विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी| श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी| श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।
- विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता स्व.रामसिंह चौहान को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई; वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता एवं आक्या के पूर्व सरपंच स्व.रामसिंह चौहान की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके पैतृक गांव आक्या स्थित निवास से निकली। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न वर्गों के लोग उमड़ पड़े। बैंड-बाजे और रामधुन के बीच निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से दिवंगत रामसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:15 बजे आक्या स्थित निवास से शुरू हुई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा श्मशान घाट पहुंची। यात्रा के आगे बैंड-बाजे और रामधुन चल रही थी| श्मशान घाट पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों की उपस्थिति में वैदिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान से स्व.रामसिंह चौहान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम यात्रा में बड़ी सादड़ी विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक चंद्र कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व विधायक ललित ओसवाल, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान एवं पूर्व जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड़, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंडालिया तथा भाजपा के पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा-कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व.रामसिंह चौहान के निधन से आक्या सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति लोगों के सम्मान और सामाजिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया।1
- चित्तौड़गढ़। रात 2:30 बजे 5 नकाबपोश चोर… फिर पुलिस ने खोला राज! चड्डी-बनियान में चोरी, CCTV को किया बंद… मध्य प्रदेश से आया था चोरों का गैंग! चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, 4 आरोपी नामजद1
- रावतभाटा में विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई और फॉगिंग पर विशेष जोर नगर पालिका रावतभाटा द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्डवार निर्धारित क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की सफाई के साथ फॉगिंग कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कचरा हटाने, गंदगी की सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सफाई टीमों को निर्धारित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रावतभाटा के लिए नियमित सफाई के साथ विशेष स्वच्छता अभियान भी आवश्यक है। अभियान के दौरान चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के लिए सफाई कर्मचारियों एवं नरेगा श्रमिकों की टीम के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर, टेंपो, फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन सहित आवश्यक स्वच्छता उपकरण एवं संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। आमजन का छोटा-सा प्रयास रावतभाटा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अभियान के दौरान उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रहलाद जाट,भुवनेश नागर, कार्तिक तोमर, स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, सफाई जमादार विजय परमार, सत्यनारायण बोयत सहित स्वच्छता मित्र सफाई कार्य में उपस्थित रहे।2
- भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर देहात कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी व चुनावी धांधली के खिलाफ गरजे कांग्रेसी; बैरिकेड्स पार कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश का किया प्रयास, पुलिस ने रोका भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 29 सितंबर 2026 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एक विशाल, आक्रामक एवं ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर 2:00 बजे से आयोजित इस प्रदर्शन में देहात क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निष्पक्ष चुनाव प्रणाली व लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास, बैरिकेड्स पर पुलिस ने रोका: प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। मुख्य द्वार पर तैनात भारी पुलिस जाप्ते ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और अपना तीव्र आक्रोश दर्ज कराया। रामलाल जाट का जोरदार व आक्रामक संबोधन: प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा— "लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है, लेकिन आज निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार का राजनीतिक औजार बना दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपने ही साथी आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर तानाशाही तरीके से फैसले लिए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर देश भर में करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जो सीधे-सीधे जनादेश की डकैती और वोट चोरी का षड्यंत्र है। हालिया नगरीय निकाय चुनावों में भी प्रशासन और धन-बल का खुला दुरुपयोग कर जनमत की हत्या की गई। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तानाशाही और बेईमानी के सामने न झुका है, न झुकेगा। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष कलेक्ट्रेट से लेकर संसद तक और तेज होगा।" वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन: सभा को पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर तथा पूर्व जिला प्रमुख व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता खत्म कर एक व्यक्ति की मनमर्जी थोपी जा रही है। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उन पर विधिक कार्रवाई करने और उनके कार्यकाल के फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। ये प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित: इस विशाल प्रदर्शन में भंवर गर्ग, दुर्गपाल सिंह, रणदीप त्रिवेदी, गोवर्धन गुर्जर, पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, चेतन पेशवानी, विजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, सुमित कालिया, प्रभु लाल जाट, लखन काकानी, हेमेन्द्र शर्मा, बाबू लाल माली, महावीर कुमावत, राधेश्याम गुर्जर, इशाक मोहम्मद, शंकर लाल जाट, महावीर लढ़ा, आशीष चौधरी, तूफ़ान यादव, अंकित तिवाड़ी, विकाश सुवालका सहित अग्रिम संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों जिला अध्यक्ष एव पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया4
- व्यापारी से मारपीट धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व्यापारी से मारपीट-धमकी पर व्यापार संघ का फूटा आक्रोश, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दुकान में घुसकर मारपीट व धमकी का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 अब भी फरार, व्यापार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गंगापुर। व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सहाड़ा चौराया व्यापार संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ की ओर से 28 सितंबर को उपखंड अधिकारी, गंगापुर को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। व्यापार संघ के ज्ञापन के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब 7:40 बजे आईसीआईसीआई सामान के थोक विक्रेता संपतलाल जाट की दुकान, जो महावीर पेट्रोल पंप के सामने महावीर रेफ्रिजरेटर के नाम से संचालित है, वहां कई लोग पहुंचे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पांच वाहनों में सवार होकर आए करीब 20-25 लोगों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 6 की तलाश जारी व्यापार संघ के अनुसार घटना को लेकर गंगापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। व्यापार संघ ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सोशल मीडिया पर धमकी देने का भी आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फरार आरोपियों की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से संपतलाल जाट को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। व्यापार संघ ने कहा कि इस तरह की धमकियों से पीड़ित परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है। ज्ञापन में बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित संपतलाल जाट ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे परिजनों और व्यापारियों ने समझाकर ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेष पुलिस दल गठित करने की मांग व्यापार संघ ने उपखंड अधिकारी से मांग की कि फरार आरोपियों और सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस दल का गठन कराया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। व्यापार संघ ने प्रशासन से स्पष्ट रूप से कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।2
- #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- श्री सांवरिया सेठ जी टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨। 🙏 श्री सांवरिया सेठ जी के आज के पावन लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏🌸 घर बैठे करें दिव्य दर्शन, जय श्री सांवरिया सेठ ❤️1
- जीवलिया टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक की मौके पर मौत, पुलिस ने बस जब्त कर शुरू की जांच मांडल। जीवलिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। भीलवाड़ा से ब्यावर जा रही बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार भरत कुमार खटीक पुत्र रामेश्वर लाल खटीक, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी भीलवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचीं। एंबुलेंस टीम के पायलट प्रभु प्रजापत, राहुल पारीक, गणेश गुर्जर, मेल नर्स सतवीर सिंह एवं आनंद ने घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत कुमार खटीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जीवलिया टोल प्लाजा के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।1