दो दिनों बाद SDRF टीम ने खोज निकाला वृद्ध का शव, मचा हड़कंप मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा गांव में शुक्रवार से लापता 65 वर्षीय वृद्ध नरेश प्रसाद सिंह का शव शनिवार को दो दिनों की तलाश के बाद SDRF टीम ने आहर से बरामद कर लिया। शव डोंगरा छठ घाट के समीप मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नरेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को पशुओं को लेकर आहर की ओर गए थे। गांव के अन्य लोग भी पशुओं के साथ वहां पहुंचे थे और सभी लोग शाम तक अपने घर लौट गए, लेकिन नरेश प्रसाद सिंह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें नदी पार करते हुए देखा था। आशंका जताई जा रही है कि तेज धार में पैर फिसलने या बहाव की चपेट में आने से वे पानी में बह गए। घटना की जानकारी पिपरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया दयानंद कुशवाहा ने डीएम, एसपी और सीओ मो. अकबर हुसैन को दी। सूचना मिलते ही सीओ मो. अकबर हुसैन SDRF टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने जाल डालकर तथा गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। शनिवार को डोंगरा छठ घाट के पास शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक ने सरकार से मिलने वाले मुआवजे की राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजे के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा। #Madanpur #Pipraura #SDRF #SDRFRescue #Aurangabad #AurangabadNews #मदनपुर #पिपरौरा #नरेशप्रसादसिंह #आहर #डूबनेकीघटना #RescueOperation #BreakingNews #BiharNews #LocalNews #PramodKumarSingh #विधायकप्रमोदकुमारसिंह #BharatCrimeLiveNews #BiharPolice #HainTaiyarHum

- *बिजली बिल बकाया पर विभाग सख्त, बिजली बिल जमा करने की अपील,* *हं,बाजार में दो दर्जन उपभोक्ताओं पर 10 लाख बकाया, एक सप्ताह का अल्टीमेटम;* *पहले बिजली करें नियमित, तभी करेंगे भुगतान:उपभोक्ता* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):बिजली बिल के बढ़ते बकाये की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को हंटरगंज बाजार में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। एसडीओ सत्यदेव कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजर पिंटू सिंह के नेतृत्व में ऊर्जा मित्रों की टीम ने घरों व दुकानों तक पहुंचकर मीटर रीडिंग और बकाया बिल की जानकारी ली।विभाग के अनुसार बाजार के करीब आधे हिस्से में ही जांच के दौरान दो दर्जन उपभोक्ताओं पर करीब 10 लाख रुपये बकाया मिला।विभाग ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।इधर, उपभोक्ताओं ने भी विभाग के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका दो टूक कहना है कि जब बिजली नियमित और 24 घंटे नहीं मिलती तो बिल का भुगतान कैसे करें उपभोक्ताओं ने पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। विभाग ने कहा कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया शनिवार के दिन शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, गया जिले के डोभी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रतिभावान शिक्षिका गुड्डी कुमारी को 'राजकीय शिक्षक सम्मान 2026' से नवाजा गया। इस दौरान शिक्षिका ने कार्यक्रम के दौरान शनिवार की दोपहर तीन बजे बताई कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपकर सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव सहित बिहार के डीजीपी श्री विनय कुमार जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुड्डी कुमारी वर्तमान में गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट नवाचार, आधुनिक एवं सुरुचिपूर्ण शिक्षण शैली, तथा स्कूली बच्चों के सर्वांगीण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए लगातार किए जा रहे असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया है। पुरस्कार के स्वरूप उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो), अंग वस्त्र और ₹30,000 की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। इस विशेष उपलब्धि के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्ति के बाद गुड्डी कुमारी का वक्तव्य राजकीय सम्मान से विभूषित होने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:"इस सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार को पाकर मैं बेहद गौरवान्वित और आनंदित महसूस कर रही हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि इस पुरस्कार को पाने में पूर्ण मार्गदर्शन दे रहे, अलख देव मध्य विद्यालय गुरारू के प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार एवं इंटर विद्यालय ऑंती कादिरगंज के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा साथ ही कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी गया, अमल किशोर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डोभी, बृजमोहन ठाकुर प्रखंड डोभी सभी का भरपूर सहयोग मिला। यह सम्मान उन सभी प्यारे बच्चों और सहकर्मियों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। इस पुरस्कार ने मुझमें एक नई ऊर्जा का संचार किया है। अब मैं अपने विद्यालय के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए पहले से भी अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित हुई हूँ।"यह सम्मान न केवल डोभी प्रखंड बल्कि पूरे गया जिले के शिक्षा जगत के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, जो अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।2
- किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी कोंच। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों से अनशन पर रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दो बोतल पानी चढ़ाया, इसके बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात समर्थकों ने कही। शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी ने किशोर कुमार के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर किशोर कुमार का आमरण अनशन नहीं तुड़ाया गया तो वह स्वयं प्रखंड कार्यालय कोंच में आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विधायक ने डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में प्रतिनियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि टिकारी में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान उनके बैठक से चले जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में पर्यवेक्षकों को बीईओ बनाने की प्रक्रिया के बावजूद डॉ. रमण को कोंच का बीईओ बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें कोंच का बीईओ क्यों बनाया गया। विधायक ने कहा कि 24 घंटे के भीतर बीईओ को नहीं हटाया गया तो जनांदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के आगे अधिकारियों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल होगा। इधर, ग्राम अचुकी निवासी राम नरेश दास ने भी शनिवार से किशोर कुमार के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की। राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने चेतावनी दी कि यदि किशोर कुमार का अनशन नहीं तोड़ा गया तो प्रखंड में तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में कथित नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति और अन्य मामलों को लेकर दस सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रतिनियुक्ति रद्द करने, निलंबन तथा अन्य मामलों की जांच शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र आजाद, राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, विनोद शर्मा, शिवकुमार चौहान, कृष्णा यादव, पंचायत समिति सदस्य जयंत यादव, महादेव यादव, द्वारिका प्रसाद, दिलीप कुमार दिलेर, मो. सरफराज समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।1
- हसपुरा औरंगाबाद, निल कोठी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र का नदी में डूबने से हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडीर गांव टोले निल कोठी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गई।जिसकी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया1
- ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर पर्स निकाला, पुलिस से सुरक्षा की मांग कलेर, अरवल में एक ASHA Worker के बैग को चाकू से फाड़कर उसमें रखा पर्स निकाल लिया गया। इस घटना से ASHA Worker काफी दुखी हैं। ASHA Worker को अपने काम के सिलसिले में रोजाना आना-जाना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस से अनुरोध है कि क्षेत्र में गश्ती और निगरानी टाइट की जाए, ताकि आगे ऐसी घटना न हो।1
- महात्मा गणिनाथ जयंती जयंती समारोह गयाजी में आए आइसक्रीम विक्रेता का ठेला रुक्मिणी सरोवर में पलटा। स्थानीय लोगों के मदद से निकाला गया ठेला।1
- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी थी... पीएम मोदी ने 'दिमागी नक्सल' पर क्या कहा... सुनिए... मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी थी... पीएम मोदी ने 'दिमागी नक्सल' पर क्या कहा... सुनिए...1
- घुवारा का बढ़ा मान, प्राचार्य बी. एल. प्रजापति को मिला राज्य स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान घुवारा का बढ़ा मान, प्राचार्य बी. एल. प्रजापति को मिला राज्य स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान1
- रील बनाने का जुनून पड़ा भारी! नदी में समाया युवक, चार माह पहले हुई थी शादी!1