प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन कोंच : प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय कनौदी एवं अमरा के प्रधानाध्यापकों द्वारा पीबीएल से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मध्य विद्यालय वाहबचक के प्रधानाध्यापक रामाकांत प्रसाद के बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। विभागीय कर्मियों ने उनके विरुद्ध शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार राही, देवदत्त तिवारी, रविशंकर शास्त्री, महेंद्र कुमार सिंह (लेखापाल), सरयू प्रसाद (एमडीएम प्रभारी), विमलेश कुमार, राजीव कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन कोंच : प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान मध्य विद्यालय कनौदी एवं अमरा के प्रधानाध्यापकों द्वारा पीबीएल से संबंधित कार्य पूर्ण नहीं किए जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, मध्य विद्यालय वाहबचक के प्रधानाध्यापक रामाकांत प्रसाद के बैठक में अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। विभागीय कर्मियों ने उनके विरुद्ध शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विभागीय निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर नागेंद्र कुमार राही, देवदत्त तिवारी, रविशंकर शास्त्री, महेंद्र कुमार सिंह (लेखापाल), सरयू प्रसाद (एमडीएम प्रभारी), विमलेश कुमार, राजीव कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
- " गया रेल्वे जंक्शन को रेल्वे डिविजन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन " गया जी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को गया रेल्वे जंक्शन परिसर में कॉंग्रेस पार्टी के बैनर तले गया जंक्शन को रेल्वे डिविजन बनाने सहित वर्षो से लंबित दर्जनों मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया है । इस कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, सैफुल इस्लाम, नवीन कुमार गुप्ता, उपेंद्र द्विवेदी, निरु देवी, सुनैना देवी, पूनम कुमारी, अंशु सिन्हा, नवीन कुमार गुप्ता, नेयाज अशरफ, मोहम्मद शामिम, बाबूलाल प्रसाद आदि ने कहा कि अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला पूर्व- मध्य रेल्वे के वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गया रेल्वे जंक्शन को रेल्वे का डिविजन बनाने, गया से मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पूरी आदि स्थानों के लिए गया से सीधी ट्रेन खोलने, वर्षो से बंद वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकार, खिलाड़ियों आदि को रेल्वे टिकट में मिलने वाले रियायत को फिर से चालू कराने, गया टाउन सीप एरिया अंतर्गत आने वाले चाकन्द, बेलागंज, इश्वर चौधरी हालट, मानपूर, बंधुआ, पैमार, करजरा, काष्ठा आदि रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास, गया जिला अंतर्गत कई सड़कों पर अवस्थित रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण, टेंपो, टोटो से 24 घंटे में एकबार 25 रुपया ठेकेदारी लेने, गया रेल्वे जंक्शन के वृहद भूखण्ड में मॉल, व्यवसायिक केंद्र विकसित करने, कोरोना के समय से पैसेंजर ट्रेन के नाम में स्पेशल जोड़ कर एक्स्प्रेस ट्रेन के बराबर भाड़ा लेने की परम्परा को समाप्त कर फिर से पैसेंजर ट्रेन का भाड़ा लेना, गया से पटना के लिए रात्रि में 08 बजे से 09 बजे के अंदर कोई नया पैसेंजर ट्रेन शुरू करने, गया रेल्वे जंक्शन से बोधगया,दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आई आई एम के लिए लगातार 24 घंटे रिंग बस चलाने आदि मांगों को पूरा नहीं होने से मध्य- दक्षिण बिहार के लोगों में भयानक आक्रोश और मायूसी है। नेताओं ने धारणा समाप्ति के उपरांत गया रेल्वे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक से मिल कर केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया है।3
- गया में CBN की बड़ी रेड, भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां बरामद गया में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गया में CBN की बड़ी रेड, भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां बरामद गया में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद दवाइयों के बच्चों के इलाज में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल CBN की टीम ने सभी दवाइयों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये दवाइयां असली हैं या नकली और इनकी सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को एक डायरी भी मिली है। माना जा रहा है कि इस डायरी में ऐसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड मौजूद हो सकते हैं, जिनके आधार पर दवा कारोबार से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसियां डायरी में दर्ज विवरण की भी बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। CBN की इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जल जमाव ग्राम बारा पोस्ट खानजहांपुर थाना मुफस्सिल प्रखंड मानपुर जिला गया पिन कोड 823003, गांव बारा में एक पैन है जिसकी समस्या है कि उसमें बहुत बारिश में भर जाता है पानी फिर रास्तों पर आ जाता है जिससे ग्रामीण वासियों को जाने आने में बहुत कठिनाई होती है और इसका कारण है कि ग्राम वासियों को बहुत सारी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है जिससे कि हमारे चापाकल में उसका लेयर बहुत गंदी स्तर से चला जा रहा है जिसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। और यह समस्या में कम से कम 30 सालों से देखाता आ रहा हूं इस पर सरकार और जो भी है हमारे प्रखंड के अधिकारी लोग कुछ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं1
- बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड में बीस सूत्री सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (सीओ) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं को रखा और उनका समाधान करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया और अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मुलाकात में बीस सूत्री सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बीडीओ और सीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर गौर किया जाएगा और यथाशीघ्र समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।1
- कालोडेहरी पंचायत में मनरेगा के लाखों रुपए को किया गया बंदर बाट भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के कोलोडीहरि पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर आनियमिता और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी की वीडियो साहब को आवेदन देकर पूरे मामले के निष्पक्ष जांच करने की मांग की है,1
- जहानाबाद : पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का आयोजन, जवानों को अनुशासन व जनसेवा का दिया गया संदेश। जहानाबाद -पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जहानाबाद पुलिस केंद्र में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों ने अनुशासन, समर्पण और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। सुबह से ही विभिन्न टुकड़ियों के जवान परेड मैदान में पहुंचे और निर्धारित ड्रिल, मार्च पास्ट तथा शारीरिक अभ्यास में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों के टर्नआउट, समयपालन, कार्यशैली, शारीरिक दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि नियमित परेड और प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने बताया कि बदलती परिस्थितियों और चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पुलिस बल का हर समय सतर्क, अनुशासित और प्रशिक्षित रहना आवश्यक है। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने की सीख भी दी गई। उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आमजन का विश्वास जीतना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए केवल शारीरिक दक्षता ही नहीं, बल्कि मानसिक सजगता, अनुशासन और सकारात्मक कार्यशैली भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जवानों से निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक परेड एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस बल को अधिक सक्षम, अनुशासित और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।1
- रफीगंज शिवगंज पथ पर माधोखाप के समीप अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर, मगध मेडिकल रेफर रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय जिम्मेदार शर्मा एवं 19 वर्षीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शिवगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।1