Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा मिला रविशंकर, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों को बताई लापरवाही धानापुर। खड़ान गांव निवासी रविशंकर विश्वकर्मा को राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के दौरान विभागीय रिकॉर्ड में मृत बताया जा रहा है। जबकि वह जीवित हैं और सामान्य रूप से चल-फिर रहे हैं। मामला सामने आने पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और अभिलेखों में सुधार की मांग की है। अंजनी सिंह ने कहा कि जिले में यदि किसी जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किया गया है तो लोग उन्हें इसकी जानकारी दें। उन्होंने ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों और शासन स्तर पर शिकायत करने की चेतावनी दी। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने भी मोबाइल नहीं रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई।1
- Post by Ajay Singh1
- ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी का छलका दर्द— "प्रशासन ने नहीं सुनी बुनकरों की पुकार!" 📢⚡ क्या प्रशासन और शासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देना चाहिए? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे! 🙏👇1
- धीना राजवाहा से निकली माइनर जाम होने से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न धीना। बरहनी विकासखंड के नूरी गांव में धीना राजवाहा से निकली माइनर नूरी गांव होते हुए अगहरबीर बहुरिया नदी तक जाती है। माइनर में झाड़-झंखाड़ और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते बारिश का पानी खेतों में जमा होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं कराई गई है। झाड़-झंखाड़ और गाद से माइनर पट जाने के कारण बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। इससे नूरी सहित आसपास के गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से फसलों के सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है।किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से माइनर की तत्काल सफाई कराने के साथ ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि खेतों से पानी निकल सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।2
- जल जमाव से रास्ता बाधित है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह खबर नहीं बस्ती महमूदपुर वार्ड नंबर6की है लगभग एक हफ्ता 10 दिन से बारिश हो रही है और बारिश का पानी इतना रुका हुआ है कि घुटनों तक भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है यहां के सभासद राजकुमार कनौजिया को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि पानी निकालने का व्यवस्था किया जाए जल जमाव के कारण पानी में आने-जाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है पानी निकासी की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो महामारी का यह बीमारी रूप ले सकता है1
- वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।1
- गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र पर विदेशी सकर माउथ कैटफिश का खतरा, टांडा कला घाट पर मछुआरों को किया जागरूक जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा नदी में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव और देशी मछलियों के संरक्षण को लेकर मत्स्य विभाग, लखनऊ की विशेष वैज्ञानिक टीम ने टांडा कला गंगा घाट का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने स्थानीय मछुआरों को विदेशी मछलियों से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा के विभिन्न हिस्सों में विदेशी मछलियों के प्रसार और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. सिंह ने बताया कि सकर माउथ कैटफिश, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘बिल्ली मछली’ सहित अन्य नामों से जाना जाता है, गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विदेशी आक्रामक प्रजातियों के बढ़ने से रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के संरक्षण पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में मछुआरों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी मछली को नदी में वापस न छोड़ने की अपील वैज्ञानिक टीम ने मछुआरों से अपील की कि जाल में सकर माउथ कैटफिश मिलने पर उसे दोबारा गंगा में न छोड़ें। टीम ने इसे नदी से बाहर रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विदेशी प्रजातियों के प्रसार को रोकना, देशी मछलियों का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रम में लखनऊ से डॉ. विकास कुमार साहू, चंदौली से दर्शन निषाद, मछली व्यापारी अनिल निषाद सहित स्थानीय मछुआरे उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक घोड़सारी गांव में किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रदर्शन किया।1