महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला थाना अधिकारी सम्मानित फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान व ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़, महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े एक प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन किया था। शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी की। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रीना राजावत, आकांक्षा, गायत्री एवं लीला ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया। पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित फोटो एवं वीडियो डिलीट करवाए तथा भविष्य में महिला को परेशान या ब्लैकमेल नहीं करने के लिए आवश्यक रूप से पाबंद किया। महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला थाना अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरितता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सजग एवं सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन व राजकोप सिटीजन एप की दी जानकारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप एवं महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। जिला पुलिस ने महिलाओं से किसी भी घटना को लेकर चुप नहीं रहने तथा समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला थाना अधिकारी सम्मानित फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान व ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़, महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े एक प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई
करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन किया था। शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी की। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रीना राजावत, आकांक्षा, गायत्री एवं लीला ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया। पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित फोटो एवं
वीडियो डिलीट करवाए तथा भविष्य में महिला को परेशान या ब्लैकमेल नहीं करने के लिए आवश्यक रूप से पाबंद किया। महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला थाना अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरितता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सजग एवं सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन व राजकोप सिटीजन एप की दी जानकारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर
से सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप एवं महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। जिला पुलिस ने महिलाओं से किसी भी घटना को लेकर चुप नहीं रहने तथा समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
- महिला सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व महिला थाना अधिकारी सम्मानित फोटो-वीडियो के नाम पर महिला को परेशान व ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में निभाई अहम भूमिका पवन अग्रवाल चिकारड़ा/ चित्तौड़गढ़, महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े एक प्रकरण में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान एवं ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन किया था। शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी की। पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे डिटेन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के साथ कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रीना राजावत, आकांक्षा, गायत्री एवं लीला ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया। पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित फोटो एवं वीडियो डिलीट करवाए तथा भविष्य में महिला को परेशान या ब्लैकमेल नहीं करने के लिए आवश्यक रूप से पाबंद किया। महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला थाना अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरितता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सजग एवं सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन व राजकोप सिटीजन एप की दी जानकारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महिलाओं को राजकोप सिटीजन एप एवं महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। जिला पुलिस ने महिलाओं से किसी भी घटना को लेकर चुप नहीं रहने तथा समय पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।4
- जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress1
- खान की मादड़ी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई: चारागाह और बिलानाम भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण ग्राम पंचायत रखयावल के राजस्व गांव खाम की मादड़ी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चारागाह और बिलानाम भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर और राजस्व टीम के माध्यम से हटवा दिया। राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत पारित न्यायालय के आदेशों की पालना में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई पूर्व में टली थी कार्रवाई, इस बार रही पूरी सख्ती न्यायालय द्वारा गत 4 जून को पारित निर्णय के अनुसार भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था।1
- समाजसेवी पूर्व सरपंच राम सिंह आक्या की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, हजारों ने दी अंतिम विदाई 40 वर्षों तक आक्या की जनसेवा करने वाले राम सिंह आक्या पंचतत्व में विलीन, विधायक पुत्र चंद्रभान सिंह आक्या ने दी मुखाग्नि; अंतिम यात्रा में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब1
- कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव कल: ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, गांधी भवन से निकलेगी रेली, एसपी-एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ा विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे गांधी भवन से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना होंगे। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नीमच पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी, एडिशनल एसपी और सीएसपी ने जुलूस के प्रस्तावित मार्ग से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने और आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनकी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब देखना होगा कि नीमच में होने वाला यह प्रदर्शन किस रूप में सामने आता है और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों के साथ क्या रुख अपनाया जाता है।1
- जीतावास में खनन अपशिष्ट को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन महादेव मिनरल्स पर चारागाह व बनास नदी में अपशिष्ट डालने का आरोप, पांच दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी जीतावास में खनन अपशिष्ट को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन महादेव मिनरल्स पर चारागाह व बनास नदी में अपशिष्ट डालने का आरोप, पांच दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी रेलमगरा। ग्राम जीतावास के ग्रामीणों ने गांव में संचालित मैसर्स महादेव मिनरल्स की मार्बल खदान को लेकर उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपकर नियमों की पालना कराने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने खदान के एमएल नंबर 36/09 का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि खनन कार्य से निकलने वाला द्रव अपशिष्ट चारागाह भूमि एवं बनास नदी के पेटे में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और पशुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खदान से निकलने वाले अपशिष्ट को एकत्रित करने के लिए निजी भूमि में पक्का टेलिंग डेम बनाया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि अपशिष्ट के कारण चारागाह भूमि प्रभावित हुई है तथा उसमें पशुओं के फंसने की घटनाएं भी होती हैं। ग्रामीणों ने गांव के पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित होने का दावा करते हुए प्रत्येक मोहल्ले अथवा पानी की टंकी के पास बड़ा आरओ प्लांट लगाने, प्रतिवर्ष 100 पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी खदान संचालक को देने तथा खदान के आसपास क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। ज्ञापन में खदान क्षेत्र में होने वाली ब्लास्टिंग से ध्वनि प्रदूषण की शिकायत भी की गई। साथ ही जीतावास-कुरज मुख्य मार्ग से करीब 10 मीटर दूरी पर खड्डा खोदे जाने का आरोप लगाते हुए सरकारी नियमों के अनुसार सड़क से उचित दूरी बनाए रखने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चारागाह भूमि प्रभावित होने के कारण गांव में गौशाला निर्माण कराने की मांग भी रखी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि पांच दिवस में मांगों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे तथा भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, खनन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग से मामले की जांच करवाकर खनन गतिविधियों में नियमों की पालना सुनिश्चित कराने तथा पर्यावरण एवं ग्रामीणों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला खनन अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार रेलमगरा को भी प्रस्तुत की गई।4
- आरनी में लगातार हो रहा खनन विभाग व प्रशासन मौन खनन माफियाओं पर नाम मात्र की कार्यवाही गाँव के लोगों द्वारा विभाग को कई बार शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने के कारण लगातार खनन हो रहा है जिसके चलते आस पास के खेतों में सीपेज की समस्या और भारी वाहनों के आवागमन से सड़के खराब हो रही हैं तथा भौगोलिक स्वरूप बदलने से भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना गाँव वालों को करना पड़ सकता हैं किंतु इसकी चिंता किसी को नहीं है1
- ऑटो-टैक्सी पर लगाए साइबर जागरूकता पंपलेट सार्वजनिक परिवहन के जरिए आमजन तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश, पुलिस ने चालकों को किया जागरूक पवन अग्रवाल चिकारड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में साइबर थाना पुलिस की ओर से ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता पंपलेट लगाए गए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑटो एवं टैक्सी वाहनों पर साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट चिपकाए। पुलिस अधीक्षक ने ऑटो-टैक्सी चालकों से संवाद करते हुए उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा अपने संपर्क में आने वाले यात्रियों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना के डीवाईएसपी रविन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस निरीक्षक सुमन कुमार एवं अपराध सहायक जोधाराम सहित पुलिस अधिकारियों ने ऑटो-टैक्सी चालकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य माध्यमों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा सार्वजनिक परिवहन के साधनों को साइबर जागरूकता का माध्यम बनाकर अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो एवं टैक्सी पर लगाए गए पंपलेट के माध्यम से यात्रियों और आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी मिलेगी। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से संबंधित विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो समय गंवाए बिना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की राशि को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए समय पर प्रयास किया जा सके। अभियान का उद्देश्य जिले में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।1