logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities

22 hrs ago
user_Pintu kumar
Pintu kumar
Video Creator गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
22 hrs ago

Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities

  • user_Pintu kumar
    Pintu kumar
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार
    👌
    22 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities
    1
    Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities
    user_Pintu kumar
    Pintu kumar
    Video Creator गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया शनिवार के दिन शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, गया जिले के डोभी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रतिभावान शिक्षिका गुड्डी कुमारी को 'राजकीय शिक्षक सम्मान 2026' से नवाजा गया। इस दौरान शिक्षिका ने कार्यक्रम के दौरान शनिवार की दोपहर तीन बजे बताई कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपकर सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव सहित बिहार के डीजीपी श्री विनय कुमार जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुड्डी कुमारी वर्तमान में गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट नवाचार, आधुनिक एवं सुरुचिपूर्ण शिक्षण शैली, तथा स्कूली बच्चों के सर्वांगीण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए लगातार किए जा रहे असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया है। पुरस्कार के स्वरूप उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो), अंग वस्त्र और ₹30,000 की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। इस विशेष उपलब्धि के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्ति के बाद गुड्डी कुमारी का वक्तव्य राजकीय सम्मान से विभूषित होने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:"इस सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार को पाकर मैं बेहद गौरवान्वित और आनंदित महसूस कर रही हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि इस पुरस्कार को पाने में पूर्ण मार्गदर्शन दे रहे, अलख देव मध्य विद्यालय गुरारू के प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार एवं इंटर विद्यालय ऑंती कादिरगंज के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा साथ ही कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी गया, अमल किशोर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डोभी, बृजमोहन ठाकुर प्रखंड डोभी सभी का भरपूर सहयोग मिला। यह सम्मान उन सभी प्यारे बच्चों और सहकर्मियों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। इस पुरस्कार ने मुझमें एक नई ऊर्जा का संचार किया है। अब मैं अपने विद्यालय के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए पहले से भी अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित हुई हूँ।"यह सम्मान न केवल डोभी प्रखंड बल्कि पूरे गया जिले के शिक्षा जगत के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, जो अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
    2
    शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया
शिक्षक दिवस पर डोभी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया
शनिवार के दिन शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान, गया जिले के डोभी प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह की  प्रतिभावान शिक्षिका गुड्डी कुमारी को 'राजकीय शिक्षक सम्मान 2026' से नवाजा गया। इस दौरान शिक्षिका ने कार्यक्रम के दौरान शनिवार की दोपहर तीन बजे बताई कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपकर सम्मानित किया। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री विजेंद्र प्रसाद यादव सहित बिहार के डीजीपी श्री विनय कुमार जैसे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुड्डी कुमारी वर्तमान में गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट नवाचार, आधुनिक एवं सुरुचिपूर्ण शिक्षण शैली, तथा स्कूली बच्चों के सर्वांगीण मानसिक व शारीरिक विकास के लिए लगातार किए जा रहे असाधारण प्रयासों के लिए दिया गया है। पुरस्कार के स्वरूप उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो), अंग वस्त्र और ₹30,000 की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। इस विशेष उपलब्धि के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों और विभाग के अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 
सम्मान प्राप्ति के बाद गुड्डी कुमारी का वक्तव्य राजकीय सम्मान से विभूषित होने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा:"इस सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार को पाकर मैं बेहद गौरवान्वित और आनंदित महसूस कर रही हूँ। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि इस पुरस्कार को पाने में पूर्ण मार्गदर्शन दे रहे, अलख देव मध्य विद्यालय गुरारू के प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार एवं इंटर विद्यालय ऑंती कादिरगंज के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा साथ ही कृष्ण मुरारी गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी गया, अमल किशोर अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डोभी, बृजमोहन ठाकुर प्रखंड डोभी सभी का भरपूर सहयोग मिला। यह सम्मान उन सभी प्यारे बच्चों और सहकर्मियों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। इस पुरस्कार ने मुझमें एक नई ऊर्जा का संचार किया है। अब मैं अपने विद्यालय के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए पहले से भी अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित हुई हूँ।"यह सम्मान न केवल डोभी प्रखंड बल्कि पूरे गया जिले के शिक्षा जगत के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, जो अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    18 hrs ago
  • किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी कोंच। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों से अनशन पर रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दो बोतल पानी चढ़ाया, इसके बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात समर्थकों ने कही। शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी ने किशोर कुमार के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर किशोर कुमार का आमरण अनशन नहीं तुड़ाया गया तो वह स्वयं प्रखंड कार्यालय कोंच में आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विधायक ने डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में प्रतिनियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि टिकारी में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान उनके बैठक से चले जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में पर्यवेक्षकों को बीईओ बनाने की प्रक्रिया के बावजूद डॉ. रमण को कोंच का बीईओ बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें कोंच का बीईओ क्यों बनाया गया। विधायक ने कहा कि 24 घंटे के भीतर बीईओ को नहीं हटाया गया तो जनांदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के आगे अधिकारियों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल होगा। इधर, ग्राम अचुकी निवासी राम नरेश दास ने भी शनिवार से किशोर कुमार के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की। राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने चेतावनी दी कि यदि किशोर कुमार का अनशन नहीं तोड़ा गया तो प्रखंड में तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में कथित नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति और अन्य मामलों को लेकर दस सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रतिनियुक्ति रद्द करने, निलंबन तथा अन्य मामलों की जांच शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र आजाद, राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, विनोद शर्मा, शिवकुमार चौहान, कृष्णा यादव, पंचायत समिति सदस्य जयंत यादव, महादेव यादव, द्वारिका प्रसाद, दिलीप कुमार दिलेर, मो. सरफराज समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
    1
    किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी

किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी
कोंच। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों से अनशन पर रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दो बोतल पानी चढ़ाया, इसके बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात समर्थकों ने कही।
शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी ने किशोर कुमार के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर किशोर कुमार का आमरण अनशन नहीं तुड़ाया गया तो वह स्वयं प्रखंड कार्यालय कोंच में आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विधायक ने डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में प्रतिनियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि टिकारी में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान उनके बैठक से चले जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में पर्यवेक्षकों को बीईओ बनाने की प्रक्रिया के बावजूद डॉ. रमण को कोंच का बीईओ बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें कोंच का बीईओ क्यों बनाया गया।
विधायक ने कहा कि 24 घंटे के भीतर बीईओ को नहीं हटाया गया तो जनांदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के आगे अधिकारियों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल होगा।
इधर, ग्राम अचुकी निवासी राम नरेश दास ने भी शनिवार से किशोर कुमार के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की। राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने चेतावनी दी कि यदि किशोर कुमार का अनशन नहीं तोड़ा गया तो प्रखंड में तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मालूम हो कि पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में कथित नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति और अन्य मामलों को लेकर दस सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रतिनियुक्ति रद्द करने, निलंबन तथा अन्य मामलों की जांच शामिल है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र आजाद, राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, विनोद शर्मा, शिवकुमार चौहान, कृष्णा यादव, पंचायत समिति सदस्य जयंत यादव, महादेव यादव, द्वारिका प्रसाद, दिलीप कुमार दिलेर, मो. सरफराज समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शनिवार को सड़क जाम की समस्या को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान थाना के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड होते हुए हाजीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पूर्व 3 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नोटिस जारी की गई थी और 4 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत कनिय अभियंता विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन, सफाई पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
    1
    रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान
रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शनिवार को सड़क जाम की समस्या को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान थाना के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड होते हुए हाजीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पूर्व 3 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नोटिस जारी की गई थी और 4 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत कनिय अभियंता विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन, सफाई पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    17 hrs ago
  • भूतपूर्व मुखिया राजकिशोर शर्मा के 17वें पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि भूतपूर्व मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता की 17वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि भूतपूर्व मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव मोकिमपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खुदौरी पंचायत के वर्तमान मुखिया रंजीत कुमार समेत उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजकिशोर शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों को लोग आज भी याद करते हैं। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    भूतपूर्व मुखिया राजकिशोर शर्मा के 17वें पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 
भूतपूर्व मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता की 17वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
भूतपूर्व मुखिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव मोकिमपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खुदौरी पंचायत के वर्तमान मुखिया रंजीत कुमार समेत उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजकिशोर शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों को लोग आज भी याद करते हैं।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन *शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन* जो दृश्य पहले होता था,कर्फ्यू होता था,दंगा होता था,कल जन्माष्टमी थी, प्रदेश के सभी पुलिस लाइन,थानों,हर मोहल्ले में आयोजित हुआ,लेकिन कहीं कोई दंगा सुनाई पड़ा! क्या कोई कल्पना कर सकता था,दंगो कर्फ्यू के माहौल में हमारे स्कूल कॉलेज चल सकते थे,आपने साढ़े 9 वर्षो में देखा होगा कहीं कोई उपद्रव नही,अब आप शिक्षको पर कोई प्रश्न नही खड़ा कर सकता.. 2017 के पहले क्या ये सच नही था कि ठेके पर नकल होती थी,यूपी पर प्रश्न खड़ा होता था,भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य कठघरे में खड़ा होता था,अपने बदलते यूपी को देखा है। 2017 के पहले जिस उत्तरप्रदेश में लोग आना नही चाहते थे,यूपी का युवा और शिक्षक कहीं जाते थे तो संशय से देखा जाता था।
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का संबोधन
*शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का संबोधन*
जो दृश्य पहले होता था,कर्फ्यू होता था,दंगा होता था,कल जन्माष्टमी थी, प्रदेश के सभी पुलिस लाइन,थानों,हर मोहल्ले में आयोजित हुआ,लेकिन कहीं कोई दंगा सुनाई पड़ा!
क्या कोई कल्पना कर सकता था,दंगो कर्फ्यू के माहौल में हमारे स्कूल कॉलेज चल सकते थे,आपने साढ़े 9 वर्षो में देखा होगा कहीं कोई उपद्रव नही,अब आप शिक्षको पर कोई प्रश्न नही खड़ा कर सकता..
2017 के पहले क्या ये सच नही था कि ठेके पर नकल होती थी,यूपी पर प्रश्न खड़ा होता था,भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य कठघरे में खड़ा होता था,अपने बदलते यूपी को देखा है।
2017 के पहले जिस उत्तरप्रदेश में लोग आना नही चाहते थे,यूपी का युवा और शिक्षक कहीं जाते थे तो संशय से देखा जाता था।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    17 hrs ago
  • Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities
    1
    Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Nursary Class Activities
    user_Pintu kumar
    Pintu kumar
    Video Creator गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    22 hrs ago
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर हुलासगंज प्रखंड के शिक्षक शुभम कुमार एवं फ़िरदौस परवीन को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज जिले में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्लेक्स भवन, जहानाबाद में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के कार्यों को सम्मानित करना तथा उनके उत्कृष्ट प्रयासों को अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में उत्कृष्ट पठन-पाठन, शैक्षणिक नवाचार एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में योगदान देने वाले 16 चयनित शिक्षकों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हुलासगंज प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पाठकचक के शुभम कुमार तथा मध्य विद्यालय मुरगांव के शिक्षिका फ़िरदौस परवीन को विशिष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित करते हुते प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    1
    शिक्षक दिवस के अवसर पर हुलासगंज प्रखंड के शिक्षक शुभम कुमार एवं फ़िरदौस परवीन को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 
पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज जिले में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्लेक्स भवन, जहानाबाद में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के कार्यों को सम्मानित करना तथा उनके उत्कृष्ट प्रयासों को अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में उत्कृष्ट पठन-पाठन, शैक्षणिक नवाचार एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में योगदान देने वाले 16 चयनित शिक्षकों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हुलासगंज प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पाठकचक के शुभम कुमार तथा मध्य विद्यालय मुरगांव के शिक्षिका फ़िरदौस परवीन को विशिष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित करते हुते प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • उपहार औरंगाबाद में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी लोगों से अनुरोध है कि इस वीडियो को जल्दी से शेयर करें उपहार गोह औरंगाबाद में जल स्थल तेजी से बढ़ रहा है" या "पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है", तो इसका अर्थ होगा कि किसी नदी, झील, समुद्र या अन्य जल स्रोत का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपका आशय "उपहार में पानी..." से है, तो कृपया पूरा वाक्य या संदर्भ लिखें, क्योंकि वर्तमान वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है।
    1
    उपहार औरंगाबाद में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी लोगों से अनुरोध है कि इस वीडियो को जल्दी से शेयर करें
उपहार गोह औरंगाबाद में जल स्थल तेजी से बढ़ रहा है" या "पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है", तो इसका अर्थ होगा कि किसी नदी, झील, समुद्र या अन्य जल स्रोत का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
यदि आपका आशय "उपहार में पानी..." से है, तो कृपया पूरा वाक्य या संदर्भ लिखें, क्योंकि वर्तमान वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.