्फ पेपर लीक के मुहाने पर रोना बंद करे और उसके बाद पैदा होने वाले इस भयानक डाके पर भी अपनी आंखें खोले। अगर इस संगठित लूट पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य तंत्र से विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा। इस दीमक को उखाड़ फेंकने के लिए हर स्तर पर कड़े कदम उठाने होंगे और जनता को भी अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहना होगा। पर्चा लीक से लेकर अस्पतालों की लूट तक, इस पूरे चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए लगातार ‘जागते रहो’ का अलार्म बजाना ही होगा। — उमेश तिवारी, सीधी (म. प्र.)1
- nali ka kam nahi hua bataiye aayesa bharasta char hon raha hai1
- विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर थाना समान पुलिस ने आमजन को किया जागरूक, थाने के सामने आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम1
- 1 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ेगा असर। 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | अगस्त 2026 से लागू हुए बड़े बदलाव 1 अगस्त 2026 से भारत में बैंकिंग, रेलवे, टैक्स और एलपीजी समेत कई क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। पहला बड़ा बदलाव – रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। अब रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ समन्वित कर दिया गया है, जिससे भीड़ कम करने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। दूसरा बदलाव – CKYC 2.0 की शुरुआत बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में Central KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को बार-बार केवाईसी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी। किसी भी संस्था द्वारा केवाईसी डेटा एक्सेस करने के लिए ग्राहक की OTP आधारित सहमति अनिवार्य होगी। तीसरा बदलाव – LPG और ATF की कीमतें हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों का असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा के किराए पर भी पड़ सकता है। चौथा बदलाव – क्रेडिट कार्ड नियम कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क और कुछ बैंकिंग सेवा शुल्कों में बदलाव किए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए। पांचवां बदलाव – GST और ई-वे बिल सिस्टम व्यापारियों और कारोबारियों के लिए GST ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम में नए तकनीकी और अनुपालन संबंधी अपडेट लागू किए गए हैं। इससे जीएसटी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। छठा बदलाव – ITR की नई समयसीमा वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विलंब शुल्क लागू हो सकता है। वहीं, जिन करदाताओं पर ऑडिट लागू नहीं होता और जो ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इन नियमों का उद्देश्य बैंकिंग, टैक्स और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। यदि ये बदलाव आप पर लागू होते हैं, तो संबंधित विभाग या अपने बैंक से नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें।1
- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन की लापरवाही की वजह से हजारों क्विंटल धान खराब हो गए। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन की लापरवाही की वजह से हजारों क्विंटल धान खराब हो गए। साथ ही उनमें पौधे उग आए हैं। घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वेयर हाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने पदभार संभाला है।1
- पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर सिंगरौली/देवसर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 वर्ष, पिता राजरूप साकेत की हादसे में मौत हो गई। वहीं बाबा साकेत, पिता रामचंद्र साकेत गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से देवसर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बल्कर वाहन क्रमांक MP 19 HA 5028 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पूर्वी बाईपास पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।1