logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़लियास में इंजेक्शन लगाने के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर हिरासत में।। *वन्दे भारत न्यूज*

2 hrs ago
user_महेश पुरी
महेश पुरी
Bhilwara, Rajasthan•
2 hrs ago

बड़लियास में इंजेक्शन लगाने के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर हिरासत में।। *वन्दे भारत न्यूज*

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पद की उम्मीदवारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। गांव में आयोजित सर्व समाज की बैठक में आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कापड़िया। ग्राम पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पद की उम्मीदवारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। गांव में आयोजित सर्व समाज की बैठक में आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। सर्व समाज की ओर से सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित समाजजनों एवं ग्रामीणों ने ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए ईश्वर लाल बलाई के समर्थन में साथ खड़े रहने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि आपसी भाईचारे और सर्व समाज की सहमति से लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाते हुए गांव के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। ईश्वर लाल बलाई के नाम की घोषणा के बाद समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर भी जोर दिया। सर्व समाज की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब ग्राम पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में सरपंच पद को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ग्रामीणों की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर बनी हुई हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पद की उम्मीदवारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। गांव में आयोजित सर्व समाज की बैठक में आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।

कापड़िया। ग्राम पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पद की उम्मीदवारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। गांव में आयोजित सर्व समाज की बैठक में आपसी सहमति और विचार-विमर्श के बाद ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
सर्व समाज की ओर से सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित समाजजनों एवं ग्रामीणों ने ईश्वर लाल बलाई को सरपंच पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
बैठक के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए ईश्वर लाल बलाई के समर्थन में साथ खड़े रहने की बात कही। ग्रामीणों ने कहा कि आपसी भाईचारे और सर्व समाज की सहमति से लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाते हुए गांव के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
ईश्वर लाल बलाई के नाम की घोषणा के बाद समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर भी जोर दिया।
सर्व समाज की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब ग्राम पंचायत करणीपुरा के ग्राम कापड़िया में सरपंच पद को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ग्रामीणों की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर बनी हुई हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    46 min ago
  • बड़लियास में इंजेक्शन लगाने के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर हिरासत में।। *वन्दे भारत न्यूज*
    1
    बड़लियास में इंजेक्शन लगाने के बाद 21 वर्षीय युवक की मौत, कथित झोलाछाप डॉक्टर हिरासत में।।
*वन्दे भारत न्यूज*
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एक विशाल, आक्रामक एवं ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर 2:00 बजे से आयोजित इस प्रदर्शन में देहात क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निष्पक्ष चुनाव प्रणाली व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास, बैरिकेड्स पर पुलिस ने रोका: प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। मुख्य द्वार पर तैनात भारी पुलिस जाप्ते ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया। रामलाल जाट का जोरदार व आक्रामक संबोधन: प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा— "लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है, लेकिन आज निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार का राजनीतिक औजार बना दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने ही साथी आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर तानाशाही तरीके से फैसले लिए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर देश भर में करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे जनादेश की डकैती और वोट चोरी का षड्यंत्र है। हालिया नगरीय निकाय चुनावों में भी प्रशासन और धन-बल का खुला दुरुपयोग कर जनमत की हत्या की गई। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तानाशाही और बेईमानी के सामने न झुका है, न झुकेगा। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष कलेक्ट्रेट से लेकर संसद तक और तेज होगा।" वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: सभा को पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर तथा पूर्व जिला प्रमुख व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता खत्म कर एक व्यक्ति की मनमर्जी थोपी जा रही है। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उन पर विधिक कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल के फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित: इस विशाल प्रदर्शन में भंवर गर्ग, दुर्गपाल सिंह, रणदीप त्रिवेदी, गोवर्धन गुर्जर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, चेतन पेशवानी, विजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, सुमित कालिया, प्रभु लाल जाट, लखन काकानी, हेमेन्द्र शर्मा, बाबू लाल माली, महावीर कुमावत, राधेश्याम गुर्जर, इशाक मोहम्मद, शंकर लाल जाट, महावीर लढ़ा, आशीष चौधरी, तूफ़ान यादव, अंकित तिवाड़ी, विकाश सुवालका सहित अग्रिम संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों जिला अध्यक्ष एव पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया
    4
    भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका  
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026
भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका  
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एक विशाल, आक्रामक एवं ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर 2:00 बजे से आयोजित इस प्रदर्शन में देहात क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निष्पक्ष चुनाव प्रणाली व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की।  
कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास, बैरिकेड्स पर पुलिस ने रोका:
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। मुख्य द्वार पर तैनात भारी पुलिस जाप्ते ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया।  
रामलाल जाट का जोरदार व आक्रामक संबोधन:
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा— "लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है, लेकिन आज निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार का राजनीतिक औजार बना दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने ही साथी आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर तानाशाही तरीके से फैसले लिए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर देश भर में करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे जनादेश की डकैती और वोट चोरी का षड्यंत्र है। हालिया नगरीय निकाय चुनावों में भी प्रशासन और धन-बल का खुला दुरुपयोग कर जनमत की हत्या की गई। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तानाशाही और बेईमानी के सामने न झुका है, न झुकेगा। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष कलेक्ट्रेट से लेकर संसद तक और तेज होगा।"
वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन:
सभा को पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर तथा पूर्व जिला प्रमुख व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता खत्म कर एक व्यक्ति की मनमर्जी थोपी जा रही है। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उन पर विधिक कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल के फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।  
ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित:
इस विशाल प्रदर्शन में भंवर गर्ग, दुर्गपाल सिंह, रणदीप त्रिवेदी, गोवर्धन गुर्जर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, चेतन पेशवानी, विजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, सुमित कालिया, प्रभु लाल जाट, लखन काकानी, हेमेन्द्र शर्मा, बाबू लाल माली, महावीर कुमावत, राधेश्याम गुर्जर, इशाक मोहम्मद, शंकर लाल जाट, महावीर लढ़ा, आशीष चौधरी, तूफ़ान यादव, अंकित तिवाड़ी, विकाश सुवालका सहित अग्रिम संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों जिला अध्यक्ष एव पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
    2
    व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 
व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी
व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है।
ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया।
विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग
व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
    user_पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    Local News Reporter बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विहिप दुर्गावाहिनी द्वारा अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष पर राधा कृष्ण बस्ती द्वारा निकाला संचलन भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति भीलवाड़ा महानगर द्वारा आने वाली 10 अक्टूबर को शौर्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। इसके अंतर्गत प्रखंड 4 केसरी सिंह बारहठ में दुर्गावाहिनी द्वारा संचलन निकाला गया। संचलन ढोलकी पार्क राधा कृष्ण बस्ती से प्रारम्भ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क पर समापन हुआ व संचलन मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी ने बताया कि संचलन मैं बस्ती की 65 बहिनों ने भाग लिया।
    2
    विहिप दुर्गावाहिनी द्वारा अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष पर राधा कृष्ण बस्ती द्वारा निकाला संचलन 
भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति भीलवाड़ा महानगर द्वारा आने वाली 10 अक्टूबर को शौर्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। इसके अंतर्गत प्रखंड 4 केसरी सिंह बारहठ में दुर्गावाहिनी द्वारा संचलन निकाला गया। संचलन ढोलकी पार्क राधा कृष्ण बस्ती से प्रारम्भ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क पर समापन हुआ व संचलन मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी ने बताया कि संचलन मैं बस्ती की 65 बहिनों ने भाग लिया।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पंचायतीराज चुनावों को लेकर उपतहसील मुख्यालय ढिकोला में कांग्रेस मीटिंग सम्पन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार उपतहसील मुख्यालय ढिकोला कोंग्रेस युवा नेता मनीष नायक ने बताया की आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस के सक्रिय वफ़ादार चुनिंदा कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग रखी गयी ! मीटिंग में कांग्रेस कैसे मजबूती से चुनाव लड़े और जीते इस पर गहन विचार हुआ ! इस बार ढिकोला में किसी बाहरी व्यक्ति को टिकिट नहीं दिया जायेगा ! स्थानीय जो बरसो से निश्वार्थ पार्टी की सेवा कर रहे उनके प्राथमिकता दी जाएगी !ढीकोला कांग्रेस इस बार पूरी मानस में की कांग्रेस का परचम लहराना है ! एक बार बड़ी संख्या में शनिवार को वापस मीटिंग रखी गयी है ! इस बिच कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अशोक चौबे, राजू जाट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह,रामसुख गाडरी, छीतर सेन, भवर भील, लादू लाल बावरी, अभिषेक पाराशर, परमेश्वर जागेटिया, गोपाल श्रोत्रिय ,राधेश्याम खटीक, ओमप्रकाश वैष्णव, चेतन भाट, सोनू भील, देवकिशन बैरवा, मिश्री रेगर, प्रदीप भाट अशोक सेन, बाबू चाचा, आजाद मंसूरी,नाथू बावरी, जगदीश नायक , रवि खटीक , भेरू खटीक , सागर बावरी , किशन बावरी , राहुल नायक ,दीपक खंडेलवाल, रामचंद्र नायक, गुड्डू उस्ताद , अन्य कोंग्रेसजन उपस्थित रहे !
    1
    पंचायतीराज चुनावों को लेकर उपतहसील मुख्यालय ढिकोला में कांग्रेस मीटिंग सम्पन 
शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 
उपतहसील मुख्यालय ढिकोला कोंग्रेस युवा नेता मनीष नायक ने बताया की आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस के सक्रिय वफ़ादार चुनिंदा कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग रखी गयी !  मीटिंग में कांग्रेस कैसे मजबूती से चुनाव लड़े और जीते इस पर गहन विचार हुआ ! इस बार ढिकोला में किसी बाहरी व्यक्ति को टिकिट नहीं दिया जायेगा ! स्थानीय जो बरसो से निश्वार्थ पार्टी की सेवा कर रहे उनके प्राथमिकता दी जाएगी !ढीकोला कांग्रेस इस बार पूरी मानस में की कांग्रेस का परचम लहराना है ! एक बार बड़ी संख्या में शनिवार को वापस मीटिंग रखी गयी है ! इस बिच कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अशोक चौबे, राजू जाट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह,रामसुख गाडरी, छीतर सेन, भवर भील, लादू लाल बावरी, अभिषेक पाराशर, परमेश्वर जागेटिया, गोपाल श्रोत्रिय ,राधेश्याम खटीक, ओमप्रकाश वैष्णव, चेतन भाट, सोनू भील, देवकिशन बैरवा, मिश्री रेगर, प्रदीप भाट अशोक सेन, बाबू चाचा, आजाद मंसूरी,नाथू बावरी, जगदीश नायक , रवि खटीक , भेरू खटीक , सागर बावरी , किशन बावरी , राहुल नायक ,दीपक खंडेलवाल, रामचंद्र नायक, गुड्डू उस्ताद , अन्य कोंग्रेसजन उपस्थित रहे !
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आरनी में लगातार हो रहा खनन विभाग व प्रशासन मौन खनन माफियाओं पर नाम मात्र की कार्यवाही गाँव के लोगों द्वारा विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण लगातार खनन हो रहा है जिसके चलते आस पास के खेतों में सीपेज की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन से सड़के खराब हो रही हैं तथा भौगोलिक स्वरूप बदलने से भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना गाँव वालों को करना पड़ सकता हैं किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है
    1
    आरनी में लगातार हो रहा खनन विभाग व प्रशासन मौन 
खनन माफियाओं पर नाम मात्र की कार्यवाही
गाँव के लोगों द्वारा विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण लगातार खनन हो रहा है जिसके चलते आस पास के खेतों में सीपेज की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन से सड़के खराब हो रही हैं तथा भौगोलिक स्वरूप बदलने से भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना गाँव वालों को करना पड़ सकता हैं किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है
    user_सच की आवाज
    सच की आवाज
    Plumber रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    1
    जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच

मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.