logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो का बड़ा एक्शन, दो दलाल गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 6 44 राजसमंद में एसीबी का बड़ा एक्शन, CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा, दलाल अनिल पारीक और सुशील को 25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा, 60 लाख रुपए की डिमांड की थी, सीजीएसटी के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी एसीबी ने किया डिटेन, परिवादी को दिया था 3 करोड़ रुपए का नोटिस, सेटलमेंट करने की एवज में मांगी जा रही थी घूस, एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम,

1 hr ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
1 hr ago

राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो का बड़ा एक्शन, दो दलाल गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 6 44 राजसमंद में एसीबी का बड़ा एक्शन, CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा, दलाल अनिल पारीक और सुशील को 25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा, 60 लाख रुपए की डिमांड की थी, सीजीएसटी के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी एसीबी ने किया डिटेन, परिवादी को दिया था 3 करोड़ रुपए का नोटिस, सेटलमेंट करने की एवज में मांगी जा रही थी घूस, एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम,

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ऑटो-टैक्सी पर लगाए साइबर जागरूकता पंपलेट सार्वजनिक परिवहन के जरिए आमजन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने चालकों को किया जागरूक पवन अग्रवाल चिकारड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट लगाए गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट चिपकाए। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने संपर्क में आने वाले यात्रियों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार एवं अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन के साधनों को साइबर जागरूकता का माध्यम बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो एवं टैक्सी पर लगाए गए पंपलेट के माध्यम से यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिलेगी। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। अभियान का उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।
    1
    ऑटो-टैक्सी पर लगाए साइबर जागरूकता पंपलेट

सार्वजनिक परिवहन के जरिए आमजन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने चालकों को किया जागरूक
पवन अग्रवाल 
चिकारड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट लगाए गए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट चिपकाए। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने संपर्क में आने वाले यात्रियों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार एवं अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।
पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन के साधनों को साइबर जागरूकता का माध्यम बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो एवं टैक्सी पर लगाए गए पंपलेट के माध्यम से यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिलेगी।
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें।
पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। अभियान का उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़। रात 2:30 बजे 5 नकाबपोश चोर… फिर पुलिस ने खोला राज! चड्डी-बनियान में चोरी, CCTV को किया बंद… मध्य प्रदेश से आया था चोरों का गैंग! चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, 4 आरोपी नामजद
    1
    चित्तौड़गढ़। रात 2:30 बजे 5 नकाबपोश चोर… फिर पुलिस ने खोला राज!
चड्डी-बनियान में चोरी, CCTV को किया बंद… मध्य प्रदेश से आया था चोरों का गैंग! चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, 4 आरोपी नामजद
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026 में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं आसींद मंजूर 9413889596
    1
    शंभुगढ़ पंचायत समिति पंचायत में आरक्षण लॉटरी में हुई बड़ी चूक
पूर्व आरक्षित ग्राम पंचायत को पुनः किया आरक्षित
आसींद विधान सभा की शंभुगढ़ पंचायत समिति की पांच ग्राम पंचायतों का मामला
पांचों ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने ली कोट की शरण
गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर निकाली गई थी लाटरी
आसींद/ आसींद विधान सभा की नव गठित शंभुगढ़ पंचायत समिति में अजीबो गरीब मामला सामने आया है वही पंचायती राज चुनाव 2026 के चलते निकाली गई गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय पर आरक्षित लॉटरी प्रक्रिया में पूर्व में आरक्षित लाटरी में शंभुगढ़ ,जोधदास ,गंगलास बरसनी , आकड़ सादा को पूर्व में एसी एसटी में आरक्षित किया जा चुका था लेकिन पंचायती राज चुनाव 2026  में हुए आरक्षित सीटों के लिए इनको दोबारा वापस आरक्षित कर दिया गया वही इस मामले को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के यहां पर भी फरियाद लगाई पर कोई नतीजा नहीं निकला,वही इन आज पांचों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कोर्ट की शरण ली है अब देखना है कि इस चूक को पंचायती राज विभाग सुधार पाता है या नहीं वही इस मामले को लेकर मीडिया ने समाज सेवी और चुनाव विश्लेषक मनसुख सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की इस जिस तरह से इन ग्राम पंचायतो को आरक्षित किया गया है वह पहले ही आरक्षित हुई थी और अब दोबारा इनको आरक्षित करना पूरी तरह से गलत है तथा अब इनको आरक्षित नहीं किया जा सकता हैं 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    6 min ago
  • व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
    2
    व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 
व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी
व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है।
ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया।
विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग
व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
    user_पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    पत्रकार प्रभुलाल लोहार
    Local News Reporter बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    43 min ago
  • आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं, नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, नट कला के तहत रस्सी पर करतब दिखाते हैं बच्चे, इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,
    1
    आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक भारतीय कलाएं

तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644
आधुनिकता की होड में दम तोड़ती रही पारंपरिक कलाएं,
नट कला के कलाकार छोड़ रहे अपना पारंपरिक व्यवसाय, 
नट कला के तहत रस्सी पर  करतब दिखाते हैं बच्चे,
इस कला को आगे बढ़ाने सरकार की ओर से भी नहीं किया जा रहे कोई प्रयास,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    3
    पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद
पवन अग्रवाल 
चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ -  जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई।
350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची।
जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया।
कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका
पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨। 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    1
    श्री  सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨।  🙏
श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    1
    जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच

मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.