Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी- 1, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार ग्राम पंचायत और महिला बाल विभाग को दी जा चुकी है अत श्रीमान जी से निवेदन है कि इस केंद्र को पूर्ण रूप से छत की सीसी सहित बजट सेंशन करे। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
Raj nagar
आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी- 1, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इसकी शिकायत पहले भी कई बार ग्राम पंचायत और महिला बाल विभाग को दी जा चुकी है अत श्रीमान जी से निवेदन है कि इस केंद्र को पूर्ण रूप से छत की सीसी सहित बजट सेंशन करे। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- हिंडौन सिटी। शास्त्रीय संगीत की मधुरता और संस्कृति की गहराई को करीब से समझने का अनोखा अवसर इन दिनों हिंडौन के विद्यार्थियों को स्पिक मैके की कार्यशालाओं में मिल रहा है। हिंडौन चैप्टर के अंतर्गत स्पिक मैके की कार्यशाला बुधवार को करौली रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय और चौपड़ सर्किल के पास स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। जिसमें विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत के राग, ताल और लय की गहराईयों से रूबरू कराया गया। कार्यशाला में बनारस घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा लखनऊ ने नट भैरव,बैरागी भैरव और अहीर भैरव राग के साथ शास्त्रीय गायन में ठुमरी आया करें जरा कह दो सांवरिया से....आदि की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में फतेह वारसी ने तबले पर संगत दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्पिक मैके की ओर से आयोजित कार्यशाला से हमें शास्त्रीय संगीत को समझने का बेहतरीन मौका मिला है,जो हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। हिंडौन चैप्टर के समन्वयक अनमोल बागरैनिय ने बताया कि स्पिक मैके की यह पहल न केवल युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ती हैं,बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी नई दिशा देती हैं। इस दौरान स्पिक मैके हिंडौन चैप्टर के संजीव शोपरा,यश दत्तात्रेय, तूफ़ान सहित महाविद्यालय और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।2
- सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता1
- बनारस घराने के शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा लखनऊ द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां । फतेह वारसी तबले पर प्रस्तुत कर रहे हैं संगत। हिन्डौन चैप्टर कार्यशाला प्रदर्शन के समन्वयक अनमोल बागरैनियां द्वारा ब्लॉक के सभी स्कूलों व कॉलेजों में आयोजित की जा रही हैं शास्त्रीय संगीत की कार्यशाला आयोजित।1
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by Anil Kumar journalist1
- थाना स्तर पर जनसुनवाई, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी गिर्राज प्रसाद मीणा के सुपरविजन में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी थानों पर थानाधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान थाना स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह द्वारा बीट क्षेत्र कोलीपाड़ा, संजय कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चूली गेट, कसाई पाड़ा, मालधनी मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, घास मंडी, ट्रक यूनियन, कल्याणजी गेट एवं सराफा बाजार क्षेत्र की जनसुनवाई अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए जनसुनवाई प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिकायतों के पंजीकरण के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई, जिसमें प्रत्येक प्रार्थना पत्र को क्रमबद्ध तरीके से दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया गया। जनसुनवाई में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, वार्ड पार्षदों सहित विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, रास्ता अवरोध, साइबर धोखाधड़ी, गुमशुदगी, चोरी, नशाखोरी, महिला उत्पीड़न सहित अन्य सामाजिक एवं आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। बीट प्रभारी द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। विशेष रूप से पारिवारिक एवं आपसी विवादों को समझाइश और मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का प्रयास किया गया, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया की आवश्यकता कम हो सके। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नशा मुक्ति, महिला एवं बाल सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन तथा आपातकालीन सेवा (डायल 112) के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। बीट प्रभारी चंदन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा, सुरक्षा और न्याय के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और छोटी-छोटी समस्याओं को आपसी समझ से सुलझाने का प्रयास करें। जनसुनवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी कार्यवाही का अभिलेखीकरण किया गया तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की स्थिति से अवगत कराया गया, जिससे लोगों में विश्वास और संतुष्टि का भाव देखने को मिला। निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट स्तर पर चलाया जा रहा जनसुनवाई कार्यक्रम ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ के उद्देश्य को साकार कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में बीट प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही गई। इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहयोग एवं संवाद को नई मजबूती मिली है। जनसुनवाई के दौरान कांस्टेबल कैलाश चंद, कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल डिप्टी, कांस्टेबल नरेश सहित बीट क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।2
- Post by Bharat SING Meena1