Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़, स्थित राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में स्काउट गाइड के जवान दे रहे अपना योगदान) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में चल रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पावन कार्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुशलगढ़ के स्काउट एवं गाइड स्वेच्छा से कुशलगढ़ नगर स्थित श्रीराम मंदिर मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सेवा कार्य करते हुए अपने आपको धन्य मान रहे हैं,
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़, स्थित राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में स्काउट गाइड के जवान दे रहे अपना योगदान) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में चल रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पावन कार्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुशलगढ़ के स्काउट एवं गाइड स्वेच्छा से कुशलगढ़ नगर स्थित श्रीराम मंदिर मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सेवा कार्य करते हुए अपने आपको धन्य मान रहे हैं,
More news from राजस्थान and nearby areas
- युवा संसद के बाद अब जयपुर बाल महोत्सव में चमका वागड़ का सितारा अथर्व जोशी बांसवाड़ा जिले के ठीकरिया गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र अथर्व जोशी ने एक बार फिर पूरे वागड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुछ माह पूर्व जयपुर में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाकर अपने प्रभावशाली भाषण से सभी का दिल जीतने वाले अथर्व ने अब जयपुर बाल महोत्सव 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल की है। अथर्व जोशी, पिता राहुल जोशी, पीएम श्री एमजीजीएस खांदू कॉलोनी बांसवाड़ा के छात्र हैं। 4 से 6 मई तक जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय बाल महोत्सव में अथर्व ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और वागड़ की स्थानीय संस्कृति को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच अथर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान कोनिवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह में अथर्व जोशी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी अथर्व की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। अथर्व की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे वागड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज समेत अनेक सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने अथर्व को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।1
- बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।1
- डूंगरपुर के सागवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में आग लगने की सूचना से बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बाद में पता चला कि यह फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल थी। गर्मी में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए यह अभ्यास किया गया, जहाँ आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का आकलन हुआ।1
- प्रतापगढ़ के सालमगढ गाँव में सांवलिया सेठ मंदिर की तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आज भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। शुक्रवार को महास्नान और शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति होगी, जिसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।1
- मेवड़ा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के मेवड़ा गांव में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेवड़ा गांव के माताजी फला निवासी मगन गटू कलासुआ उम्र 25 साल गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन की घंटी बजती रही। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों को घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर युवक का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सोहन लाल सहित धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। मृतक मगन अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। वहीं चाचा के घर चचेरी बहन की शादी थी और 13 मई को बारात आने वाली थी, लेकिन इस घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बाइट - सोहन लाल ASI2
- सरकारी अस्पताल संभालो… नहीं तो प्राइवेट ही चलाओ” कलेक्टर नीतू माथुर का चौपाल में सख्त अंदाज, डॉक्टर की लगाई क्लास मुस्तकिम मुगल/ आलीराजपुर “सरकारी अस्पताल संभालो… नहीं तो प्राइवेट ही चलाओ” कलेक्टर नीतू माथुर का चौपाल में सख्त अंदाज, डॉक्टर की लगाई क्लास ब्रेकिंग _आलीराजपुर जिले की रात्रि चौपाल में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया, जब ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर नीतू माथुर ने डॉक्टर राकेश विश्राम को मौके पर ही खरी-खरी सुना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं मिलते, जबकि निजी प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शिकायत सुनते ही कलेक्टर का सख्त रूप सामने आया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा — “अगर सरकारी अस्पताल में सेवा नहीं दे सकते, तो फिर सिर्फ प्राइवेट काम ही कीजिए…” कलेक्टर के तेवर देखकर चौपाल में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। लोगों को लगा मानो कोई फिल्मी सीन सामने चल रहा हो। प्रशासनिक सख्ती और तुरंत एक्शन ने ग्रामीणों का भरोसा भी बढ़ाया। रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए।1
- राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन चल रहा है, जिसने पूरे नगर को धर्ममय बना दिया है। इस दौरान 51 कुंडीय यज्ञ, मूर्ति संस्कार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान 71 पंडितों की देखरेख में किए जा रहे हैं। यह उत्सव 6 से 10 मई तक चलेगा, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।4
- बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। 51 कुंडीय यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने आहुतियां दीं और संगीतमय सुंदरकांड पाठ से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह पांच दिवसीय महोत्सव 10 मई को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ समाप्त होगा।1
- मुंबई के सायन अस्पताल में एक शख्स अपने सिर में धारदार हथियार फंसा होने के बावजूद घंटों तक घूमता रहा. आरोप है कि इस दौरान किसी डॉक्टर या नर्स ने उसकी मदद नहीं की, जिससे अस्पताल प्रशासन और इंसानियत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.1