शासकीय सांदीपनी स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष संतोषी यादव ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां भांडेर नगर के शासकीय सांदीपनी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 09 बजे से करीब साढ़े 11 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संतोषी बलदाऊ यादव ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नागरिक, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों सहित विद्यालय के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
शासकीय सांदीपनी स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जनपद अध्यक्ष संतोषी यादव ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां भांडेर नगर के शासकीय सांदीपनी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 09 बजे से करीब साढ़े 11 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संतोषी बलदाऊ यादव ने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नागरिक, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों सहित विद्यालय के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
- Heartbreaking to see an elderly grandmother neglected by her own family, denied food and locked in. It's truly inspiring to witness the compassionate side of the Uttar Pradesh Police, who stepped in to offer her a meal and reassurance. Humanity shines brightest in moments like these. Let's remember to care for our elders.1
- सन राइजिंग स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां भांडेर। सन राइजिंग स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रमों ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, इसलिए हमें स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।1
- राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम राज कुशवाहा की मौत के विरोध में NH-44 पर चक्काजाम, कैबिनेट मंत्री ने समझाकर खुलवाया जाम दतिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र राज कुशवाहा (16) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और समर्थकों ने NH-44 पर चक्काजाम कर दिया। जिला मुख्यालय के सामने हुए चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला मौके पर पहुंचे। मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आक्रोशित परिजनों और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाइश के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मृतक छात्र का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था, लेकिन इसके बाद अचानक पीड़ित परिवार शव को हाईवे पर लेकर आ गया और चक्काजाम कर दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में छात्र राज कुशवाहा की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय के सामने NH-44 जैसे महत्वपूर्ण हाईवे पर अचानक हुए चक्काजाम से करीब 5 किलोमीटर तक यातायात प्रभावित होने से प्रशासन की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। बाइट _नारायण सिंह कुशवाहा मंत्री4
- दतिया में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने किया ध्वजारोहण दतिया। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे समारोह में मौजूद लोगों ने सुना और देखा। मुख्य अतिथि मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। इस दौरान मंत्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दतिया के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।1
- इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं इंदरगढ़-मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं1
- *स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब* *ग्वालियर रोड का वीडियो वायरल, आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल* इंदरगढ़ ब्रेकिंग *स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय ठेके बंद, फिर भी इंदरगढ़ में खुलेआम बिक रही शराब* *ग्वालियर रोड का वीडियो वायरल, आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल* दतिया प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय ठेकों एवं अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद इसके इंदरगढ़ नगर में नियमों की खुलेआम धज्जियां* उड़ाई जा रही हैं। *ग्वालियर रोड पर खुलेआम बिक्री, वीडियो वायरल* नगर के ग्वालियर रोड पर प्रतिबंध के बावजूद शराब की खुलेआम बिक्री* की जा रही है। इसका एक *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* हुआ है, जिसमें लोग सरेआम शराब खरीदते-बेचते नजर आ रहे हैं एक महीने पहले *भांडेर रोड पर पुलिस ने कार्रवाई* करते हुए अंग्रेजी एवं देसी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया था। लेकिन आज फिर से *कामद रोड, ग्वालियर रोड, सेवड़ा रोड, नेतुआपुरा* सहित ग्रामीण क्षेत्र की *किराने की दुकानों पर खुलेआम शराब*बेची जा रही है। *आबकारी-पुलिस खामोश, एसपी ने दिए थे सख्त आदेश* स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग आखिर खामोश क्यों हैं? *दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल* ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को पहले ही निर्देश दिए थे कि 15 अगस्त को शुष्क दिवस के चलते किसी भी जगह शराब नहीं बिकनी चाहिए, लेकिन नगर इंदरगढ़ में आज खुलेआम शराब बिकती पाई गई शराब ठेके पर.... अब देखना होगा आबकारी एवं पुलिस प्रशासन क्या कारवाही करता है??????1
- मध्यप्रदेश ,दतिया इंदरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री का वीडियो वायरल आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल मध्यप्रदेश ,दतिया इंदरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर शराब बिक्री का वीडियो वायरल आबकारी-पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल1
- मामूली विवाद पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट, विधायक कॉलोनी के पीछे मुगलताल की पार की घटना, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज भांडेर थाना क्षेत्र की विधायक कॉलोनी के पीछे मुगलताल की पार में मामूली विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी जयराम पुत्र झींगे अहिरवार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि राजीव दोहरे, संजय दोहरे और सफलता दोहरे ने विवाद के दौरान गाली-गलौज की। आरोप है कि तीनों ने डंडे और लात-घूंसों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद फरियादी ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में शनिवार शाम 06 बजे भांडेर पुलिस ने बताया कि वृद्ध की शिकायत पर आरोपी राजीव दोहरे, संजय दोहरे और सफलता दोहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।1