logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चीते की हत्या के विरोध में श्योपुर कलेक्ट्रेट में कूनो संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की गोली मारकर हत्या और जंगलों की कथित अवैध कटाई के विरोध में कूनो संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वन क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। समिति ने चीते की हत्या में शामिल शिकारियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।समिति ने श्योपुर जिले में जंगलों की कथित अवैध कटाई और भू-माफिया व वन माफिया की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।चीते की हत्या और शिकारियों के नेटवर्क की सीबीआई जांच, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और जंगलों की अवैध कटाई की उच्चस्तरीय जांच।कूनो संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में शासन-प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

58 min ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
58 min ago

चीते की हत्या के विरोध में श्योपुर कलेक्ट्रेट में कूनो संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की गोली मारकर हत्या और जंगलों की कथित अवैध कटाई के विरोध में कूनो संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वन क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

खड़े हो रहे हैं। समिति ने चीते की हत्या में शामिल शिकारियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।समिति ने श्योपुर जिले में जंगलों की कथित अवैध कटाई और भू-माफिया व वन माफिया की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।चीते की हत्या और शिकारियों के नेटवर्क की सीबीआई जांच, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और जंगलों की अवैध कटाई की उच्चस्तरीय जांच।कूनो संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में शासन-प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चीते की हत्या के विरोध में श्योपुर कलेक्ट्रेट में कूनो संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की गोली मारकर हत्या और जंगलों की कथित अवैध कटाई के विरोध में कूनो संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वन क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। समिति ने चीते की हत्या में शामिल शिकारियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।समिति ने श्योपुर जिले में जंगलों की कथित अवैध कटाई और भू-माफिया व वन माफिया की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।चीते की हत्या और शिकारियों के नेटवर्क की सीबीआई जांच, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और जंगलों की अवैध कटाई की उच्चस्तरीय जांच।कूनो संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में शासन-प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    2
    चीते की हत्या के विरोध में श्योपुर कलेक्ट्रेट में कूनो संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 
श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते की गोली मारकर हत्या और जंगलों की कथित अवैध कटाई के विरोध में कूनो संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
कूनो संघर्ष समिति के संयोजक अतुल चौहान सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वन क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। समिति ने चीते की हत्या में शामिल शिकारियों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की।समिति ने श्योपुर जिले में जंगलों की कथित अवैध कटाई और भू-माफिया व वन माफिया की गतिविधियों पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।चीते की हत्या और शिकारियों के नेटवर्क की सीबीआई जांच, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई और जंगलों की अवैध कटाई की उच्चस्तरीय जांच।कूनो संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में शासन-प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • ब्रेकिंग श्योपुर-कूनो में चीते की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! श्योपुर कलेक्ट्रेट पर कूनो संघर्ष समिति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। समिति के संयोजक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने चीते की हत्या के मामले में एसटीएफ की जगह सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।
    1
    ब्रेकिंग श्योपुर-कूनो में चीते की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! श्योपुर कलेक्ट्रेट पर कूनो संघर्ष समिति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। समिति के संयोजक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने चीते की हत्या के मामले में एसटीएफ की जगह सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया
    1
    सबलगढ़ में हुआ एक्सीडेंट ट्रैक्टर में ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल
सबलगढ़ सेवाराम बाग के पास आज भयंकर एक्सीडेंट हुआ ट्रैक्टर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर एक की मौत तीन घायल मृतक के परिजनों ने लगाया जाम भारी पुलिस बल मौके पर सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल  ने संभाला मोर्चा परिजनों को समझ कर जाम खुलवाया
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • श्योपुर जिले के विजयपुर में अंधे हत्याकांड के प्रयास का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार और लूट गया माल बरामद। *विजयपुर, श्योपुर -* पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी विजयपुर श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयपुर निरीक्षक यासमीन खाँन ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है। थाना विजयपुर के अप.क्रं. 370/26 धारा 109(1), 331(8) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर उनके कब्जे से लूटा/चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है। *घटना का विवरण -* दिनांक 07/08.10.2026 की रात कस्बा विजयपुर में वार्ड नं. 05 शिवपुरी रोड पर अमर सिंह उर्फ मोहर सिंह कुशवाह फल विक्रेता के घर में अज्ञात चोर चोरी के उद्देश्य से पीछे से घुसे और सोती हुई महिला को सब्बल से घायल कर बेहोश कर दिया। इसकी रिपोर्ट 08.10.2026 को फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी की माँ के गले से मंगलसूत्र, कान के बाला, पैरों की पाजेब अज्ञात हमलावर लूट ले गए। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों को ज्ञात किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के सब्बल बरामद किए हैं और आरोपी *बॉबी कुशवाह, मोनू कुशवाह, मदनलाल उर्फ मिथुन रजक* के कब्जे से लूटे गए कान के बाला, पैरों की पायल और नगदी 8750 रुपये बरामद की है। घटना के समय पहने हुए कपड़े भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं। अपराध में शामिल अन्य आरोपी और लूटे गए माल की तलाश पतारसी जारी है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। *सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक यासमीन खाँन, आर.89 हुकम सिंह धाकड़, आर.112 बर्षनी लाल पाण्डेय, आर.476 आलोक सिंह, आर.435 राजकुमार रावत की मुख्य भूमिका रही।
    1
    श्योपुर जिले के विजयपुर में अंधे हत्याकांड के प्रयास का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार और लूट गया माल बरामद।
*विजयपुर, श्योपुर -* पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी विजयपुर श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयपुर निरीक्षक यासमीन खाँन ने अपनी टीम के साथ बड़ी कार्रवाई की है।
थाना विजयपुर के अप.क्रं. 370/26 धारा 109(1), 331(8) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर उनके कब्जे से लूटा/चोरी किया गया सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है।
*घटना का विवरण -*
दिनांक 07/08.10.2026 की रात कस्बा विजयपुर में वार्ड नं. 05 शिवपुरी रोड पर अमर सिंह उर्फ मोहर सिंह कुशवाह फल विक्रेता के घर में अज्ञात चोर चोरी के उद्देश्य से पीछे से घुसे और सोती हुई महिला को सब्बल से घायल कर बेहोश कर दिया।
इसकी रिपोर्ट 08.10.2026 को फरियादी सौरभ पुत्र अमर सिंह कुशवाह ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना विजयपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि फरियादी की माँ के गले से मंगलसूत्र, कान के बाला, पैरों की पाजेब अज्ञात हमलावर लूट ले गए। मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्य और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों को ज्ञात किया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के सब्बल बरामद किए हैं और आरोपी *बॉबी कुशवाह, मोनू कुशवाह, मदनलाल उर्फ मिथुन रजक* के कब्जे से लूटे गए कान के बाला, पैरों की पायल और नगदी 8750 रुपये बरामद की है। घटना के समय पहने हुए कपड़े भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं।
अपराध में शामिल अन्य आरोपी और लूटे गए माल की तलाश पतारसी जारी है। तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक यासमीन खाँन, आर.89 हुकम सिंह धाकड़, आर.112 बर्षनी लाल पाण्डेय, आर.476 आलोक सिंह, आर.435 राजकुमार रावत की मुख्य भूमिका रही।
    user_Munavvar Khan, journalist,
    Munavvar Khan, journalist,
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गेंदापुरा में नदी किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र के गेंदापुरा गांव में बुधवार शाम नदी किनारे स्थित खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीवन लाल, गेंदापुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे स्थित खेत पर गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि खेत में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद गांव में खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    4
    गेंदापुरा में नदी किनारे खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सरमथुरा। उपखंड क्षेत्र के गेंदापुरा गांव में बुधवार शाम नदी किनारे स्थित खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र जीवन लाल, गेंदापुरा, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने पशुओं को लेकर नदी किनारे स्थित खेत पर गए थे। शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि खेत में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद गांव में खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी कैलाश चंद सामरी ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पंचायत चुनाव: नादौती में मतदान संपन्न, कुल 60.11 प्रतिशत हुई वोटिंग; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे ​नादौती क्षेत्र में राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 60.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। ​मतदान समाप्त होने के साथ ही मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया। इस चरण का परिणाम 20 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जिसका प्रत्याशियों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।
    1
    पंचायत चुनाव: नादौती में मतदान संपन्न, कुल 60.11 प्रतिशत हुई वोटिंग; 20 नवंबर को आएंगे नतीजे 

​नादौती क्षेत्र में राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और शाम 6 बजे मतदान का समय समाप्त होने तक कुल 60.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। 
​मतदान समाप्त होने के साथ ही मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को सील कर निर्धारित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना किया। इस चरण का परिणाम 20 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किया जाएगा, जिसका प्रत्याशियों और मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया हौसला सपोटरा। राष्ट्रीय युवा संसद की ओर से जयपुर स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया तथा युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में देश के लगभग 20 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला के साथ IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार और अंकित (CMO) ने सहभागिता करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला। युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पक्ष और विपक्ष की भूमिका का जीवंत निर्वहन किया। संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक संवाद और नेतृत्व क्षमता को समझने का अवसर मिला। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोजगार निदेशालय के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार चेतन, अंकित (CMO), शिवम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों की अतिथि के रूप में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
    1
    सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत।
सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और साथियों ने राष्ट्रीय युवा संसद में अतिथि के रूप में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया हौसला
सपोटरा।
राष्ट्रीय युवा संसद की ओर से जयपुर स्थित पंचायती राज संस्थान के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया तथा युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में देश के लगभग 20 राज्यों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला के साथ IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार और अंकित (CMO) ने सहभागिता करते हुए युवाओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों की मौजूदगी से प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला।
युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप पक्ष और विपक्ष की भूमिका का जीवंत निर्वहन किया। संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक संवाद और नेतृत्व क्षमता को समझने का अवसर मिला।
दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोजगार निदेशालय के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, IPS प्रशांत मीणा, RAS रोहित कुमार, RPS अमित कुमार चेतन, अंकित (CMO), शिवम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सपोटरा के अभिषेक शुक्ला और उनके साथियों की अतिथि के रूप में सहभागिता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • कूनो में चीते की मौत पर जांच के आदेश.. कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
    1
    कूनो में चीते की मौत पर जांच के आदेश.. कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.