Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गरजे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग।"
Arvind Tiwari patrakar
कुशीनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गरजे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग।"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जिला अस्पताल फैजाबाद (अयोध्या) वार्डों में गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेपरवाह * *ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या* *अयोध्या* जिले के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल फैजाबाद में अव्यवस्था और लापरवाही का आलम इस कदर बढ़ गया है कि इलाज कराने आ रहे मरीजों को राहत मिलने के बजाय बीमारियों का खतरा और सताने लगा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चारों तरफ फैली गंदगी, बदबू और अव्यवस्था के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों का सांस लेना तक दूभर हो चुका है। वार्डों के अंदर नरकीय हालात अस्पताल के जनरल वार्डों से लेकर भर्ती कक्षों तक में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। कचरे का ढेर: बेडों के नीचे और वार्ड के कोनों में इस्तेमाल की गई पट्टियां, खाली सिरिंज, प्लास्टिक की बोतलें फैली हुई है *दुर्गंध से बुरा हाल: वार्डों के पास बने शौचालयों की नियमित सफाई न होने के कारण वहां से उठती बदबू पूरे वार्ड में फैल रही है। इसके चलते कई मरीज मास्क लगाने या मुंह पर कपड़ा बांधने को मजबूर हैं। *संक्रमण का खतरा: सफाई कर्मियों की लापरवाही और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अस्पताल खुद बीमारियों का केंद्र बनता जा रहा है। मरीज यहां अन्य गंभीर संक्रमणों की चपेट में आने की आशंका से खौफजदा हैं। मरीजों और तीमारदारों का छलका दर्द वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मचारी सुध लेने नहीं आते। "अस्पताल में हमारे मरीज का इलाज तो चल रहा है, लेकिन यहां चारों तरफ इतनी गंदगी और बदबू है कि ठीक इंसान भी बीमार पड़ जाए। जब सफाई के लिए बोलो तो कोई सुनने को तैयार नहीं होता।"1
- कुशीनगर में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गरजे पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग।"1
- जो अधिकार इस देश का संविधान दलित को देता है वही अधिकार ब्राह्मण को भी देता है: बाबा रामदेव1
- आस्था और श्रद्धा के महासागर में डूबी रामनगरी, गुरु पूर्णिमा पर सरयू तट से मंदिरों तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। मोनू अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा की गरिमा के साथ मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही रामनगरी का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। हजारों श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी के घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से स्नान कर दान-पुण्य किया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।सरयू स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। नगर के मठों, मंदिरों और आश्रमों में दिनभर भजन-कीर्तन, सत्संग, वेदपाठ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा, जिससे पूरी रामनगरी आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत दिखाई दी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्यों ने अपने गुरुजनों का पूजन-अर्चन कर उनके चरण पखारे तथा पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। सनातन संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही जीव को सत्य और मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं।महंतों और संतों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान, जप-तप और गुरु सेवा का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलकर धर्म, सत्य और मानव सेवा का पालन करने का संदेश दिया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। महर्षि वेदव्यास ने वेदों का विभाजन, महाभारत की रचना तथा अनेकों पुराणों की रचना कर सनातन ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी कारण इस दिन उन्हें आदिगुरु के रूप में स्मरण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया जाता है।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या की धर्मनगरी एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और गुरु-शिष्य परंपरा की अनुपम छटा से आलोकित दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने गुरु कृपा और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।4
- गुरु पूर्णिमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने रामनगरी अयोध्या के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संत-महात्माओं और अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरु परंपरा के महत्व को नमन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हैं। आलोक सिंह रोहित ने कहा कि "गुरु के बिना जीवन अधूरा है। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन गुरु हमें जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। गुरु का आशीर्वाद ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होता है।" उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध सदियों से हमारी संस्कृति की पहचान रहा है। भगवान श्रीराम से लेकर भगवान श्रीकृष्ण तक ने भी गुरु का सम्मान कर समाज को आदर्श संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में जाकर संतों का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। संत-महात्माओं ने भी उन्हें आशीर्वचन देते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।1
- गौ सम्मान आह्वान अभियान अयोध्या चलो! "गौ माता को मिले सेवा, सुरक्षा और सम्मान — बने राष्ट्र माता, बने केंद्रीय कानून गौ सम्मान आह्वान अभियान अयोध्या चलो! "गौ माता को मिले सेवा, सुरक्षा और सम्मान — बने राष्ट्र माता, बने केंद्रीय कानून!" सूर्यकुंड में संतों की बैठक में बड़ा निर्णय 26 जुलाई को सूर्यकुंड, दर्शन नगर में पूज्य संतों की उपस्थिति में आगामी रणनीति तय की गई। राष्ट्रीय लक्ष्य: पूरे भारत से 40 करोड़ हस्ताक्षर एकत्र कर जिलाधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुँचाना। अयोध्या में उपलब्धि: अयोध्या जिले में 5 लाख से अधिक हस्ताक्षर पूरे हो चुके हैं! द्वितीय चरण (पदयात्रा): सूर्यकुंड, दर्शन नगर से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय (अयोध्या) तक विशाल पैदल यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञापन समर्पण: 27 जुलाई को 50,000+ गौभक्त एवं साधु-संत अयोध्या जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। (नोट: प्रथम चरण में तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।) अभियान की 3 प्रमुख माँगें सेवा: गौ माता के पालन-पोषण हेतु उचित अनुदान एवं व्यवस्था मिले। सुरक्षा: भारत में गौ हत्या पूरी तरह समाप्त हो और कड़ा केंद्रीय कानून बने। सम्मान: गौ माता को आधिकारिक रूप से 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिया जाए। अभियान के अटूट नियम एवं मर्यादा कोई पोस्टर/फ़ोटो नहीं: बैनर और होल्डिंग पर किसी संत, नेता या कार्यकर्ता का चित्र नहीं होगा—केवल श्री नंदी महाराज एवं गौ माता का चित्र रहेगा। कोई मंच या माइक नहीं: भाषणबाजी नहीं होगी; केवल हरि संकीर्तन, पदयात्रा और प्रार्थना पत्र से बात रखी जाएगी। कोई व्यक्तिगत नेतृत्व नहीं: अभियान किसी संस्था या झंडे के तले नहीं है। सभी गौ प्रेमी, संत और कार्यकर्ता समान रूप से सेवा करेंगे। पूर्णतः अहिंसक एवं गैर-राजनीतिक: यह अभियान संविधान के दायरे में, शांतिपूर्ण तथा किसी दल या सरकार के विरोध में न होकर केवल गौ माता के अधिकार के लिए है। समस्त सनातनियों से नम्र अपील "आपका थोड़ा सा समय, गौ माता को दिला सकता है न्याय!" भारतीय परंपरा के सभी आचार्य, पूज्य संत, गोरक्षक, गोसेवक, गोपालक और समस्त सनातनी भाई-बहन 27 जुलाई को प्रातः समय निकालकर अयोध्या जिलाधिकारी कार्यालय अवश्य पहुँचें। जय गोमाता! जय गोपाल1
- किसान ने लगाया लेखपाल पर बड़ा आरोप नाली को लेकर बढ़ा विवाद अयोध्या बीकापुर तहसील से का मामले से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या 2 मीटर चौड़ी सरकारी नाली को कागजों में 7 मीटर चौड़ा दिखाया जा सकता है? आखिर ऐसा कैसे हुआ? यही सवाल उठा रहे हैं एक बुजुर्ग किसान। मामला ग्राम पंचायत हथिगो, मजरा पूरे राम आनंद राय का है। यहां के निवासी हौसला प्रसाद राय का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि को प्रभावित करने के लिए सरकारी नाली की चौड़ाई को गलत तरीके से दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि कई महीनों से वह न्याय की उम्मीद में तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समाधान मिलने के बजाय उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि विपक्षी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लेखपाल और कानूनगो की कथित मिलीभगत से तीन बार पैमाइश कराई गई। इतना ही नहीं, निशानदेही के नाम पर मौके पर खूंटे भी गाड़ दिए गए। सबसे बड़ा सवाल 25 मई 2026 की उस रिपोर्ट पर उठ रहा है, जिसमें क्षेत्रफल के आधार पर नाली की चौड़ाई 7 मीटर मानी गई। जबकि किसान का दावा है कि मौके पर मौजूद सरकारी नाली लगभग 2 मीटर चौड़ी है। यदि पीड़ित के आरोप सही साबित होते हैं, तो इससे उनकी कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि अब यह मामला केवल एक खेत या एक किसान तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि राजस्व अभिलेखों की पारदर्शिता और पैमाइश की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की निगाहें तहसील और जिला प्रशासन पर हैं। क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या पैमाइश की दोबारा सत्यापन कराया जाएगा? और यदि किसी स्तर पर अनियमितता मिलती है, तो क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी फिलहाल, ये सभी आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या जांच का अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है1
- कसया में लापता अजमत अंसारी का शव नदी में मिला, इलाके में सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस।1