500 मीटर सड़क अधूरी, बरसात में ग्रामीणों का चलना हुआ दुश्वार आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचना मुश्किल, उद्घाटन के समय विधायक ने किया था पक्कीकरण का वादा चांदन (बांका), प्रतिनिधि। चांदन प्रखंड की उत्तरी बार्ने पंचायत अंतर्गत मथुरा मोड़ (एनएच-333ए) से बार्ने आकाकुरा को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर तक पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके आगे का लगभग 500 मीटर मार्ग आज भी कच्चा एवं जर्जर बना हुआ है। बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़, गड्ढों और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से होकर आदिवासी बहुल टोले तक पहुंचा जाता है, जहां सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। खराब सड़क के कारण आंगनबाड़ी आने वाले छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में कई बार लोग फिसलकर गिर जाते हैं और मरीजों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के दौरान बेलहर विधायक मनोज यादव भी यहां पहुंचे थे। सड़क की खराब स्थिति के कारण उनका काफिला आंगनबाड़ी केंद्र से लगभग 500 मीटर पहले ही रोकना पड़ा था। इसके बाद विधायक पैदल केंद्र तक पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द सड़क की मरम्मत एवं पक्कीकरण कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि काफी समय बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन पूर्व मुखिया पप्पू दास के प्रयास से सड़क पर मौरंग और मिट्टी डलवाई गई थी, लेकिन स्थायी निर्माण नहीं होने के कारण वह भी बरसात में बह गया और सड़क फिर से बदहाल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के कई परिवारों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई, किसानों की आवाजाही और मरीजों के इलाज पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन, ग्रामीण कार्य विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अविलंब शेष 500 मीटर सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। रिपोर्ट : उमाकांत पोद्दार, चांदन (बांका)

- 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels1
- मैसूर में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, एक झलक पाने के लिए सड़कों पर डटे रहे लोग।1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और मासूमगंज के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है1
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी का, अपने देश के युवाओं एवं अर्थव्यवस्था को लेकर अपने वक्तव्य 🙏1
- चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम। श्रावणी मेला शुरू हुए 2 दिन भी नहीं हुए हैं बिजली विभाग की सारे दावों की खुल गई पोल। सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है पर बिजली विभाग कि सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम। श्रावणी मेला शुरू हुए 2 दिन भी नहीं हुए हैं बिजली विभाग की सारे दावों की खुल गई पोल। सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है पर बिजली विभाग कि सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ से तारापुर की ओर जाने वाले एकमात्र फूल जितने भी पल लगे हैं किसी में बिजली के पोल पर किसी में बल्ब जल ही नहीं रहा है बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2026 बिजली के सभी काम दुरुस्त कर लिए जाएंगे पर पोल जितने भी लाइट लगे हैं एक एक दो को छोड़कर किसी में बल्ब नहीं प्रकाश दे रहा है विद्युत विभाग इस पर ध्यान दें1
- gajar ka halva banaa rahe hain comment kijiega cooking ke liye sampark Karen 82929483371