Shuru
Apke Nagar Ki App…
केतार (गढ़वा) फाइनल के साथ संपन्न टूर्नामेंट, आयोजक ने मीडिया से की संक्षिप्त बातचीत
The Update Abtak
केतार (गढ़वा) फाइनल के साथ संपन्न टूर्नामेंट, आयोजक ने मीडिया से की संक्षिप्त बातचीत
More news from झारखंड and nearby areas
- रारो स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट जारी, फाटपानी व बिशुनिया की जीत डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो खेल स्टेडियम में आयोजित बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग चरण के दो मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पंकज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा पिच पर बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव और सुनील विश्वकर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पहले मैच में फाटपानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में बौलिया टीम 10 ओवर में 103 रन ही बना सकी। इस प्रकार फाटपानी टीम ने 14 रन से मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।दूसरा मुकाबला लवाही और बिशुनिया टीम के बीच खेला गया। बिशुनिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में लवाही टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे बिशुनिया टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों मैचों में अंपायरिंग की भूमिका राकेश यादव एवं मटर सिंह ने निभाई। इस मौके पर आयोजक पप्पू यादव, शकील अंसारी, मंसूर आलम, सचिव रंजन पासवान, उप सचिव रंजीत विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।1
- बिहार के सुपौल जिले से टोटो पलटने की घटना सामने आई है। हाल के दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से टोटो दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई जगहों पर कम उम्र के चालक गलत तरीके से वाहन चला रहे हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- गाड़ी के नंबर प्लेट ऐसा लगाकर ट्रैफिक पुलिस की उड़ाई धज्जियां1
- चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने सोमवार को क्षेत्र की जनता से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया की चिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अरविंद यादव ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, और इसका सबसे प्रभावी उपाय समय पर दवा का सेवन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली आशा सेविका, सहायिका एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा दी जा रही दवा खुद भी खाएं तथा परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा खिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक फाइलेरिया का पूरी तरह उन्मूलन संभव नहीं है। यह कार्यक्रम सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा अभियान है। अंत में अरविंद यादव ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाकर आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखने में सहयोग करें और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।1
- गढ़वा नगर परिषद चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष कुमार सोनी उर्फ ‘दौलत सोनी’ को खुला समर्थन देकर मुकाबले की तस्वीर बदल दी है। गढ़वा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने दौलत सोनी की सामाजिक सेवा और जनसमर्पण की सराहना करते हुए इसे बदलाव की शुरुआत बताया और जीत की अग्रिम बधाई दी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस समर्थन के बाद नगर परिषद चुनाव में नए समीकरण बने हैं और दौलत सोनी की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत मानी जा रही है।1
- Post by Ramashankar sharma1
- डंडई के ऑलराइज ड्राइवर मजदूर संघ एसोसिएशन ने एक घायल चालक के लिए परिवार बनकर मिसाल पेश की। डंडई। मानवता और आपसी सहयोग की अनूठी मिसाल पेश करते हुए डंडई के ऑलराइज ड्राइवर मजदूर संघ एसोसिएशन के सदस्यों ने एक घायल चालक की हर संभव सहायता कर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, चालक के दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही संघ के सदस्य तुरंत सक्रिय हो गए और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ उसके इलाज और परिवार की देखभाल में भी सहयोग किया। संघ के सदस्यों ने आर्थिक सहायता जुटाकर घायल चालक के परिवार को सौंपा और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पूरा संघ उनके साथ खड़ा है। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह का सहयोग समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है।1
- डंडई प्रखंड के लवाही कला राजकृतिक+2 उच्च विद्यालय डंडई सेंटर से एग्जाम देकर निकल रहे छात्र छात्राएं ने समाजिक विज्ञान के कितना सवाल है कितना बुक होते हैं वो भी जानकारी नहीं है1
- एक बच्चे को लेकर भागते युवक को बच्चे की मां ने दौड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ में आने के बाद भी युवक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। 📍 घटना राजस्थान के अजमेर की बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। #AjmerNews #RajasthanNews #CrimeUpdate #ViralClip1