logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' विमुक्ति दिवस पर निषाद पार्टी का धरना: प्रदेश सचिव बोले- आजादी के बाद भी नहीं मिला अधिकार, जमीन और सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग गाजीपुर। विमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एससी-एसटी आयोग के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। अनिल निषाद ने कहा कि देशभर में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद भी उनके पूर्वजों को करीब 5 साल 16 दिन तक जेल में बंद रखा गया। 31 अगस्त 1952 को उन्हें इस बंधन से मुक्ति मिली, इसलिए इस दिन को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद बनी सरकारों और राजनीतिक दलों ने उनके समाज को अपेक्षित अधिकार नहीं दिए। उन्होंने भूमि पर अधिकार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग उठाई। आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने उनके अधिकारों की अनदेखी की। 'हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' प्रदेश सचिव ने कहा कि उनका समाज राष्ट्रभक्तों का खून है, इसके बावजूद आज भी उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को लेकर विमुक्ति दिवस पर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दिया गया और ज्ञापन सौंपा गया। सवाल पर बोले- सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं जब उनसे पूछा गया कि निषाद पार्टी सरकार की सहयोगी है, फिर भी अपनी मांगों को लेकर धरना क्यों देना पड़ रहा है? इस पर अनिल निषाद ने कहा, "हम लोग सरकार के सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर फैसला लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "हम लोग जज नहीं हैं। जज की कुर्सी पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बैठे हैं, जबकि हमारे नेता संजय निषाद वकील की भूमिका में हैं।" धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार कर अधिकार दिलाने की मांग की।

19 hrs ago
user_Anubha tiwari
Anubha tiwari
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' विमुक्ति दिवस पर निषाद पार्टी का धरना: प्रदेश सचिव बोले- आजादी के बाद भी नहीं मिला अधिकार, जमीन और सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग गाजीपुर। विमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एससी-एसटी आयोग के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। अनिल निषाद ने कहा कि देशभर में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद भी उनके पूर्वजों को करीब 5 साल 16 दिन तक जेल में बंद रखा गया। 31 अगस्त 1952 को उन्हें इस बंधन से मुक्ति मिली, इसलिए इस दिन को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद बनी सरकारों और राजनीतिक दलों ने उनके समाज को अपेक्षित अधिकार नहीं दिए। उन्होंने भूमि पर अधिकार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग उठाई। आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने उनके अधिकारों की अनदेखी की। 'हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' प्रदेश सचिव ने कहा कि उनका समाज राष्ट्रभक्तों का खून है, इसके बावजूद आज भी उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को लेकर विमुक्ति दिवस पर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दिया गया और ज्ञापन सौंपा गया। सवाल पर बोले- सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं जब उनसे पूछा गया कि निषाद पार्टी सरकार की सहयोगी है, फिर भी अपनी मांगों को लेकर धरना क्यों देना पड़ रहा है? इस पर अनिल निषाद ने कहा, "हम लोग सरकार के सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर फैसला लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "हम लोग जज नहीं हैं। जज की कुर्सी पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बैठे हैं, जबकि हमारे नेता संजय निषाद वकील की भूमिका में हैं।" धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार कर अधिकार दिलाने की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज 3 सितंबर 2026 को मायावती जी ने आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) पद से हटा दिया है। आज 3 सितंबर 2026 को मायावती जी ने आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) पद से हटा दिया है। मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाया है रिपोर्टों के अनुसार मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अभी और राजनीतिक परिपक्वता (maturity) की जरूरत है। उन्हें उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई है, ऐसी जानकारी सामने आई है।यह आकाश आनंद के लिए बड़ा संगठनात्मक झटका माना जा रहा है, क्योंकि पहले उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी बनाया गया था। एक जरूरी अंतर: 2025 में भी आकाश आनंद को बसपा के सभी पदों से हटाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    आज 3 सितंबर 2026 को मायावती जी ने आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) पद से हटा दिया है। 
आज 3 सितंबर 2026 को मायावती जी ने आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) पद से हटा दिया है। 
मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाया है रिपोर्टों के अनुसार मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अभी और राजनीतिक परिपक्वता (maturity) की जरूरत है।
उन्हें उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई है, ऐसी जानकारी सामने आई है।यह आकाश आनंद के लिए बड़ा संगठनात्मक झटका माना जा रहा है, क्योंकि पहले उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी बनाया गया था।
एक जरूरी अंतर: 2025 में भी आकाश आनंद को बसपा के सभी पदों से हटाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया था।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' विमुक्ति दिवस पर निषाद पार्टी का धरना: प्रदेश सचिव बोले- आजादी के बाद भी नहीं मिला अधिकार, जमीन और सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग गाजीपुर। विमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एससी-एसटी आयोग के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा। अनिल निषाद ने कहा कि देशभर में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद भी उनके पूर्वजों को करीब 5 साल 16 दिन तक जेल में बंद रखा गया। 31 अगस्त 1952 को उन्हें इस बंधन से मुक्ति मिली, इसलिए इस दिन को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद बनी सरकारों और राजनीतिक दलों ने उनके समाज को अपेक्षित अधिकार नहीं दिए। उन्होंने भूमि पर अधिकार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग उठाई। आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने उनके अधिकारों की अनदेखी की। 'हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?' प्रदेश सचिव ने कहा कि उनका समाज राष्ट्रभक्तों का खून है, इसके बावजूद आज भी उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को लेकर विमुक्ति दिवस पर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दिया गया और ज्ञापन सौंपा गया। सवाल पर बोले- सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं जब उनसे पूछा गया कि निषाद पार्टी सरकार की सहयोगी है, फिर भी अपनी मांगों को लेकर धरना क्यों देना पड़ रहा है? इस पर अनिल निषाद ने कहा, "हम लोग सरकार के सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर फैसला लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "हम लोग जज नहीं हैं। जज की कुर्सी पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बैठे हैं, जबकि हमारे नेता संजय निषाद वकील की भूमिका में हैं।" धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार कर अधिकार दिलाने की मांग की।
    1
    हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?'
विमुक्ति दिवस पर निषाद पार्टी का धरना: प्रदेश सचिव बोले- आजादी के बाद भी नहीं मिला अधिकार, जमीन और सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग
गाजीपुर। विमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और एससी-एसटी आयोग के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा।
अनिल निषाद ने कहा कि देशभर में 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद भी उनके पूर्वजों को करीब 5 साल 16 दिन तक जेल में बंद रखा गया। 31 अगस्त 1952 को उन्हें इस बंधन से मुक्ति मिली, इसलिए इस दिन को विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद बनी सरकारों और राजनीतिक दलों ने उनके समाज को अपेक्षित अधिकार नहीं दिए। उन्होंने भूमि पर अधिकार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग उठाई। आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने उनके अधिकारों की अनदेखी की।
'हम राष्ट्रभक्तों के खून हैं, फिर अधिकारों से वंचित क्यों?'
प्रदेश सचिव ने कहा कि उनका समाज राष्ट्रभक्तों का खून है, इसके बावजूद आज भी उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को लेकर विमुक्ति दिवस पर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए धरना दिया गया और ज्ञापन सौंपा गया।
सवाल पर बोले- सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं
जब उनसे पूछा गया कि निषाद पार्टी सरकार की सहयोगी है, फिर भी अपनी मांगों को लेकर धरना क्यों देना पड़ रहा है? इस पर अनिल निषाद ने कहा, "हम लोग सरकार के सहयोगी दल हैं, सरकार नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर फैसला लेना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "हम लोग जज नहीं हैं। जज की कुर्सी पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बैठे हैं, जबकि हमारे नेता संजय निषाद वकील की भूमिका में हैं।"
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार कर अधिकार दिलाने की मांग की।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नरवा घाट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट पर पर्याप्त संख्या में नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाट की सीढ़ियों के नीचे बांस की जाली लगाई जाए, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले क्षेत्र में न जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत बिरऊपुर एवं हसनपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। आवश्यक दवाओं का वितरण भी कराया जा रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था कर गांवों में उपलब्ध कराया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं तथा अपने बच्चों को भी पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सेवराई, तहसीलदार, सेवराई अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। ...........................................
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा तहसील सेवराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नरवा घाट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाट पर पर्याप्त संख्या में नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाट की सीढ़ियों के नीचे बांस की जाली लगाई जाए, ताकि कोई व्यक्ति तेज बहाव वाले क्षेत्र में न जा सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत बिरऊपुर एवं हसनपुरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। आवश्यक दवाओं का वितरण भी कराया जा रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था कर गांवों में उपलब्ध कराया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं तथा अपने बच्चों को भी पानी के बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकें। सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और आवश्यकता के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम, सेवराई, तहसीलदार, सेवराई अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
...........................................
    user_Opendr Kumar
    Opendr Kumar
    Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
    1
    महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर
महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर
मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
    user_न्यूज आपकी
    न्यूज आपकी
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा मिला रविशंकर, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों को बताई लापरवाही धानापुर। खड़ान गांव निवासी रविशंकर विश्वकर्मा को राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के दौरान विभागीय रिकॉर्ड में मृत बताया जा रहा है। जबकि वह जीवित हैं और सामान्य रूप से चल-फिर रहे हैं। मामला सामने आने पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और अभिलेखों में सुधार की मांग की है। अंजनी सिंह ने कहा कि जिले में यदि किसी जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किया गया है तो लोग उन्हें इसकी जानकारी दें। उन्होंने ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायत करने की चेतावनी दी। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी मोबाइल नहीं रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई।
    1
    कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा मिला रविशंकर, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों को बताई लापरवाही
धानापुर। खड़ान गांव निवासी रविशंकर विश्वकर्मा को राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के दौरान विभागीय रिकॉर्ड में मृत बताया जा रहा है। जबकि वह जीवित हैं और सामान्य रूप से चल-फिर रहे हैं। मामला सामने आने पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और अभिलेखों में सुधार की मांग की है।
अंजनी सिंह ने कहा कि जिले में यदि किसी जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किया गया है तो लोग उन्हें इसकी जानकारी दें। उन्होंने ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायत करने की चेतावनी दी। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी मोबाइल नहीं  रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • Post by Ajay Singh
    1
    Post by Ajay Singh
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अब इस देश मे राजा-रानी के पेट से नही अब वोट की पेटी से राजा-रानी पैदा होगा। सांसद चन्द्रशेखर आजाद मऊ के मधुवन विधासभा 353 से अपने अगामी चुनाव 2027 के मऊ के लोगो से अपील करते हुये कहा कि अब राजा-रानी पेट से नही आप के और हमारे वोट की पेटी से पैदा होगा। इस तय आप करना है। मधुवन विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिवशागर यादव के हाथों को मजबूत करना है। यह सभा सत्ता परिर्वतन यात्रा के दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने संबोधन किया। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....
    1
    अब इस देश मे राजा-रानी के पेट से नही अब वोट की पेटी से राजा-रानी पैदा होगा।
सांसद चन्द्रशेखर आजाद मऊ के मधुवन विधासभा 353 से अपने अगामी चुनाव 2027 के मऊ के लोगो से अपील करते हुये कहा कि अब राजा-रानी पेट से नही आप के और हमारे वोट की पेटी से पैदा होगा।
इस तय आप करना है।
मधुवन विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिवशागर यादव के हाथों को मजबूत करना है।
यह सभा सत्ता परिर्वतन यात्रा के दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने संबोधन किया।
Neelam Express
रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध
बात सच की ....
    user_Prahlad Baudh
    Prahlad Baudh
    News Anchor गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.