logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑटो-टैक्सी पर लगाए साइबर जागरूकता पंपलेट सार्वजनिक परिवहन के जरिए आमजन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने चालकों को किया जागरूक पवन अग्रवाल चिकारड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट लगाए गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट चिपकाए। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने संपर्क में आने वाले यात्रियों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार एवं अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन के साधनों को साइबर जागरूकता का माध्यम बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो एवं टैक्सी पर लगाए गए पंपलेट के माध्यम से यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिलेगी। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। अभियान का उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।

1 hr ago
user_पवन अग्रवाल
पवन अग्रवाल
Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हमने सारे गांव वालों ने मिलकर उनसे बोला कि जो जो इस वीडियो में दिख रहे हैं उनको हिरासत में लेकर थोड़ा पूछे लेकिन है लेकिन यह तो उल्टा उनके घर पर जाकर सिक्योरिटी दे रहे हैं जब हमने कहा आप नहीं पूछ सकते तो हम जाकर पूछ ले तो यह वहां से लाठी चार्ज कर रहे थे और हम के पकड़ पकड़ के गाड़ी में बैठा रहे थे अब यह कहां मतलब इनको और क्या सब चाहिए थे और वहां ताला लगकर वह लड़के लोग भाग गए अब और सबूत की बात कर रहे हैं वह कहां से लाएं अब इस भाई को इन सब तो आप ही दिला सकते हो जितना चाहे यह वीडियो वायरल करें बस ठीक है ठीक है miss you bhai हमने सारे गांव वालों ने मिलकर उनसे बोला कि जो जो इस वीडियो में दिख रहे हैं उनको हिरासत में लेकर थोड़ा पूछे लेकिन है लेकिन यह तो उल्टा उनके घर पर जाकर सिक्योरिटी दे रहे हैं जब हमने कहा आप नहीं पूछ सकते तो हम जाकर पूछ ले तो यह वहां से लाठी चार्ज कर रहे थे और हम के पकड़ पकड़ के गाड़ी में बैठा रहे थे अब यह कहां मतलब इनको और क्या सब चाहिए थे और वहां ताला लगकर वह लड़के लोग भाग गए अब और सबूत की बात कर रहे हैं वह कहां से लाएं अब इस भाई को इन सब तो आप ही दिला सकते हो जितना चाहे यह वीडियो वायरल करें बस ठीक है ठीक है miss you bhai
    1
    हमने सारे गांव वालों ने मिलकर उनसे बोला कि जो जो इस वीडियो में दिख रहे हैं उनको हिरासत में लेकर थोड़ा पूछे लेकिन है लेकिन यह तो उल्टा उनके घर पर जाकर सिक्योरिटी दे रहे हैं जब हमने कहा आप नहीं पूछ सकते तो हम जाकर पूछ ले तो यह वहां से लाठी चार्ज कर रहे थे और हम के पकड़ पकड़ के गाड़ी में बैठा रहे थे अब यह कहां मतलब इनको और क्या सब चाहिए थे और वहां ताला लगकर वह लड़के लोग भाग गए अब और सबूत की बात कर रहे हैं वह कहां से लाएं अब इस भाई को इन सब तो आप ही दिला सकते हो जितना चाहे

यह वीडियो वायरल करें बस ठीक है ठीक है miss you bhai

    user_My Rajasthan news channel
    My Rajasthan news channel
    Doctor बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨। 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    1
    श्री  सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨।  🙏
श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… नीमच की गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर चंदन बुनिया की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदन बुनिया करीब एक दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करने आया था और 27 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे से लापता बताया जा रहा था। कर्मचारियों के अनुसार उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह फैक्ट्री परिसर में उसका शव मिलने की बात सामने आई। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को रखकर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवार को करीब 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सुरक्षा इंतजामों को लेकर मजदूरों के आरोप और मुआवजे की मांग के बाद मामला गंभीर बना हुआ है।
    1
    नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
नीमच की गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर चंदन बुनिया की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंदन बुनिया करीब एक दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करने आया था और 27 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे से लापता बताया जा रहा था।
कर्मचारियों के अनुसार उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह फैक्ट्री परिसर में उसका शव मिलने की बात सामने आई।
मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को रखकर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवार को करीब 30 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं सुरक्षा इंतजामों को लेकर मजदूरों के आरोप और मुआवजे की मांग के बाद मामला गंभीर बना हुआ है।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो का बड़ा एक्शन, दो दलाल गिरफ्तार तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 6 44 राजसमंद में एसीबी का बड़ा एक्शन, CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा, दलाल अनिल पारीक और सुशील को 25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा, 60 लाख रुपए की डिमांड की थी, सीजीएसटी के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी एसीबी ने किया डिटेन, परिवादी को दिया था 3 करोड़ रुपए का नोटिस, सेटलमेंट करने की एवज में मांगी जा रही थी घूस, एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम,
    1
    राजसमंद में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो का बड़ा एक्शन, दो दलाल गिरफ्तार
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 6 44 
राजसमंद में एसीबी का बड़ा एक्शन, 
CGST के दो दलालों को ACB ने दबोचा,
दलाल अनिल पारीक और सुशील को  25 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा,
60 लाख रुपए की डिमांड की थी,
सीजीएसटी के सुपिरिटेंडेंट सांवलराम को भी एसीबी ने किया डिटेन, 
परिवादी को दिया था 3 करोड़ रुपए का नोटिस,
सेटलमेंट करने की एवज में मांगी जा रही थी घूस,
एसीबी एएसपी हिम्मत सिंह ने दिया कार्रवाई को अंजाम,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    1
    Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी| श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
    1
    विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा 
बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी|
श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।
इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
    user_दुर्गालाल बोहरा
    दुर्गालाल बोहरा
    बेगूं, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    27 min ago
  • पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ - जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी। आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया। कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। कार्रवाई करने वाली टीम: राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    3
    पांच मिनट में 75 लाख का न्यू डंपर चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

डुप्लीकेट चाबी से वारदात, 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने चोरी का डंपर किया बरामद
पवन अग्रवाल 
चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़ -  जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) और राशमी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 75 लाख रुपए कीमत का न्यू डंपर बरामद किया है, जिसे राशमी के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से डुप्लीकेट चाबी बनाकर महज पांच मिनट में चोरी कर लिया गया था। मामले में वाहन चोरी करने तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को दौलतपुरा, भीलवाड़ा निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर ने राशमी थाने में रिपोर्ट दी थी कि 14 सितंबर की मध्यरात्रि पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर अज्ञात बदमाश डुप्लीकेट चाबी से खोलकर और जीपीएस सिस्टम को हैक कर चोरी कर ले गए।
घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार उदयसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई।
350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप सहित घटना स्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद (गुजरात) तक करीब 350 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाकर उनका बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची।
जांच में सामने आया कि गुजरात निवासी नियाज खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद डंपर को जावरा, मध्यप्रदेश से अन्य साथियों द्वारा ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने करीब 10 दिनों तक लगातार CCTV फुटेज और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप भेष बदलकर भी रेकी की। पुलिस की लगातार निगरानी के चलते आरोपी चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने डंपर को बरामद कर लिया।
कई राज्यों में डंपर चोरी की आशंका
पुलिस के अनुसंधान और CCTV फुटेज के विश्लेषण में नियाज खान और उसके साथियों द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों से इसी तरह डंपर चोरी करने की वारदातों के संकेत मिले हैं। चोरी किए गए वाहनों को छोटा उदयपुर और आनंद, गुजरात में बेचने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने वाहन चोरी और खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
राशमी थाना टीम में थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम, साइबर सेल के राजकुमार, कांस्टेबल अर्जुन, मनोज एवं सुभाष शामिल रहे। जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) में प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार, साहिल गुर्जर एवं पुरखाराम ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी जी एवं चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी ने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी के बड़ौली निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना निम्बाहेड़ा। भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के कई ग्रामीण एवं नगरवासी निम्बाहेड़ा विधानसभा के गांव बड़ौली माधोसिंह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश सिंह जी बड़ौली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी जी एवं चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी ने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी के बड़ौली निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना निम्बाहेड़ा। भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के कई ग्रामीण एवं नगरवासी निम्बाहेड़ा विधानसभा के गांव बड़ौली माधोसिंह पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश सिंह जी बड़ौली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    1
    भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी जी एवं चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी ने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी के बड़ौली निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

निम्बाहेड़ा। भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के कई ग्रामीण एवं नगरवासी निम्बाहेड़ा विधानसभा के गांव बड़ौली माधोसिंह पहुंचे।

यहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश सिंह जी बड़ौली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी जी एवं चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी ने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी के बड़ौली निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना
निम्बाहेड़ा। भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन गाडरी जी सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के कई ग्रामीण एवं नगरवासी निम्बाहेड़ा विधानसभा के गांव बड़ौली माधोसिंह पहुंचे।
यहां उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह बड़ौली जी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कैलाश सिंह जी बड़ौली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    user_My Rajasthan news channel
    My Rajasthan news channel
    Doctor बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏 सब्जेक्ट श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏
    2
    सब्जेक्ट
श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏
सब्जेक्ट
श्री सांवरिया सेठ के भंडार में बरसी भक्तों की आस्था 🙏 9 चरणों की गणना पूरी, कुल दान राशि 37 करोड़ 5 लाख 61 हजार 847 रुपए | आज के मंगला आरती दर्शन भी कर लो LIVE ❤️🙏
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.