Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं। झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि बुजुर्ग माता-पिता की स्व अर्जित संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन अधिकार नहीं जता सकते. मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में उन्हें घर खाली करना होगा. कोर्ट ने रामगढ़ उपायुक्त के आदेश को रद्द करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
Kanchan
झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं। झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि बुजुर्ग माता-पिता की स्व अर्जित संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन अधिकार नहीं जता सकते. मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में उन्हें घर खाली करना होगा. कोर्ट ने रामगढ़ उपायुक्त के आदेश को रद्द करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
- Rakesh Sonkarफैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेशकही कही तो माँ बाप ही बेटों को परेशान करती है बेटी को खुश करने के लिए उसका क्या कानून है7 hrs ago
- User2919Sindhi Colony, Pali😂7 hrs ago
- Lekh ram ratre Lekh ram ratreसारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़👏7 hrs ago
More news from Jamtara and nearby areas
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, बुजुर्गों की संपत्ति पर बेटा-बहू का जबरन अधिकार नहीं। झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि बुजुर्ग माता-पिता की स्व अर्जित संपत्ति पर बेटा-बहू जबरन अधिकार नहीं जता सकते. मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में उन्हें घर खाली करना होगा. कोर्ट ने रामगढ़ उपायुक्त के आदेश को रद्द करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की. नीचे पूरी खबर पढ़ें.1
- जामताड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा नगर चुनाव संयोजक सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में समाज कल्याण समिति कार्यालय के समीप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सोमनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रीना कुमारी हैं और पार्टी का पूरा संगठन उनके समर्थन में एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, जिस पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमनाथ सिंह ने जिला प्रशासन से नगर चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी। वहीं दूसरी ओर, नगर अध्यक्ष प्रत्याशियों को लेकर भाजपा के अंदर दो गुटों के बीच मतभेद और टकराव की स्थिति भी सामने आ रही है। पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी से कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठनात्मक स्तर पर बातचीत कर स्थिति को जल्द ही सामान्य कर लिया जाएगा। नगर चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- *एम पी एल के तनाशाही के खिलाफ स्थानीय एंव विस्थापित हाइवा मालिकों का कार्यकारी समिति के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन* निरसा एम पी एल स्थानीय एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की कार्यकारी समिति के बैनर तले एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार की सुबह सिंदरी मोड स्थित समिति के कार्यालय में की गई जिसमें मुख्य रूप से निरसा विधायक अरुप चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पत्रकारों को संबोधित किया l प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि एम पी एल में चलने वाले हाईवा मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है सही समय पर हाईवा मालिकों का भाड़ा भुगतान नहीं होना और सुचारू ढंग से हाईवा का परिचालन नहीं होने के कारण यह विषम परिस्थिति हाईवा मालिकों के सामने उपस्थित हो गई है जिसको लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने हाईवा मालिकों के समर्थन में प्रेस वार्ता किया l अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि विगत 6 अप्रैल 2022 को हाईवा संगठन और एम पी एल प्रबंधन के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी जिसमें एक तय मानक के अनुसार रेल और हाईवा दोनों से कोयला परिचालन करना था पर उस वार्ता में लिए गए निर्णय का पालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है और अधिकतम कोयले का परिचालन रेल रेक से ही किया जा रहा है जिससे हाईवा मालिकों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है l काफी सोच विचार के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अगर एम पी एल प्रबंधन तत्काल विगत में हुए इस समझौते पर अमल नहीं करती है तो आगामी 21 फरवरी 2026 की सुबह एम पी एल के खुशीरी मोड रेलवे ब्रिज संख्या 10 स्थित रेल लाइन पर धरना देने एवं रेल रोकने के लिए बाध्य हो जाएंगे और पूरी तरह से रेल के द्वारा कोयला परिचालन को ठप कर दिया जाएगा l इसके बाद भी अगर एम पी एल प्रबंध नहीं मानती है तो आगे यह लड़ाई जारी रहेगी l3
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1