युवा संसद के बाद अब जयपुर बाल महोत्सव में चमका वागड़ का सितारा अथर्व जोशी बांसवाड़ा जिले के ठीकरिया गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र अथर्व जोशी ने एक बार फिर पूरे वागड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुछ माह पूर्व जयपुर में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाकर अपने प्रभावशाली भाषण से सभी का दिल जीतने वाले अथर्व ने अब जयपुर बाल महोत्सव 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल की है। अथर्व जोशी, पिता राहुल जोशी, पीएम श्री एमजीजीएस खांदू कॉलोनी बांसवाड़ा के छात्र हैं। 4 से 6 मई तक जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय बाल महोत्सव में अथर्व ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और वागड़ की स्थानीय संस्कृति को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच अथर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान कोनिवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह में अथर्व जोशी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी अथर्व की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। अथर्व की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे वागड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज समेत अनेक सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने अथर्व को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।

- कुशलगढ़ में राममय हुआ वातावरण: 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब कुशलगढ़ : भव्य राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 72 कुंडी महायज्ञ के तीसरे दिन पूरा नगर भक्तिरस में डूबा रहा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पंड्या के सान्निध्य में गणेशादि पूजन, राम हनुमंत महायास और विभिन्न अधिवासों के साथ वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पंडित पंड्या ने यज्ञ को मानवीय कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का आधार बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया और पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में महंत सीताराम, पंडित लोकेंद्र पंड्या, सतीश राज त्रिवेदी सहित कई विद्वानों ने मंत्रोच्चार किया। विशेष रूप से किन्नर समाज की गोरी बुआ एवं शालू बुआ ने पूजन पात्र भेंट कर श्रद्धा व्यक्त की। महोत्सव का समापन 10 मई को मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा।1
- राजस्थान के बाँसवाड़ा जिले में शिक्षक डूंगरलाल यादव की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने अब परिजनों और ग्रामीणों पर ही मामला दर्ज कर लिया है, जिसके बाद आक्रोशित SC समुदाय ने जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।1
- बांसवाड़ा स्थित श्रीराधा कृष्ण शंख मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन हो गया। इस अवसर पर कथा पंडाल में सुरेश जी महाराज ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया।1
- बांसवाड़ा के भीमसोर से पालोदा तक 15 किमी नई सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद सारेडी बड़ी से राठड़िया तक का काम शुरू नहीं हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग कर रहे हैं।2
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़, स्थित राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में स्काउट गाइड के जवान दे रहे अपना योगदान) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में चल रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के पावन कार्य में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कुशलगढ़ के स्काउट एवं गाइड स्वेच्छा से कुशलगढ़ नगर स्थित श्रीराम मंदिर मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सेवा कार्य करते हुए अपने आपको धन्य मान रहे हैं,3
- राजस्थान के कुशलगढ़ में गंभीर जल संकट गहरा गया है, जहाँ हैंडपंप और नल सूख गए हैं। कुएं भी खाली हो जाने से स्थानीय लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। प्रशासन ने इस समस्या के समाधान हेतु आवेदन मांगे हैं।1
- बांसवाड़ा के एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को गालियां दीं और परिजनों को भी बीच-बचाव के लिए बुलाना पड़ा।1
- युवा संसद के बाद अब जयपुर बाल महोत्सव में चमका वागड़ का सितारा अथर्व जोशी बांसवाड़ा जिले के ठीकरिया गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र अथर्व जोशी ने एक बार फिर पूरे वागड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुछ माह पूर्व जयपुर में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाकर अपने प्रभावशाली भाषण से सभी का दिल जीतने वाले अथर्व ने अब जयपुर बाल महोत्सव 2026 में शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धि हासिल की है। अथर्व जोशी, पिता राहुल जोशी, पीएम श्री एमजीजीएस खांदू कॉलोनी बांसवाड़ा के छात्र हैं। 4 से 6 मई तक जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय बाल महोत्सव में अथर्व ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक सोच और वागड़ की स्थानीय संस्कृति को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच अथर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम के दौरान कोनिवेरा के संस्थापक कमलेश शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन समारोह में अथर्व जोशी को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने भी अथर्व की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। अथर्व की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे वागड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज समेत अनेक सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने अथर्व को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।1