Shuru
Apke Nagar Ki App…
रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शनिवार को सड़क जाम की समस्या को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान थाना के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड होते हुए हाजीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पूर्व 3 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नोटिस जारी की गई थी और 4 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत कनिय अभियंता विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन, सफाई पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
Pappu Kumar
रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शनिवार को सड़क जाम की समस्या को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान थाना के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड होते हुए हाजीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पूर्व 3 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नोटिस जारी की गई थी और 4 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत कनिय अभियंता विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन, सफाई पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज में नगर पंचायत ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रफीगंज नगर पंचायत द्वारा शनिवार को सड़क जाम की समस्या को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान थाना के समीप से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड होते हुए हाजीपुर तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार रात्रि 8 बजे अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पूर्व 3 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नोटिस जारी की गई थी और 4 सितंबर को माइकिंग के माध्यम से लोगों को अतिक्रमण हटाने की जानकारी दी गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत कनिय अभियंता विजय प्रताप सिंह, कार्यपालक सहायक रोहित रंजन, सफाई पर्यवेक्षक मिथलेश कुमार, अशोक कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी किशोर का अनशन 24 घंटे में नहीं टूटा तो मैं भी बैठूंगा: विधायक अजय दांगी कोंच। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीन दिनों से अनशन पर रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दो बोतल पानी चढ़ाया, इसके बावजूद उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने की बात समर्थकों ने कही। शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी ने किशोर कुमार के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर किशोर कुमार का आमरण अनशन नहीं तुड़ाया गया तो वह स्वयं प्रखंड कार्यालय कोंच में आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विधायक ने डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में प्रतिनियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि टिकारी में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान उनके बैठक से चले जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में पर्यवेक्षकों को बीईओ बनाने की प्रक्रिया के बावजूद डॉ. रमण को कोंच का बीईओ बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें कोंच का बीईओ क्यों बनाया गया। विधायक ने कहा कि 24 घंटे के भीतर बीईओ को नहीं हटाया गया तो जनांदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के आगे अधिकारियों के लिए स्थिति संभालना मुश्किल होगा। इधर, ग्राम अचुकी निवासी राम नरेश दास ने भी शनिवार से किशोर कुमार के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की। राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने चेतावनी दी कि यदि किशोर कुमार का अनशन नहीं तोड़ा गया तो प्रखंड में तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार डॉ. अभय कुमार रमण की कोंच में कथित नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति और अन्य मामलों को लेकर दस सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रतिनियुक्ति रद्द करने, निलंबन तथा अन्य मामलों की जांच शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद सह अतिपिछड़ा विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र आजाद, राजद जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, विनोद शर्मा, शिवकुमार चौहान, कृष्णा यादव, पंचायत समिति सदस्य जयंत यादव, महादेव यादव, द्वारिका प्रसाद, दिलीप कुमार दिलेर, मो. सरफराज समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।1
- क्या ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सरकार लापरवाही कर रही है?? क्या शहरीकरण होने के कारण ग्रामीण विकास पर प्रभाव पड़ेगा?? #औरंगाबाद के जनप्रतिनिधियों जरा इस वीडियो पर एक नजर डालें,,और बताए कि इस गाँव के जर्जर व्यवस्था पर किसी की भी ध्यान आकर्षण नहीं हुई। नहीं गई तो कर क्या रहे हैं?? आज इस गाँव के लोगों को अपने गाँव की जर्जर सड़क व्यवस्था पर video के माध्यम से चुपी तोड़ने पडी,,और गुहार लगाना पड़ा कि इस जर्जर सड़क की हालत को तो सुधारों? क्या इसी तरह से भारत आधुनिक शहरीकरण होगा,जहाँ भारत पूरी तरह से ग्रामीण शहरीकरण नहीं हुआ हैं, आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास काफी हद तक जर्जर और बदहाल ही देखना पड़ता है। District Administration Aurangabad DM Aurangabad से अनुरोध रहेगा कि यह जर्जर व्यवस्था को तत्काल निदान की व्यवस्था किया जाय। #MinistryOfRoadTransport #CMOBihar Samrat Choudhary Lalan Ram Mla ( Kutumba - 222 ) Rajesh Kumar1
- शिक्षक दिवस पर चरकावां निचली डीह में गूंजा सांस्कृतिक रंग, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया उद्घाटन रफीगंज गया रोड स्थित चरकावां निचली डीह के साइंटिस्ट इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार दोपहर शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर किया। यह आयोजन महान शिक्षाविद् एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, सरपंच दयानंद प्रसाद दांगी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा, विनय कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रिंसिपल अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार सिंह का अंगवस्त्र, माला एवं गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों को अनुशासन, संस्कार, सभ्यता और जीवन में आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने औरंगाबाद जिले, बिहार एवं पूरे देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विधायक ने छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में विकास यादव, अशोक मेहता, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, शिक्षक अभिषेक कुमार, संजीत कुमार ,राहुल कुमार, नवजीत कुमार ,शिक्षिका कुसुम कुमारी कुमकुम कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबू कुमारी, सपना कुमारी सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। हैशटैग: #TeacherDay #TeachersDay2026 #शिक्षकदिवस #सर्वपल्ली_राधाकृष्णन #RafiGanj #रफीगंज #चरकावां #Aurangabad #औरंगाबाद #CulturalProgram #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #PramodKumarSingh #विधायक_प्रमोद_कुमार_सिंह #ScientistInternationalSchool #BiharNews #BharatCrimeLiveNews #EducationNews #TeachersDayCelebration1
- औरंगाबाद | 05 सितंबर 2026 सेवा भास्कर न्यूज राहुल गांधी पर SC-ST मामले में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, रमेश चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन औरंगाबाद | 05 सितंबर 2026 सेवा भास्कर न्यूज राहुल गांधी पर SC-ST मामले में हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, रमेश चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े SC-ST मामले में हुए केस को लेकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव के सामने झुकने वाली नहीं है। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए रमेश चौक पर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।1
- हसपुरा औरंगाबाद, निल कोठी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र का नदी में डूबने से हुई मौत हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडीर गांव टोले निल कोठी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 15 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की मौत नदी में डूबने से हो गई।जिसकी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया1
- शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण कोंच। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को आदर्श कन्या मध्य विद्यालय, कोंचडीह में शिक्षक सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षा और समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण शांडिल्य ने की। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस पर गुरु के प्रति विद्यार्थियों के सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मनीष कुमार प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, मनोज कुमार गांधी उच्च विद्यालय कोंच, बिमलेश कुमार मध्य विद्यालय कोंच, संतोष मिश्रा प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी कोंच, मोहम्मद इमरान प्राथमिक विद्यालय कावर उर्दू, कृष्ण कुमार प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर, देवदत्त तिवारी मध्य विद्यालय अदई, नागेंद्र कुमार राही मध्य विद्यालय चतुरी बीघा,अमित कुमार प्राथमिक विद्यालय सिंघड़ा, मुक्ति नारायण शांडिल्य मध्य विद्यालय कोंच, राजीव कुमार उत्क्रमित हाई स्कूल तुतुरखी, अशोक पासवान मध्य विद्यालय तुतुरखी, मोहम्मद राशिद, इमाम खां एवं माधवेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।1
- उपहार औरंगाबाद में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है सभी लोगों से अनुरोध है कि इस वीडियो को जल्दी से शेयर करें उपहार गोह औरंगाबाद में जल स्थल तेजी से बढ़ रहा है" या "पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है", तो इसका अर्थ होगा कि किसी नदी, झील, समुद्र या अन्य जल स्रोत का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपका आशय "उपहार में पानी..." से है, तो कृपया पूरा वाक्य या संदर्भ लिखें, क्योंकि वर्तमान वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो रहा है।1