logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र और खैरीघाट थाना अंतर्गत बेलामकन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के बीच स्थित एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा आबादी के पास कुएं में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलते ही नानपारा रेंज के वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाला, नहर और तालाब के किनारों पर अकेले न जाएं और सतर्क रहें।

21 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र और खैरीघाट थाना अंतर्गत बेलामकन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के बीच स्थित एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा आबादी के पास कुएं में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलते ही नानपारा रेंज के वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाला, नहर और तालाब के किनारों पर अकेले न जाएं और सतर्क रहें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र और खैरीघाट थाना अंतर्गत बेलामकन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के बीच स्थित एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा आबादी के पास कुएं में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलते ही नानपारा रेंज के वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाला, नहर और तालाब के किनारों पर अकेले न जाएं और सतर्क रहें।
    1
    बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र और खैरीघाट थाना अंतर्गत बेलामकन गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के बीच स्थित एक कुएं में करीब 10 फीट लंबा विशाल मगरमच्छ गिरा हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा आबादी के पास कुएं में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिलते ही नानपारा रेंज के वन दरोगा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। वन दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को कतर्नियाघाट वन प्रभाग के महादेव ताल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नाला, नहर और तालाब के किनारों पर अकेले न जाएं और सतर्क रहें।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोण्डा के कटरा बाजार में बिना किसी अनुमति के मुख्य सड़क और नुक्कड़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बन रही है। इस व्यस्ततम इलाके और चौराहे पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, ऑटो और टैक्सियाँ खड़ी कर दी जाती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भीड़-भाड़ के समय अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाने और वाहनों के लिए उचित स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहाँ कोई बड़ा हादसा होना तय है।
    1
    गोण्डा के कटरा बाजार में बिना किसी अनुमति के मुख्य सड़क और नुक्कड़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बन रही है। इस व्यस्ततम इलाके और चौराहे पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, ऑटो और टैक्सियाँ खड़ी कर दी जाती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भीड़-भाड़ के समय अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाने और वाहनों के लिए उचित स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहाँ कोई बड़ा हादसा होना तय है।
    user_Press shiv Ashish
    Press shiv Ashish
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित गणेशपुर जैन मंदिर में चल रहे श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार रात्रि धर्मसभा एवं प्रवचन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं विधान पूजन से हुई थी। इसके बाद मंदिर परिसर भक्ति, आरती और धार्मिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रात्रि धर्मसभा को संबोधित करते हुए कटनी (मध्य प्रदेश) से आए प्रतिष्ठाचार्य युवा रत्न पंडित सतेन्द्र जैन ने कहा कि भगवान वही हैं, जिन्होंने अपने समस्त कर्मों का क्षय कर आत्मिक पूर्णता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धन-संपत्ति की जगह आत्मशुद्धि, संयम, सदाचार और मोक्ष की कामना करनी चाहिए। भारत संतों और तीर्थंकरों की पावन भूमि है, जहाँ से पूरी दुनिया को धर्म और अहिंसा का संदेश मिला है। आयोजन समिति के अनुसार 29 जुलाई तक प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा तथा समापन के अवसर पर हवन एवं भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार जैन, मधु जैन, धर्मेंद्र जैन, विवेक जैन, अंकुर जैन, ब्रजेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    2
    बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित गणेशपुर जैन मंदिर में चल रहे श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार रात्रि धर्मसभा एवं प्रवचन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं विधान पूजन से हुई थी। इसके बाद मंदिर परिसर भक्ति, आरती और धार्मिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रात्रि धर्मसभा को संबोधित करते हुए कटनी (मध्य प्रदेश) से आए प्रतिष्ठाचार्य युवा रत्न पंडित सतेन्द्र जैन ने कहा कि भगवान वही हैं, जिन्होंने अपने समस्त कर्मों का क्षय कर आत्मिक पूर्णता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धन-संपत्ति की जगह आत्मशुद्धि, संयम, सदाचार और मोक्ष की कामना करनी चाहिए। भारत संतों और तीर्थंकरों की पावन भूमि है, जहाँ से पूरी दुनिया को धर्म और अहिंसा का संदेश मिला है।

आयोजन समिति के अनुसार 29 जुलाई तक प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा तथा समापन के अवसर पर हवन एवं भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार जैन, मधु जैन, धर्मेंद्र जैन, विवेक जैन, अंकुर जैन, ब्रजेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Krishna Kumar
    Krishna Kumar
    Advertising Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित नथनिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नानपारा थाना क्षेत्र के राजा बाजार कसाई टोला निवासी सगीर के 22 वर्षीय पुत्र फरीद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फरीद अपने साथी के साथ रुपईडीहा घूमने गया था। वहाँ से वापस लौटते समय नथनिया चौराहे के पास बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि फरीद और उसका साथी दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने फरीद को मृत घोषित कर दिया। घायल साथी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    1
    बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित नथनिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान नानपारा थाना क्षेत्र के राजा बाजार कसाई टोला निवासी सगीर के 22 वर्षीय पुत्र फरीद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार फरीद अपने साथी के साथ रुपईडीहा घूमने गया था। वहाँ से वापस लौटते समय नथनिया चौराहे के पास बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि फरीद और उसका साथी दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने फरीद को मृत घोषित कर दिया। घायल साथी का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को बहराइच के मटेरा थाना परिसर में 'समाधान दिवस' (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ ने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का मौके पर जाकर निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कराया। इस आयोजन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चकबंदी और आपसी रंजिश से जुड़े मामले सामने आए, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही आपसी सहमति से निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा अन्य राजस्व अधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को बहराइच के मटेरा थाना परिसर में 'समाधान दिवस' (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ ने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं का मौके पर जाकर निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कराया। इस आयोजन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, चकबंदी और आपसी रंजिश से जुड़े मामले सामने आए, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही आपसी सहमति से निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा अन्य राजस्व अधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहुजन समाज पार्टी (बीएमसी) के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। यह मीटिंग 2027 में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर रखी गई, जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।
    1
    बहुजन समाज पार्टी (बीएमसी) के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। यह मीटिंग 2027 में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर रखी गई, जिसमें चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।
    user_Raju,U
    Raju,U
    Newspaper publisher Bahraich, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर पथराव के बाद स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी दोनों घायल हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल के बीच, कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच आज फिर से बातचीत होने जा रही है।
    1
    जंतर-मंतर पर पथराव के बाद स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी दोनों घायल हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम और तनावपूर्ण माहौल के बीच, कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच आज फिर से बातचीत होने जा रही है।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Spa फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.