logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया गया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस करौली जिले में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

5 hrs ago
user_B Rajasthan news
B Rajasthan news
Media company Karauli, Rajasthan•
5 hrs ago

करौली पुलिस द्वारा धूमधाम से मनाया गया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस करौली जिले में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

More news from राजस्थान and nearby areas
  • करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया।भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया।भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस करौली जिले में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए
    1
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस करौली जिले में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार ग्राम पंचायत और महिला बाल विभाग को दी जा चुकी है अत श्रीमान जी से निवेदन है कि इस केंद्र को पूर्ण रूप से छत की सीसी सहित बजट सेंशन करे। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार ग्राम पंचायत और महिला बाल विभाग को दी जा चुकी है 
अत श्रीमान जी से निवेदन है कि इस केंद्र को पूर्ण रूप से छत की सीसी सहित बजट सेंशन करे।
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Raj nagar
    Raj nagar
    Social worker करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सेवामें, श्रीमान सम्भागीय आयुक्त भरतपुर। विषय- करौली जिले की हिंडौन सिटी तहसील के गांव सिकरौदा मीना में रेलवे ओवर ब्रिज से आ रही परेशानियों के बाबत, मान्यवर जी, निवेदन है कि हमारे गांव सिकरौदा मीना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से जो ओवर ब्रिज गुजर रहा है,उससे सुविधा की जगह असुविधा हो रही है,जो निम्न है। 1. हमारे गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा मीना में आस पड़ोस के गांवों और ढाणियों से कम से कम 400-450 लड़के लड़कियां पढ़ने आती है। जिनमें 80%लड़कियां है। इस ओवर ब्रिज के कारण लड़कियों को स्कूल तक आने जाने में कम से कम दस किलोमीटर का फेर खाना पड़ेगा। इस बीच लड़कियों को असामाजिक तत्वों से छेड़खानी की आशंका है। विद्यालय में अध्ययनरत लड़कियों के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो गई तो अभिभावक लड़कियों को पढ़ने नहीं भेजेंगे। जिससे स्कूल में स्टूडेंट संख्या घट जाएगी,और भविष्य में सीनियर स्कूल टूट जाएगा। इसलिए हम समस्त ग्रामीण ओवर ब्रिज के नीचे फाटक के पास एक अंडर पास की मांग करते है। 2. मान्यवर जी हमारे गांव की खेतीहर जमीन कम से कम रेलवे फाटक से पार 2000 से 2500 बीघा है। खेतों तक जाने के लिए किसानों को कम से कम दस किलोमीटर का आने जाने में फेर लगेगा। जिससे हमारा ट्रांसपोर्टेशन काफी महंगा हो जाएगा। खेतों में काम करने वाली लेवर काफी महंगी हो जाएगी। इसके अलावा आवारा पशुओं की रखवाली आदि में परेशानी आएगी। इसलिए हम समस्त ग्रामीण रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फाटक पर एक अंडर पास की मांग करते है। 3. मान्यवर जी हमारे गांव सहित आस पड़ोस के गांवों की छोटी छोटी ढाणियों से लोग हिंडौन सिटी मजदूरी करने जाते है। उनको भी काफी घूम कर जाना पड़ेगा । सिकरौदा मीना गांव की छोटी छोटी ढाणियों के लोग पहले गांव से रेलवे फाटक के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे। ओवर ब्रिज के बनने से ये ढाणीया गांवों से जुड़े रहने का अपना अस्तित्व भी खत्म कर चुकी होंगी और आपसी भाईचारा भी खत्म हो जाएगा। मान्यवर जी समस्याओं को देखते हुए सिकरौदा रेलवे फाटक पर अंडर पास की बनवाया जाए। 4. सिकरौदा मीना का दूसरा गांव सिकरौदा जट्ट है जो उनके गांव से चार किलो मीटर दूर है। सिकरौदा जट्ट गांव से होकर लोग श्री महावीरजी को जाते है। सिकरौदा जट्ट के ग्रामीणों की खेतीहर जमीन कम से कम 1500 बीघा के लगभग है। सिकरौदा जट्ट के राजकीय विद्यालय में आसपास की ढाणीयो से काफी संख्या में लड़कियां रेलवे ट्रैक को पार करके पढ़ने जाती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान नेता मनोज सिंह मीणा, उदय सिंह जाटव,मोहन मिस्त्री सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सेवामें,
श्रीमान सम्भागीय आयुक्त
भरतपुर।
विषय- करौली जिले की हिंडौन सिटी तहसील के गांव सिकरौदा मीना में रेलवे ओवर ब्रिज से आ रही परेशानियों के बाबत,
मान्यवर जी,
निवेदन है कि हमारे गांव सिकरौदा मीना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से जो ओवर ब्रिज गुजर रहा है,उससे सुविधा की जगह असुविधा हो रही है,जो निम्न है।
1. हमारे गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा मीना में आस पड़ोस के गांवों और ढाणियों से कम से कम 400-450 लड़के लड़कियां पढ़ने आती है। जिनमें 80%लड़कियां है। इस ओवर ब्रिज के कारण लड़कियों को स्कूल तक आने जाने में कम से कम दस किलोमीटर का फेर खाना पड़ेगा। इस बीच लड़कियों को असामाजिक तत्वों से छेड़खानी की आशंका है। विद्यालय में अध्ययनरत लड़कियों के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो गई तो अभिभावक लड़कियों को पढ़ने नहीं भेजेंगे। जिससे स्कूल में स्टूडेंट संख्या घट जाएगी,और भविष्य में सीनियर स्कूल टूट जाएगा। इसलिए हम समस्त ग्रामीण ओवर ब्रिज के नीचे फाटक के पास एक अंडर पास की मांग करते है।
2. मान्यवर जी हमारे गांव की खेतीहर  जमीन कम से कम  रेलवे फाटक से पार 2000 से 2500 बीघा है। खेतों तक जाने के लिए किसानों को कम से कम दस किलोमीटर का आने जाने में फेर लगेगा। जिससे हमारा ट्रांसपोर्टेशन काफी महंगा हो जाएगा। खेतों में काम करने वाली लेवर काफी महंगी हो जाएगी। इसके अलावा आवारा पशुओं की रखवाली आदि में परेशानी आएगी। इसलिए हम समस्त ग्रामीण रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फाटक पर एक अंडर पास की मांग करते है।
3. मान्यवर जी हमारे गांव सहित आस पड़ोस के गांवों की छोटी छोटी ढाणियों से लोग हिंडौन सिटी मजदूरी करने जाते है। उनको भी काफी घूम कर जाना पड़ेगा । सिकरौदा मीना गांव की छोटी छोटी ढाणियों के लोग पहले गांव से रेलवे फाटक के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे। ओवर ब्रिज के बनने से ये ढाणीया गांवों से जुड़े रहने का अपना अस्तित्व भी खत्म कर चुकी होंगी और आपसी भाईचारा भी खत्म हो जाएगा। मान्यवर जी समस्याओं को देखते हुए सिकरौदा रेलवे फाटक पर अंडर पास की बनवाया जाए।
4. सिकरौदा मीना का दूसरा गांव सिकरौदा जट्ट है जो उनके गांव से चार किलो मीटर दूर है। सिकरौदा जट्ट गांव से होकर लोग श्री महावीरजी को जाते है।  सिकरौदा जट्ट के ग्रामीणों की खेतीहर जमीन कम से कम 1500 बीघा के लगभग है। सिकरौदा जट्ट के राजकीय विद्यालय में आसपास की ढाणीयो से काफी संख्या में लड़कियां रेलवे ट्रैक को पार करके पढ़ने जाती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान नेता मनोज सिंह मीणा, उदय सिंह जाटव,मोहन मिस्त्री सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द गंगापुर सिटी गंगापुर सिटी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय विकाश कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा (उम्र 29 वर्ष) निवासी रीको क्षेत्र, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जीआरपी थाना के एएसआई घनश्याम ने बताया कि मृतक विकास कुमार मीणा मंगलवार शाम अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी आ रहा था। गंगापुर रेलवे स्टेशन नजदीक आने पर वह गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ और उसके दोनों पैर किसी वस्तु या प्लेटफार्म से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गंगापुर सिटी के गवर्नमेंट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजनों से गंगापुर के ही सालौदा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू किया लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में रक्त स्राव होने और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में उसे गवर्नमेंट हॉस्पिटल लाया गया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया। वही विकास की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में विकास इकलौता बेटा था, उसकी दो बहने हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अंधे की के परिणाम उजागर- इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। चलती ट्रेन के गेट पर बैठना या खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
    1
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द 
गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय विकाश कुमार मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा (उम्र 29 वर्ष) निवासी रीको क्षेत्र, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जीआरपी थाना के एएसआई घनश्याम ने बताया कि मृतक विकास कुमार मीणा मंगलवार शाम अवध एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी आ रहा था। गंगापुर रेलवे स्टेशन नजदीक आने पर वह गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ और उसके दोनों पैर किसी वस्तु या प्लेटफार्म से टकरा गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल गंगापुर सिटी के गवर्नमेंट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। परिजनों से गंगापुर के ही सालौदा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू किया लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में रक्त स्राव होने और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। 
बाद में उसे गवर्नमेंट हॉस्पिटल लाया गया और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों के सपोर्ट कर दिया गया।
वही विकास की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में विकास इकलौता बेटा था, उसकी दो बहने हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
घटना से ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अंधे की के परिणाम उजागर-
इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। चलती ट्रेन के गेट पर बैठना या खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है। रेलवे प्रशासन और पुलिस द्वारा समय-समय पर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी की मीटिंग हुई है
    1
    आम आदमी पार्टी की मीटिंग हुई है
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सपोटरा की नवगठित ग्राम पंचायत जटवाड़ी में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए। विधायक के निधि सहायक अभिषेक शुक्ला ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हंसराज मीणा का लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया है। विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि जटवाड़ी ग्राम पंचायत का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में यहां सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों के हित में योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    1
    सपोटरा की नवगठित ग्राम पंचायत जटवाड़ी में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए। विधायक के निधि सहायक अभिषेक शुक्ला ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हंसराज मीणा का लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया है। विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि जटवाड़ी ग्राम पंचायत का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में यहां सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों के हित में योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.