Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरनी में लगातार हो रहा खनन विभाग व प्रशासन मौन खनन माफियाओं पर नाम मात्र की कार्यवाही गाँव के लोगों द्वारा विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण लगातार खनन हो रहा है जिसके चलते आस पास के खेतों में सीपेज की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन से सड़के खराब हो रही हैं तथा भौगोलिक स्वरूप बदलने से भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना गाँव वालों को करना पड़ सकता हैं किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है
सच की आवाज
आरनी में लगातार हो रहा खनन विभाग व प्रशासन मौन खनन माफियाओं पर नाम मात्र की कार्यवाही गाँव के लोगों द्वारा विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण लगातार खनन हो रहा है जिसके चलते आस पास के खेतों में सीपेज की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन से सड़के खराब हो रही हैं तथा भौगोलिक स्वरूप बदलने से भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना गाँव वालों को करना पड़ सकता हैं किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है
More news from राजस्थान and nearby areas
- विहिप दुर्गावाहिनी द्वारा अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष पर राधा कृष्ण बस्ती द्वारा निकाला संचलन भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी मातृशक्ति भीलवाड़ा महानगर द्वारा आने वाली 10 अक्टूबर को शौर्य शक्ति संचलन निकाला जाएगा। इसके अंतर्गत प्रखंड 4 केसरी सिंह बारहठ में दुर्गावाहिनी द्वारा संचलन निकाला गया। संचलन ढोलकी पार्क राधा कृष्ण बस्ती से प्रारम्भ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क पर समापन हुआ व संचलन मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई।महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी ने बताया कि संचलन मैं बस्ती की 65 बहिनों ने भाग लिया।2
- Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर1
- मुख्य चुनाव आयुक्त की स्थिति की मांग पर राजसमंद में कांग्रेस का प्रदर्शन तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद में कांग्रेस पार्टी का जोरदार प्रोटेस्ट, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश के प्रयास में बैरिकेडिंग तोड़े, कलेक्ट्री के दोनों द्वार पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात, पुलिस ने वाटर कैनन की मदद से भीड़ को दूर तक खदेड़ा, कलेक्टर के मुख्य द्वार पर जारी है कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,1
- खान की मादड़ी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: चारागाह और बिलानाम भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण ग्राम पंचायत रखयावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह और बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और राजस्व टीम के माध्यम से हटवा दिया। राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत पारित न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई पूर्व में टली थी कार्रवाई, इस बार रही पूरी सख्ती न्यायालय द्वारा गत 4 जून को पारित निर्णय के अनुसार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था।1
- महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला थाना अधिकारी सम्मानित फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान व ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़, महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े एक प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन किया था। शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी की। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रीना राजावत, आकांक्षा, गायत्री एवं लीला ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया। पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित फोटो एवं वीडियो डिलीट करवाए तथा भविष्य में महिला को परेशान या ब्लैकमेल नहीं करने के लिए आवश्यक रूप से पाबंद किया। महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला थाना अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरितता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सजग एवं सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन व राजकोप सिटीजन एप की दी जानकारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप एवं महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। जिला पुलिस ने महिलाओं से किसी भी घटना को लेकर चुप नहीं रहने तथा समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।4
- सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏 सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏2
- आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं, नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, नट कला के तहत रस्सी पर करतब दिखाते हैं बच्चे, इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।1