*बिजली बिल बकाया पर विभाग सख्त, बिजली बिल जमा करने की अपील,* *हं,बाजार में दो दर्जन उपभोक्ताओं पर 10 लाख बकाया, एक सप्ताह का अल्टीमेटम;* *पहले बिजली करें नियमित, तभी करेंगे भुगतान:उपभोक्ता* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):बिजली बिल के बढ़ते बकाये की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को हंटरगंज बाजार में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। एसडीओ सत्यदेव कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजर पिंटू सिंह के नेतृत्व में ऊर्जा मित्रों की टीम ने घरों व दुकानों तक पहुंचकर मीटर रीडिंग और बकाया बिल की जानकारी ली।विभाग के अनुसार बाजार के करीब आधे हिस्से में ही जांच के दौरान दो दर्जन उपभोक्ताओं पर करीब 10 लाख रुपये बकाया मिला।विभाग ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।इधर, उपभोक्ताओं ने भी विभाग के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका दो टूक कहना है कि जब बिजली नियमित और 24 घंटे नहीं मिलती तो बिल का भुगतान कैसे करें उपभोक्ताओं ने पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। विभाग ने कहा कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*बिजली बिल बकाया पर विभाग सख्त, बिजली बिल जमा करने की अपील,* *हं,बाजार में दो दर्जन उपभोक्ताओं पर 10 लाख बकाया, एक सप्ताह का अल्टीमेटम;* *पहले बिजली करें नियमित, तभी करेंगे भुगतान:उपभोक्ता* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):बिजली बिल के बढ़ते बकाये की वसूली को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को हंटरगंज बाजार में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। एसडीओ सत्यदेव कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजर पिंटू सिंह के नेतृत्व में ऊर्जा मित्रों की टीम ने घरों व दुकानों तक पहुंचकर मीटर रीडिंग और बकाया बिल की जानकारी ली।विभाग के अनुसार बाजार के करीब आधे हिस्से में ही जांच के दौरान दो दर्जन उपभोक्ताओं पर करीब 10 लाख रुपये बकाया मिला।विभाग ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।इधर, उपभोक्ताओं ने भी विभाग के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका दो टूक कहना है कि जब बिजली नियमित और 24 घंटे नहीं मिलती तो बिल का भुगतान कैसे करें उपभोक्ताओं ने पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। विभाग ने कहा कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर निर्भर करती - डा मनीष पंकज मिश्रा भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया गया जी।देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नूतन नगर स्थित कार्यालय में किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही है।इस समारोह के दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उपस्थित सभी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है तथा उन्हें पेन, डायरी, अंगवस्त्र एवं फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया है। शिक्षकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारत में शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन जी का पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका मानना था कि किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर निर्भर करती है।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों मेंअनुशासन, संस्कार, नैतिकता, कर्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षक को समाज में सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त रहा है।डॉ. मिश्रा जी ने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देतेरहेंकार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षकों ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया जाना उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। सम्मानित शिक्षकों मे डॉ प्रमोद कुमार अभिषेक कुमार अतहर इकबाल एमडी शाहिद रागीव हसन सुधीर कुमार विनय कुमार आलोक कुमार राजेश कुमार डॉ राजेश चौधरी डॉ अनुज सर रामानुज जी मनोज कुमार आशुतोष कुमार राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह संतोष ठाकुर संजय यादव सुनील बंबईया संतोष सिंह सुनील सिन्हा मंटू कुमार बबलू गुप्ता रामप्रवेश सिंह कुंदन सिंह सहित1
- देश के पूर्व राष्ट्रपति महान दार्शनिक, शिक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया l देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिdक्षाविद एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी के नूतन नगर स्थित कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह के दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने उपस्थित सभी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें पेन, डायरी, अंगवस्त्र एवं फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने कहा कि भारत में शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन जी का पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका मानना था कि किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर निर्भर करती है।उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों मेंअनुशासन, संस्कार, नैतिकता, कर्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करता है। यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षक को समाज में सदैव सम्मानजनक स्थान प्राप्त रहा है।डॉ. मिश्रा जी ने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देतेरहेंकार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षकों ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यालय में शिक्षकों को सम्मानित किया जाना उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। सम्मानित शिक्षकों मे डॉ प्रमोद कुमार अभिषेक कुमार अतहर इकबाल एमडी शाहिद रागीव हसन श्री सुधीर कुमार विनय कुमार आलोक कुमार राजेश कुमार डॉ राजेश चौधरी डॉ अनुज सर रामानुज जी मनोज कुमार आशुतोष कुमार राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह संतोष ठाकुर संजय यादव सुनील बंबईया संतोष सिंह सुनील सिन्हा मंटू कुमार बबलू गुप्ता रामप्रवेश सिंह कुंदन सिंह सहित1
- शिक्षक दिवस पर चरकावां निचली डीह में गूंजा सांस्कृतिक रंग, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया उद्घाटन रफीगंज गया रोड स्थित चरकावां निचली डीह के साइंटिस्ट इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार दोपहर शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर किया। यह आयोजन महान शिक्षाविद् एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, विनय कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रिंसिपल अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह का अंगवस्त्र, माला एवं गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों को अनुशासन, संस्कार, सभ्यता और जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने औरंगाबाद जिले, बिहार एवं पूरे देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विधायक ने छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में विकास यादव, अशोक मेहता, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, शिक्षक अभिषेक कुमार, संजीत कुमार ,राहुल कुमार, नवजीत कुमार ,शिक्षिका कुसुम कुमारी कुमकुम कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। हैशटैग: #TeacherDay #TeachersDay2026 #शिक्षकदिवस #सर्वपल्ली_राधाकृष्णन #RafiGanj #रफीगंज #चरकावां #Aurangabad #औरंगाबाद #CulturalProgram #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #PramodKumarSingh #विधायक_प्रमोद_कुमार_सिंह #ScientistInternationalSchool #BiharNews #BharatCrimeLiveNews #EducationNews #TeachersDayCelebration1
- Quit Baby boy and girl Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar1
- औरंगाबाद | 05 सितंबर 2026 सेवा भास्कर न्यूज राहुल गांधी पर SC-ST मामले में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, रमेश चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन औरंगाबाद | 05 सितंबर 2026 सेवा भास्कर न्यूज राहुल गांधी पर SC-ST मामले में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, रमेश चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े SC-ST मामले में हुए केस को लेकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव के सामने झुकने वाली नहीं है। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए रमेश चौक पर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।1
- शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन *शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन* जो दृश्य पहले होता था,कर्फ्यू होता था,दंगा होता था,कल जन्माष्टमी थी, प्रदेश के सभी पुलिस लाइन,थानों,हर मोहल्ले में आयोजित हुआ,लेकिन कहीं कोई दंगा सुनाई पड़ा! क्या कोई कल्पना कर सकता था,दंगो कर्फ्यू के माहौल में हमारे स्कूल कॉलेज चल सकते थे,आपने साढ़े 9 वर्षो में देखा होगा कहीं कोई उपद्रव नही,अब आप शिक्षको पर कोई प्रश्न नही खड़ा कर सकता.. 2017 के पहले क्या ये सच नही था कि ठेके पर नकल होती थी,यूपी पर प्रश्न खड़ा होता था,भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य कठघरे में खड़ा होता था,अपने बदलते यूपी को देखा है। 2017 के पहले जिस उत्तरप्रदेश में लोग आना नही चाहते थे,यूपी का युवा और शिक्षक कहीं जाते थे तो संशय से देखा जाता था।1
- दो दिनों बाद SDRF टीम ने खोज निकाला वृद्ध का शव, मचा हड़कंप मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा गांव में शुक्रवार से लापता 65 वर्षीय वृद्ध नरेश प्रसाद सिंह का शव शनिवार को दो दिनों की तलाश के बाद SDRF टीम ने आहर से बरामद कर लिया। शव डोंगरा छठ घाट के समीप मिलने की सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नरेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को पशुओं को लेकर आहर की ओर गए थे। गांव के अन्य लोग भी पशुओं के साथ वहां पहुंचे थे और सभी लोग शाम तक अपने घर लौट गए, लेकिन नरेश प्रसाद सिंह घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें नदी पार करते हुए देखा था। आशंका जताई जा रही है कि तेज धार में पैर फिसलने या बहाव की चपेट में आने से वे पानी में बह गए। घटना की जानकारी पिपरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया दयानंद कुशवाहा ने डीएम, एसपी और सीओ मो. अकबर हुसैन को दी। सूचना मिलते ही सीओ मो. अकबर हुसैन SDRF टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने जाल डालकर तथा गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया। शनिवार को डोंगरा छठ घाट के पास शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक ने सरकार से मिलने वाले मुआवजे की राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सीओ मो. अकबर हुसैन ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजे के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा। #Madanpur #Pipraura #SDRF #SDRFRescue #Aurangabad #AurangabadNews #मदनपुर #पिपरौरा #नरेशप्रसादसिंह #आहर #डूबनेकीघटना #RescueOperation #BreakingNews #BiharNews #LocalNews #PramodKumarSingh #विधायकप्रमोदकुमारसिंह #BharatCrimeLiveNews #BiharPolice #HainTaiyarHum1
- Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities1
- रील बनाने का जुनून पड़ा भारी! नदी में समाया युवक, चार माह पहले हुई थी शादी!1