सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मझवां गांव जाग्रति को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव ने दिया एक लाख का चेक मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझवां पहुंचा। जहां ग्राम मझवां निवासी जाग्रति मौर्य पुत्री श्री सभाजीत मौर्य को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजा गया हस्ताक्षरयुक्त एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। बताते चले कि 28.08.2025 को क्रिश्चयन हास्पिटल कछवां के पास पिकअप के धक्के से जाग्रति मौर्य 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जो बी0फार्मा0 की छात्रा थी जिसे एपेक्स हास्पिटल चुनार में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा था। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा ही मदद करते है। उन्होने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता। चेक देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रदेश सचिव दामोदर मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, भूप नरायन यादव, आशीष राय, सतीश मिश्रा, मोती मौर्य, साधो मौर्या, मुकेश मौर्या, अरशद अली आदि शामिल थे।
सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मझवां गांव जाग्रति को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव ने दिया एक लाख का चेक मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मझवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझवां पहुंचा। जहां ग्राम मझवां निवासी जाग्रति मौर्य पुत्री श्री सभाजीत मौर्य को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजा गया हस्ताक्षरयुक्त एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। बताते चले कि 28.08.2025 को क्रिश्चयन हास्पिटल कछवां के पास पिकअप के धक्के से जाग्रति मौर्य 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जो बी0फार्मा0 की छात्रा थी जिसे एपेक्स हास्पिटल चुनार में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा था। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा ही मदद करते है। उन्होने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता। चेक देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, प्रदेश सचिव दामोदर मौर्या, विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव, भूप नरायन यादव, आशीष राय, सतीश मिश्रा, मोती मौर्य, साधो मौर्या, मुकेश मौर्या, अरशद अली आदि शामिल थे।
- मिर्जापुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए कराए जा रहे कार्य अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नवसूत्रीय मांगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। उनकी मांगों में मिर्जापुर नगर की जर्जर सड़कों की हालत में सुधार, एसआईआर में जाति विशेष को देखकर नाम न काटे जाने, और ग्रामीण व शहरी इलाकों में बढ़ते बिजली मीटर रीडिंग की समस्या शामिल हैं। प्रशासन ने मांगों पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के पक्का पोखरा इलाके में मंगलवार शाम शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को शाम करीब 8:30 बजे पंचदेव नोनिया चौहान पुत्र स्वर्गीय डांगर नोनिया चौहान निवासी पक्का पोखरा का उसी मोहल्ले के रमेश बैनवंशी धरीकार पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रमेश ने धारदार हथियार से पंचदेव पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंचदेव गंभीर हालत में जमीन पर पड़े मिले। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए गए हैं तथा आलाकत्ल की तलाश की जा रही है। इस घटना में नामजद आरोपी रमेश को भी चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह पुलिस निगरानी में है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मीरजापुर ने बताया कि पुलिस मृतक परिवार के साथ है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को माननीय न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- अवैध अभिलेखों पर नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा समाप्त भदोही। बुधवार, 04 फरवरी 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया, थाना क्षेत्र कोइरौना में नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गई है। बताया गया कि उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में थाना कोइरौना पर मु0अ0सं0 199/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष) को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता है।1
- भदोही जनपद के नहर के पास बड़ागांव जंगीगंज जानेवाली मार्ग नहर के पास का चौड़ी करन कराया जाना अति आवश्यक है लेकिन जिम्मेदार दार है बेखबर1
- हत्या मामले के गवाह को धमकी देने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू वाराणसी। वर्ष 2019 के हुकुलगंज स्थित जूता कारोबारी अरविंद हत्याकांड से जुड़े एक गवाह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। गवाह का आरोप है कि दिनांक 1 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5 बजे, मामले में जमानत पर रिहा चल रहे आरोपी उसके घर पहुंचे और आगामी 9 फरवरी को न्यायालय में गवाही न देने की चेतावनी दी। गवाह के अनुसार, आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि उसने अदालत में बयान दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गनीमत यह रही कि गवाह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कुछ लोग घर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें गवाह ने आरोपी के रूप में पहचाना है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मौके पर पहुंचने के दौरान आसपास लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर वे बिना किसी अप्रिय घटना के वहां से चले गए। घटना के बाद गवाह और उसके परिवार ने असुरक्षा की भावना जताई है। इस संबंध में गवाह ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थाना लालपुर–पांडेयपुर प्रभारी ने भी प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच शुरू होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में हुकुलगंज क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान जूता कारोबारी अरविंद ने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ युवक लौटे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपियों के जमानत पर बाहर होने और गवाह को धमकी दिए जाने के आरोपों ने एक बार फिर मामले को चर्चा में ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- अजय सामाजिक सेवा समिति के नेतृत्व में SRS कोचिंग सेंटर का शुभारंभ1
- जनपद मिर्जापुर के कलेक्टर सभागार में गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारी ने जनपद में सरकार की योजना जल जीवन मिशन हर घर नल योजना के अंतर्गत जो गांव में पानी की व्यवस्था के लिए जो कार्य कराया जा रहा है वह पूर्ण नहीं हुआ कांग्रेस पदाधिकारी कल अपनी नवसूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिनमें उनकी प्रमुख मांगे हैं मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों की खराब हालत में सुधार, एस ए आर में जाति विशेष को देखकर नाम को ना काटे जाएं, जनपद में ग्रामीण व शहर की इलाकों में मीटर बढ़ाने की समस्या इत्यादि मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी जिला कलेक्टर पहुंचे2
- मिर्जापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकार को ट्रामा सेंटर से वाराणसी रेफर किया गया।3
- अजय सामाजिक सेवा समिति ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान, ग्राम सभा तक हुई सफाई1