जबलपुर में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक संपन्न, 9 सत्रों में हुआ मार्गदर्शन जबलपुर। मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को जबलपुर कृषि महाविद्यालय में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संयोजिका मातृशक्ति आदरणीय श्रीमती सरोज सोनी दीदी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक कुल 9 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्र की संयोजिका आदरणीय श्रीमती सुनीता गर्ग दीदी, प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री सुनील भागचंदानी जी भाई साहब एवं प्रांत मंत्री आदरणीय श्री उमेश जी भाई साहब का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दो दिवसीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा मिली। बैठक का समापन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। जबलपुर न्यूज़ | रिपोर्टर मोहित संघी
जबलपुर में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक संपन्न, 9 सत्रों में हुआ मार्गदर्शन जबलपुर। मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को जबलपुर कृषि महाविद्यालय में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर
चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संयोजिका मातृशक्ति आदरणीय श्रीमती सरोज सोनी दीदी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उद्घाटन
सत्र से लेकर समापन सत्र तक कुल 9 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्र की संयोजिका आदरणीय श्रीमती सुनीता गर्ग दीदी, प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री सुनील भागचंदानी जी भाई साहब एवं प्रांत मंत्री आदरणीय श्री उमेश जी भाई साहब का भी
मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दो दिवसीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा मिली। बैठक का समापन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। जबलपुर न्यूज़ | रिपोर्टर मोहित संघी
- 🚨 ग्वारीघाट मेले में दुकानों को लेकर विवाद, पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल विहिप-बजरंग दल ने जताया विरोध, दुकानों की अनुमति और जमीन के स्वामित्व की जांच की मांग न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी जबलपुर | ग्वारीघाट। ग्वारीघाट स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर के समीप लगे मेले में कुछ दुकानों को लेकर विवाद सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों की पहचान, भुगतान विवरण और दुकानों की अनुमति को लेकर आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यूपीआई भुगतान संबंधी जानकारी में अलग-अलग नाम सामने आए। इसके बाद मंदिर प्रबंधन से जानकारी ली गई। प्रबंधन ने कथित तौर पर स्पष्ट किया कि संबंधित दुकानें मंदिर की भूमि पर नहीं हैं और उसने दुकानों के संचालन की अनुमति नहीं दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन दुकानों को लगाने की अनुमति किसने दी और प्रशासन ने इसकी जांच क्यों नहीं की? यदि दुकानों के संचालन में नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कौन करेगा? विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा और कार्रवाई की चेतावनी दी। अब पुलिस एवं प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन के स्वामित्व, दुकानों की अनुमति और लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाई जाए। प्रशासन की चुप्पी के बजाय स्पष्ट जवाब और नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बरेला मंडला-जबलपुर मार्ग पर बोलेरो में लगी आग, मचा हड़कंप! मंडला-जबलपुर मार्ग NH-30 पर बरेला बायपास के पास नरसिंह बाबा दरबार के समीप महिंद्रा बोलेरो वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। 🔥 आग लगने के कारण और नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 📍 खबर अपडेट हो रही है... #BreakingNews #बरेला #जबलपुर #NH30 #मंडला #आग #Bolero #AawazNews2471
- सिहोरा। ग्राम गुरुजी टोला की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को गांव में कथित अवैध पैकारी, कच्ची एवं जहरीली शराब की बिक्री के विरोध में मोर्चा खोल दिया। महिलाएं सिहोरा थाना पहुंचीं और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस, आबकारी विभाग और सिहोरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना है कि गांव में कथित रूप से खुलेआम कच्ची शराब बिक रही है, जिसके कारण कई परिवारों का माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति और घर के अन्य पुरुष सदस्य रात-दिन शराब पीते हैं और शराब खरीदने के लिए उनसे पैसे मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर मारपीट तक की जाती है। एक महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसके पति ने हथौड़ी से उसके कंधे पर चोट पहुंचाई। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण उनके परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं। नाम बताने का दावा, कार्रवाई की मांग महिलाओं ने कथित रूप से अवैध शराब बेचने वालों के नाम पुलिस और अधिकारियों के सामने रखने का दावा किया। उन्होंने मांग की कि शिकायत में बताए गए लोगों की जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कभी-कभार कार्रवाई होने के बाद भी अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के दोबारा सक्रिय होने की स्थिति बन जाती है। महिलाओं ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कथित मिलीभगत के आरोप लगाए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा महिलाओं ने सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम ज्योति परस्ते के अनुसार उनके संज्ञान में अवैध शराब बिक्री और पैकारी सहित आबकारी विभाग के अधिकारी के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने तथा शराब दुकानों और बार के संचालन से जुड़े मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम ने नेशनल हाईवे स्थित शराब दुकान, वी.डी. हाईस्कूल के पास स्थित शराब दुकान तथा नेशनल हाईवे और मुस्लिम धार्मिक स्थल के समीप संचालित बताए जा रहे बार-रेस्टोरेंट के संबंध में भी जानकारी लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर गांव में शराब के कथित अवैध कारोबार की जमीनी जांच की जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और शराब के कारण घरेलू हिंसा झेल रहे परिवारों को राहत मिले।1
- गणेश उत्सव के आठवें दिन नगर में भक्तिमय माहौल गणेश उत्सव के आठवें दिन नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपने घरों से निकल रहे हैं। जगह-जगह सजे आकर्षक पंडालों में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कल गणेश पंडालों में हवन-पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात 25 और 26 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। गणपति बप्पा मोरया 🙏 अगले बरस तू जल्दी आ।1
- गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच, 9 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार दिनांक 16.09.2026 को प्रार्थी लाखन सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम खकरिया, थाना पलोहा द्वारा थाना पलोहा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र तरवर उर्फ बड्डू गुर्जर उम्र 28 वर्ष दिनांक 14.09.2026 की शाम करीब 08:00 बजे उत्तरा बाई को छोड़ने अपने मामा के घर ग्राम गुज्जरखेड़ा गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। गुमशुदा की मोटरसाइकिल पावर हाउस के पास भटेरा में लावारिस हालत में मिली। रिपोर्ट पर थाना पलोहा में तत्काल कार्यवाही करते हुए धारा 140 (3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित की गई विशेष टीम:* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा की तलाश एवं घटना के संबंध में सघन पतासाजी प्रारंभ की गई। *संदेही से पूछताछ में हुआ हत्या का खुलासा :* जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा तरवर उर्फ बड्डू का ग्राम भटेरा में आना-जाना था तथा उसे घटना वाले दिन सुरेन्द्र जाटव के साथ आखिरी बार देखा गया था। दोनों के साथ शराब पीने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस द्वारा संदेही सुरेन्द्र जाटव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर तरवर उर्फ बड्डू की हत्या की योजना बनाने एवं घटना को अंजाम देने की जानकारी दी गई। *बिजली का करंट लगाकर हत्या करने की बात आई सामने :* पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाया गया था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि तरवर उर्फ बड्डू के वहां पहुंचने पर बिजली का करंट प्रवाहित किया गया, जिससे उसकी मृत्यु होना बताया गया। *शव नर्मदा नदी में फेंकने का खुलासा :* आरोपियों द्वारा शव को छिपाने के उद्देश्य से अन्य साथियों के साथ मिलकर एनटीपीसी घाट, नर्मदा नदी में फेंकना बताया गया। पुलिस द्वारा एसडीआरएफ टीम की सहायता से नर्मदा नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका जिसकी निरंतर तलाश जारी है। *09 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त :* पुलिस द्वारा प्रकरण में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 238(2), 61(2) बीएनएस का इजाफा किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी :* सुरेन्द्र जाटव, लखन उर्फ भुज्जू जाटव, हेमराज उर्फ हिम्मू जाटव, बाबूलाल जाटव, भगवत जाटव, कमलेश उर्फ कम्मू जाटव, पूरन जाटव, राजेन्द्र जाटव, लक्ष्मण जाटव सभी निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा। *पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चैधरी, निरीक्षक बी.एल. त्यागी थाना प्रभारी पलोहा, निरीक्षक किशोर वामनकर थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, उपनिरीक्षक मनीष मरावी, उपनिरीक्षक अंकित रावत, उपनिरीक्षक गौरव नेमा, उपनिरीक्षक अमित गोटिया, उपनिरीक्षक दिव्या सनोडिया, सउनि राकेश दीक्षित सहित थाना पलोहा, तेंदूखेड़ा एवं साइबर सेल से महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।1
- जबलपुर में मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक संपन्न, 9 सत्रों में हुआ मार्गदर्शन जबलपुर। मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी की प्रांत बैठक दिनांक 19 एवं 20 सितंबर 2026 को जबलपुर कृषि महाविद्यालय में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस बैठक में विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में अखिल भारतीय संयोजिका मातृशक्ति आदरणीय श्रीमती सरोज सोनी दीदी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र से लेकर समापन सत्र तक कुल 9 सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्र की संयोजिका आदरणीय श्रीमती सुनीता गर्ग दीदी, प्रांत अध्यक्ष आदरणीय श्री सुनील भागचंदानी जी भाई साहब एवं प्रांत मंत्री आदरणीय श्री उमेश जी भाई साहब का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दो दिवसीय बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा मिली। बैठक का समापन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। जबलपुर न्यूज़ | रिपोर्टर मोहित संघी4
- 🔴 जबलपुर में लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक मैनेजर पर हमला, नाक पर मुक्का मारने का आरोप; ₹16 हजार लूटने की भी शिकायत जबलपुर। लोन की रिकवरी और नोटिस देने सदर पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्जदार और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक में चोट आई और खून बहने लगा। मैनेजर ने आरोपियों पर जेब में रखे 16 हजार रुपए ले जाने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया। मामले में कैंट थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 🏦 गोल्ड लोन की किश्तें थीं बकाया पुलिस के मुताबिक, सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा में सोना जमा कर गोल्ड लोन लिया था। उसकी किश्तें लगातार बकाया थीं। बैंक की ओर से भुगतान के लिए नोटिस और मैसेज भी भेजे गए थे। मंगलवार शाम बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा लोन की रिकवरी और नोटिस देने सतीश अग्रवाल के घर पहुंचे थे। इसी दौरान किश्तों के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सतीश और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी। 👊 चेहरे पर मुक्का मारने से नाक में चोट मैनेजर के मुताबिक, आरोपियों ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक में चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने यह भी शिकायत की कि घटना के दौरान उनके पास रखे 16 हजार रुपए आरोपी ले गए। घटना के बाद मैनेजर कैंट थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। 👮♂️ पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले के अनुसार, बैंक मैनेजर लोन लेने वाले सतीश अग्रवाल को नोटिस देने पहुंचे थे। वहां उनके साथ मारपीट हुई, जिससे नाक पर चोट आई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी सतीश अग्रवाल और उसके साथियों की तलाश कर रही है। 🏦 बैंक कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग की घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के कर्मचारी भी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैंक अधिकारियों का एक दल बुधवार को एसपी से मुलाकात करने की बात भी सामने आई है। नोट: ₹16 हजार लूटने का मामला फिलहाल बैंक मैनेजर की शिकायत/आरोप के रूप में है; पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।1