logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Mukesh Lal
Mukesh Lal
गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

  • user_Mukesh Lal
    Mukesh Lal
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान
    🙏
    2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Mukesh Lal
    1
    Post by Mukesh Lal
    user_Mukesh Lal
    Mukesh Lal
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🏆 रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के उदयपुर लौटने पर शहर गर्व और उत्साह से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाले जनजाति अंचल के खिलाड़ियों और उनके कोच का नगरभर में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा सहित जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, यशिष्ठा बत्रा, डाली गमेती, रोशनी बोस, मुकन कुमारी गुर्जर एवं जानवी राठौड़ तथा पुरुष टीम के खिलाड़ी मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा के साथ भारतीय टीम के कोच नीरज बत्रा का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। महाराणा प्रताप खेल गांव से शुरू हुई विजेता रैली गोपेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबी बाग गार्डन, संभागीय आयुक्त कार्यालय, रामपुरा चौराहा और ग्राम पंचायत धार तक निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों और कोच नीरज बत्रा को शाल-उपरणा व पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उदयपुर सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेलों में उत्कृष्टता का प्रेरणास्रोत बना
    1
    🏆
रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियाई लैक्रोज गेम्स में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय दल के उदयपुर लौटने पर शहर गर्व और उत्साह से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाले जनजाति अंचल के खिलाड़ियों और उनके कोच का नगरभर में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
महिला टीम की कप्तान सुनीता मीणा सहित जुला कुमारी गुर्जर, मीरा दौजा, यशिष्ठा बत्रा, डाली गमेती, रोशनी बोस, मुकन कुमारी गुर्जर एवं जानवी राठौड़ तथा पुरुष टीम के खिलाड़ी मोहनलाल गमेती, खुमाराम गमेती, दयाशंकर गमेती, नारायणलाल गमेती, निशांत नागदा के साथ भारतीय टीम के कोच नीरज बत्रा का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
महाराणा प्रताप खेल गांव से शुरू हुई विजेता रैली गोपेश्वर महादेव मंदिर, पंजाबी बाग गार्डन, संभागीय आयुक्त कार्यालय, रामपुरा चौराहा और ग्राम पंचायत धार तक निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों और कोच नीरज बत्रा को शाल-उपरणा व पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उदयपुर सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेलों में उत्कृष्टता का प्रेरणास्रोत बना
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 9 खेतों से अफीम‑गांजे के पौधे जब्त । रोहिडा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिडा थाना अधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम विंहगम स्थान पर चल रही अफीम व गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया गया। पुलिस ने कुल 9 खेतों से अफीम और गांजे के हरे पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोहिडा पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि काकरलीफली क्षेत्र में पहाड़ी और दुर्गम स्थान, नाले के पास, अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के आवागमन में कठिनाई के बावजूद चार दिनों तक अलग-अलग कार्रवाई कर तलाशी ली गई ओर इस बड़ी कार्रवाई अंजाम दीया गया । क्या मिला और कितना बरामद? * कुल 9 खेतों में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध खेती पाई गई। * अफीम के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम । * गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम । * कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम अवैध अफीम व गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस में (1) दीपु देवी, पत्नी रामाराम जाती गमेती भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया पुलिस थाना रोहिडा। (2) ओबाराम , पुत्र भेराराम जाती गमेती भील , उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया, पुलिस थाना रोहिडा। सौंफ‑वरयाली के बीच छिपाकर की जा रही थी अवैध खेती । पुलिस के अनुसार, यह अवैध अफीम व गांजे की खेती अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी। नाले के किनारे स्थित खेतों में सौंफ की वरयाली के बीच बड़ी चालाकी से अफीम और गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि दूर से देखने पर नशीली फसल नजर न आए। इसके अलावा खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाकर भी इन पौधों को छिपाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे इंतज़ामों के बावजूद पुलिस की सतर्कता ने इस जाल को बेनकाब किया। इनकी रही अहम भूमिका । रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर,छेलसिंह,रमेश कुमार, रोहिताश,अमन कुमार,कांजी कुमार, बजरंगलाल,लक्षणराम,राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार,अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका सहित टीम की अहम भूमिका रही । इलाके की कठिनाई और अभियान की पृष्ठभूमि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से वहां पहुंचना कठिन । मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के लिए रास्ता सीमित होने के बावजूद पुलिस ने पैदल, कठिन रास्तों से जाकर अलग-अलग दिन और स्थानों पर तलाशी की। इस तरह के क्षेत्र अक्सर अवैध मादक पदार्थों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं, क्योंकि प्रशासन व पुलिस की निगरानी कम मिलती है। लेकिन लगातार सूचना संकलन और सतर्कता ने इस अवैध काम को नाकाम किया। आगे क्या होगा? पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। जो भी ऐसे अवैध कार्यों में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी बरती जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
    1
    9 खेतों से अफीम‑गांजे के पौधे जब्त ।
रोहिडा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिडा थाना अधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र के दुर्गम विंहगम स्थान पर चल रही अफीम व गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया गया। पुलिस ने कुल 9 खेतों से अफीम और गांजे के हरे पौधे बरामद कर नष्ट किए। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रोहिडा पुलिस द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि काकरलीफली क्षेत्र में पहाड़ी और दुर्गम स्थान, नाले के पास, अफीम व गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहाँ मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के आवागमन में कठिनाई के बावजूद चार दिनों तक अलग-अलग कार्रवाई कर तलाशी ली गई ओर इस बड़ी कार्रवाई अंजाम दीया गया ।
क्या मिला और कितना बरामद?
* कुल 9 खेतों में लगभग 8 बीघा क्षेत्र में अवैध खेती पाई गई।
* अफीम के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम ।
* गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम ।
* कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम  अवैध अफीम व गांजा जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस में (1) दीपु देवी, पत्नी रामाराम जाती गमेती भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया पुलिस थाना रोहिडा। (2) ओबाराम , पुत्र भेराराम जाती गमेती भील , उम्र 35 वर्ष, निवासी काकरलीफली पनिया, पुलिस थाना रोहिडा।
सौंफ‑वरयाली के बीच छिपाकर की जा रही थी अवैध खेती ।
पुलिस के अनुसार, यह अवैध अफीम व गांजे की खेती अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में की जा रही थी। नाले के किनारे स्थित खेतों में सौंफ की वरयाली के बीच बड़ी चालाकी से अफीम और गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि दूर से देखने पर नशीली फसल नजर न आए। इसके अलावा खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाकर भी इन पौधों को छिपाने की व्यवस्था की गई थी। ऐसे  इंतज़ामों के बावजूद पुलिस की सतर्कता ने इस जाल को बेनकाब किया।
इनकी रही अहम भूमिका ।
रोहिड़ा थाना अधिकारी अमराराम खोखर,छेलसिंह,रमेश कुमार, रोहिताश,अमन कुमार,कांजी कुमार, बजरंगलाल,लक्षणराम,राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार,अनिल कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका सहित टीम की अहम भूमिका रही ।
इलाके की कठिनाई और अभियान की पृष्ठभूमि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से वहां पहुंचना कठिन ।
मोबाइल नेटवर्क न होने और वाहन के लिए रास्ता सीमित होने के बावजूद पुलिस ने पैदल, कठिन रास्तों से जाकर अलग-अलग दिन और स्थानों पर तलाशी की।
इस तरह के क्षेत्र अक्सर अवैध मादक पदार्थों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाते हैं, क्योंकि प्रशासन व पुलिस की निगरानी कम मिलती है। लेकिन लगातार सूचना संकलन और सतर्कता ने इस अवैध काम को नाकाम किया।
आगे क्या होगा?
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। जो भी ऐसे अवैध कार्यों में शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी बरती जाएगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अवैध खेती और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    4 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।
    1
    कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से  जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Journalist Pindwara, Sirohi•
    10 hrs ago
  • घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Mukesh Lal
    1
    Post by Mukesh Lal
    user_Mukesh Lal
    Mukesh Lal
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.