Shuru
Apke Nagar Ki App…
खान की मादड़ी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: चारागाह और बिलानाम भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण ग्राम पंचायत रखयावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह और बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और राजस्व टीम के माध्यम से हटवा दिया। राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत पारित न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई पूर्व में टली थी कार्रवाई, इस बार रही पूरी सख्ती न्यायालय द्वारा गत 4 जून को पारित निर्णय के अनुसार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था।
Local Tv News Channel
खान की मादड़ी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: चारागाह और बिलानाम भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण ग्राम पंचायत रखयावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह और बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और राजस्व टीम के माध्यम से हटवा दिया। राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत पारित न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई पूर्व में टली थी कार्रवाई, इस बार रही पूरी सख्ती न्यायालय द्वारा गत 4 जून को पारित निर्णय के अनुसार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- खान की मादड़ी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: चारागाह और बिलानाम भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण ग्राम पंचायत रखयावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह और बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और राजस्व टीम के माध्यम से हटवा दिया। राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत पारित न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई पूर्व में टली थी कार्रवाई, इस बार रही पूरी सख्ती न्यायालय द्वारा गत 4 जून को पारित निर्णय के अनुसार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था।1
- ऑटो-टैक्सी पर लगाए साइबर जागरूकता पंपलेट सार्वजनिक परिवहन के जरिए आमजन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने चालकों को किया जागरूक पवन अग्रवाल चिकारड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट लगाए गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट चिपकाए। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने संपर्क में आने वाले यात्रियों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार एवं अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन के साधनों को साइबर जागरूकता का माध्यम बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो एवं टैक्सी पर लगाए गए पंपलेट के माध्यम से यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिलेगी। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। अभियान का उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।1
- ग्रामीण चुनावों को लेकर AAP एक्शन में, खेरवाड़ा, मावली, सलूंबर में नियुक्त किए प्रभारी आम आदमी पार्टी ने उदयपुर में आगामी ग्रामीण चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कालाजी-गोराजी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में दिल्ली के पूर्व महापौर महेश जी खींची तथा जिला अध्यक्ष राजेश चौहान की मौजूदगी में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को ग्राम एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने और क्षेत्रवार जिम्मेदारियां तय की गईं: • खेरवाड़ा: श्री महेंद्र खराड़ी • मावली: श्री प्रेम शंकर लोहार • सलूंबर: श्री गोविंद जी कला सुवा देखिए पूरी रिपोर्ट।1
- राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो का बड़ा एक्शन, दो दलाल गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 6 44 राजसमंद में एसीबी का बड़ा एक्शन, CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा, दलाल अनिल पारीक और सुशील को 25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा, 60 लाख रुपए की डिमांड की थी, सीजीएसटी के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी एसीबी ने किया डिटेन, परिवादी को दिया था 3 करोड़ रुपए का नोटिस, सेटलमेंट करने की एवज में मांगी जा रही थी घूस, एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम,1
- Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर1
- जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress1
- पंचायत राज चुनाव को लेकर राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित,कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड जीतने की प्रतिज्ञा करें -कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर राशमी। पंचायत राज चुनाव को लेकर सोमवार को यहां झाड़ेश्वर महादेव परिसर में भाजपा राशमी व पहुंना मंडल की संयुक्त बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव में त्याग एवं ईमानदारी के साथ काम कर पंचायत समिति के सभी 15 वार्डो एवं क्षेत्र के जिला परिषद के दोनों ही वार्डों में जीत हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करें जो जिताऊ, टिकाऊ होने के साथ हर परिस्थिति में ढलने वाला, समर्पित, पार्टी की रिति नीति अनुशासन नियमों के का पालन करने वाला हो। प्रत्याशी चयन के लिए वार्ड प्रभारी एवं चयन समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करेगी। चयन समिति के निर्णय को हमें स्वीकार1
- पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।3