Shuru
Apke Nagar Ki App…
latehar balumath shergarh jatratad Uday Kumar Ram ne chunav mein ladega public se nivedan hai hamen jald se jal aage badhaen aap log ke ichcha pura Kiya jaega tension mukt
Uday Kumar Ram
latehar balumath shergarh jatratad Uday Kumar Ram ne chunav mein ladega public se nivedan hai hamen jald se jal aage badhaen aap log ke ichcha pura Kiya jaega tension mukt
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Ashok Singh bhugta1
- महुआडांड़ प्रखंड के कुरो मोड़ के समीप सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे अर्टिगा कार और टेंपू (ऑटो) के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपू चालक सहित सभी सवार शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डालटनगंज की अर्टिगा गाड़ी बताई जा रही है अर्टिगा गाड़ी ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान मोहन लोहारा (50 वर्ष, परहा टोली), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।घटना के बाद अर्टिगा में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार वाहन और उसके सवारों की तलाश की जा रही है।4
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- झारखंड के हक और खनन नीति पर JMM नेता रामा सोनी का बड़ा बयान; केंद्र सरकार पर साधा निशाना...1
- लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।2
- ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड1
- रांची पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली कि खादगढ़ा बस स्टैंड और कांटाटोली के पास तीन अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर: JH01CL0984) में सवार ये तीनों बदमाश क्षेत्र में भटक रहे थे। लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल ने खादगढ़ा बस स्टैंड के चुनवा टोली रोड पर कार को लावारिस अवस्था में खड़ी पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि वाहन लंबे समय से वहीं खड़ा था। मैकेनिक की मदद से कार का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, तो ड्राइवर सीट के नीचे स्टील का बना छह चैंबर वाला लोडेड देशी रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों अभियुक्तों की पहचान हो चुकी है और उनके अपराधिक इतिहास का पता चला है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। छापामारी दल में खादगढ़ा टीओपी के अभिषेक कुमार, संतोष कुमार रजक समेत सात पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*1