Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस के युवा नेता ने खिलाड़ियों के सम्मान में 11 हजार की पुरस्कार राशि की भेंट भिंड के मेहगांव स्थित पावन नाथू बाबा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दंगल कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता और वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद चौधरी धंन्नू भैया ने सम्मिलित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सभी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए सहयोग स्वरूप ₹11,000 की पुरस्कार राशि भेंट की। कार्यक्रम के दौरान पूज्य महंत कालिदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा उनका आशीर्वाद भी मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दंगल जैसी परंपराएं हमारी संस्कृति और युवा शक्ति को प्रेरित करने का कार्य करती हैं!
कृष्ण कांत शर्मा
कांग्रेस के युवा नेता ने खिलाड़ियों के सम्मान में 11 हजार की पुरस्कार राशि की भेंट भिंड के मेहगांव स्थित पावन नाथू बाबा मंदिर परिसर में आयोजित भव्य दंगल कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेता और वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद चौधरी धंन्नू भैया ने सम्मिलित होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सभी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए सहयोग स्वरूप ₹11,000 की पुरस्कार राशि भेंट की। कार्यक्रम के दौरान पूज्य महंत कालिदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा उनका आशीर्वाद भी मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दंगल जैसी परंपराएं हमारी संस्कृति और युवा शक्ति को प्रेरित करने का कार्य करती हैं!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *श्री दीपक बघेल का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।*1
- भिंड के दीपक बघेल ने भिंड का मान देश और प्रदेश में बढ़ाया हैँ, उनका चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।1
- *शेटेलाइट नक्शे में हेराफेरी का आरोप, बेशकीमती सरकारी इमारतें हो सकती हैं 'अतिक्रमण' की शिकार* दबोह- नगर के मौजूदा सरकारी नक्शे और सैटेलाइट मैप में बड़ी विसंगति का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी रामलखन कुरचानिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नक्शे में तकनीकी खामी के कारण कई दशक पुरानी सरकारी इमारतें अवैध घोषित होने की कगार पर आ सकती हैं। शिकायत में बताया गया है कि दबोह का मौजूदा नक्शा और सैटेलाइट नक्शा उत्तर दिशा की ओर 66 फीट और पूर्व दिशा की ओर करीब 22 फीट खिसका हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज तक 'रोवर' मशीन द्वारा सही सीमांकन नहीं हो सका है। यदि इसी गलत नक्शे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है, तो अस्पताल, थाना, स्कूल, नगर पंचायत और बैंक जैसी करीब 60 साल पुरानी सरकारी इमारतें कागजों में 'अतिक्रमण' की श्रेणी में आ जाएंगी। वही जिला कलेक्टर के पत्र क्रमांक 9273 दिनांक 04/ 09/2024 के पालन में कलेक्टर के द्वारा गठित राजस्व निरीक्षक दबोह हल्का पटवारी 54 के साथ दल गठित कर दिनांक 24/01/2025 को सीमांकन कराया गया। इसी सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर 22 अतिक्रमण कारीयों क़ो सुचना पत्र उप तहसील दबोह द्वारा भेजे गए जो सम्बंधित विभाग न्यायालय को नही भेजा गया।इसी रिपोर्ट क़ो छिपाने के लिए 28/02/2026 क़ो बिना बजह शेटेलाइट मशीन रोबर से सीमांकन कराया गया *राजस्व टीम पर भ्रष्टाचार के आरोप* शिकायत पत्र में राजस्व टीम के आर.आई. विनोद दोहरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीमांकन के दौरान टीम ने भौतिक प्रतीकों का मिलान नहीं किया। आरोप है कि पैसे लेकर गलत तरीके से सर्वे नंबर 767 और 763 का सीमांकन कर दिया गया।शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनके पास इस पूरी बातचीत की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे वे प्रमाण स्वरूप पेश करने को तैयार हैं। *कलेक्टर से निष्पक्ष जाँच की मांग* आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है रोवर सीमांकन की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और पुराने स्थापित सरकारी सर्वे नंबरों की बाउंड्री से मिलान कर सैटेलाइट नक्शे को सुधारा जाए। इनका कहना है। अगर नक्शा नहीं सुधारा गया, तो शासन की बेशकीमती संपत्तियों को अपूरणीय क्षति होगी। हम चाहते हैं कि रिकॉर्डिंग के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई हो और सही सीमांकन किया जाए। *शिकायत कर्ता* *रामलखन कुरचानिया*1
- Post by PK Crime Story1
- पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नवीन थाना क्षेत्र के पास खेत में काम कर रहे किसान पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के मामले में सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी किसान सोनू उर्फ रवि पुत्र रामभरोसी रविवार सुबह अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसे भीषण करंट लग गया। घटना के समय आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक के ऊपर से विद्युत तार हटाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटाकर दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। साथ ही फार्म-44 भरने के बाद विभाग की ओर से विद्युत निरीक्षक द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने जल्द ही लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।1
- आगरा जनपद के यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर सोमवार को सपाइयों द्वारा आलू फैलाकर प्रदर्शन किये जाने पर पुलिस और सपा नेता के बीच होती बहस का हो गई।दरअसल, सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल अपने समर्थकों के साथ आलू की गिरती कीमतों के विरोध में यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने किसानों की बदहाली को दर्शाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर आलू फैला दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रास्ता साफ कराने का प्रयास किया। बताया जाता है कि एक दरोगा ने पैरों से आलुओं को एक ओर समेटना शुरू किया, जिस पर सपा नेताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान दरोगा ने कहा कि “किसान फॉरच्यूनर से नहीं चलता, किसान तो बैलगाड़ी से चलता है। इस पर सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह (राकेश बघेल) ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहस के दौरान दारोगा ने यह भी कहा कि मैं आपसे बड़ा किसान हूं। इस पर सपा नेता ने पलटकर जवाब दिया कि आप हमसे बड़े किसान नहीं हो। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- *सीएमएचओ भिण्ड ने 14 से 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगवाने की अपील*1