logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड।नई गल्ला मण्डी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,कट्टा और कारतूस बरामद भिण्ड की देहात थाना पुलिस ने नई गल्ला मण्डी इलाके में दिनदहाड़े मारपीट और हवाई फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। ​क्या है पूरा मामला? ​जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे नई गल्ला मण्डी में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी। ​पुलिस की त्वरित कार्रवाई ​घटना के अगले दिन 18 फरवरी को फरियादी की रिपोर्ट पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य ने तत्काल मामला दर्ज किया। एसपी डॉ. असित यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक नागेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और एफआईआर दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा और 4 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। ​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश शाक्य, उप निरीक्षक नागेश शर्मा, आरक्षक पंकज जयंत, फिरोज खान, मनीष मिश्रा और जहीर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

10 hrs ago
user_कृष्ण कांत शर्मा
कृष्ण कांत शर्मा
Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

भिंड।नई गल्ला मण्डी में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,कट्टा और कारतूस बरामद भिण्ड की देहात थाना पुलिस ने नई गल्ला मण्डी इलाके में दिनदहाड़े मारपीट और हवाई फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। ​क्या है पूरा मामला? ​जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे नई गल्ला मण्डी में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति को रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। जब स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए, तो आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी। ​पुलिस की त्वरित कार्रवाई ​घटना के अगले दिन 18 फरवरी को फरियादी की रिपोर्ट पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य ने तत्काल मामला दर्ज किया। एसपी डॉ. असित यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक नागेश शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और एफआईआर दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा और 4 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। ​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश शाक्य, उप निरीक्षक नागेश शर्मा, आरक्षक पंकज जयंत, फिरोज खान, मनीष मिश्रा और जहीर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर भिण्ड द्वारा आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र अच्छे और सुगम स्थानों पर स्थापित हों, जहां लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। गोदामों के स्थान पहले से चिन्हित कर लिए जाएं, जिससे अनाज के परिवहन और रखरखाव में कोई बाधा न आए। गोदामों के बाहर अनाज का ढेर न लगे, इसके लिए पहले से प्लानिंग आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों पर तौल की व्यवस्था लगातार बनी रहे, अनाज रखने की उचित सुविधा हो और ट्रांसपोर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनाज के ढेर लगने या जाम की स्थिति बिल्कुल न बने। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे। इसके अलावा हम्माल कार्य करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने सरसों खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने तथा भुगतान में पूर्ण सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन वितरण समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखें, लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और स्टॉक की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
    1
    कलेक्टर भिण्ड द्वारा आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र अच्छे और सुगम स्थानों पर स्थापित हों, जहां लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। गोदामों के स्थान पहले से चिन्हित कर लिए जाएं, जिससे अनाज के परिवहन और रखरखाव में कोई बाधा न आए। गोदामों के बाहर अनाज का ढेर न लगे, इसके लिए पहले से प्लानिंग आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों पर तौल की व्यवस्था लगातार बनी रहे, अनाज रखने की उचित सुविधा हो और ट्रांसपोर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनाज के ढेर लगने या जाम की स्थिति बिल्कुल न बने। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे।
इसके अलावा हम्माल कार्य करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने सरसों खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने तथा भुगतान में पूर्ण सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन वितरण समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखें, लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और स्टॉक की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 719 को लेकर अटेर विधायक हेमंत कटारे ने कहीं बड़ी बात, उन्होंने कहा कि यह भाई में मौत का पर्याय बन चुका है लेकिन शासन फिर भी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है
    1
    नेशनल हाईवे 719 को लेकर अटेर विधायक हेमंत कटारे ने कहीं बड़ी बात, उन्होंने कहा कि यह भाई में मौत का पर्याय बन चुका है लेकिन शासन फिर भी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कुरसेना निवासी रिटायर्ड फौजी मोहन सिंह यादव का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। पैतृक गांव कुरसेना में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत को राष्ट्रीय ध्वज के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी तथा सलामी अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। स्व. मोहन सिंह यादव, अमीर सिंह यादव (पूर्व प्रधान), रामकिशोर यादव व जुगल किशोर यादव के पिता थे।
    1
    जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कुरसेना निवासी रिटायर्ड फौजी मोहन सिंह यादव का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। पैतृक गांव कुरसेना में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
अंतिम संस्कार के दौरान समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत को राष्ट्रीय ध्वज के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी तथा सलामी अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।
स्व. मोहन सिंह यादव, अमीर सिंह यादव (पूर्व प्रधान), रामकिशोर यादव व जुगल किशोर यादव के पिता थे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    9 hrs ago
  • दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    1
    दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *चित्रकूट में एमपी के मिट्टी माफिया की उत्तरप्रदेश में सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, कर्वी कोतवाली पुलिस ने अजय पटेल उर्फ छोटू 75 को किया गिरफ्तार*
    1
    *चित्रकूट में एमपी के मिट्टी माफिया की उत्तरप्रदेश में सरकारी रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, कर्वी कोतवाली पुलिस ने अजय पटेल उर्फ छोटू 75 को किया गिरफ्तार*
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सैफई ट्रॉमा सेंटर के बाहर सक्रिय निजी अस्पतालों के दलालों पर भी उठे गंभीर सवाल इटावा। जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र अंतर्गत नगला सड़क निवासी राकेश कुमार (55) की इलाज के दौरान मौत के बाद इटावा स्थित संस्कार हॉस्पिटल पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों ने न केवल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई ट्रॉमा सेंटर के आसपास सक्रिय कथित निजी अस्पतालों के दलालों की भूमिका को भी इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों के अनुसार, 7 फरवरी की शाम राकेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह होश में थे। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद बताया गया कि उन्हें केवल पैर में फ्रैक्चर है और उनकी हालत स्थिर है। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सैफई ट्रॉमा सेंटर के गेट नंबर चार के पास मौजूद कुछ लोगों ने खुद को मददगार बताते हुए निजी अस्पताल में बेहतर इलाज का झांसा दिया। इन बातों में आकर परिजन घायल राकेश को इटावा के संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। संस्कार हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद राकेश की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले मरीज सामान्य बातचीत कर रहा था, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गया। जब परिजनों ने स्थिति की जानकारी मांगी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल ने राकेश को दोबारा सैफई रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर सैफई में इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने संस्कार हॉस्पिटल पर लापरवाही, गलत इलाज और बिना पूरी जानकारी दिए ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद सैफई ट्रॉमा सेंटर के आसपास कथित दलालों की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग अक्सर गंभीर मरीजों के परिजनों को गुमराह कर निजी अस्पतालों की ओर मोड़ देते हैं। इससे न केवल सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि मरीजों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि— 👉 संस्कार हॉस्पिटल इटावा की भूमिका की जांच कब होगी? 👉 सैफई ट्रॉमा सेंटर के बाहर सक्रिय कथित दलालों पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? 👉 और क्या भविष्य में मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह गुमराह होने से बचाया जा सकेगा? यह मामला अब केवल एक व्यक्ति की मौत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है। जनता की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    2
    सैफई ट्रॉमा सेंटर के बाहर सक्रिय निजी अस्पतालों के दलालों पर भी उठे गंभीर सवाल
इटावा।
जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र अंतर्गत नगला सड़क निवासी राकेश कुमार (55) की इलाज के दौरान मौत के बाद इटावा स्थित संस्कार हॉस्पिटल पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों ने न केवल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई ट्रॉमा सेंटर के आसपास सक्रिय कथित निजी अस्पतालों के दलालों की भूमिका को भी इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
परिजनों के अनुसार, 7 फरवरी की शाम राकेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह होश में थे। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद बताया गया कि उन्हें केवल पैर में फ्रैक्चर है और उनकी हालत स्थिर है।
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सैफई ट्रॉमा सेंटर के गेट नंबर चार के पास मौजूद कुछ लोगों ने खुद को मददगार बताते हुए निजी अस्पताल में बेहतर इलाज का झांसा दिया। इन बातों में आकर परिजन घायल राकेश को इटावा के संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
संस्कार हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद राकेश की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से पहले मरीज सामान्य बातचीत कर रहा था, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह कोमा जैसी स्थिति में पहुंच गया। जब परिजनों ने स्थिति की जानकारी मांगी तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल ने राकेश को दोबारा सैफई रेफर कर दिया।
बुधवार दोपहर सैफई में इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने संस्कार हॉस्पिटल पर लापरवाही, गलत इलाज और बिना पूरी जानकारी दिए ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के बाद सैफई ट्रॉमा सेंटर के आसपास कथित दलालों की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग अक्सर गंभीर मरीजों के परिजनों को गुमराह कर निजी अस्पतालों की ओर मोड़ देते हैं। इससे न केवल सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि मरीजों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
👉 संस्कार हॉस्पिटल इटावा की भूमिका की जांच कब होगी?
👉 सैफई ट्रॉमा सेंटर के बाहर सक्रिय कथित दलालों पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा?
👉 और क्या भविष्य में मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह गुमराह होने से बचाया जा सकेगा?
यह मामला अब केवल एक व्यक्ति की मौत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है।
जनता की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिले में उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है। सभी किसान भाई आवश्यक दस्तावेज ले जाकर पंजीयन कराएं - जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    1
    जिले में उपार्जन हेतु पंजीयन कार्य 38 केन्द्रों पर किया जा रहा है।
सभी किसान भाई आवश्यक दस्तावेज ले जाकर पंजीयन कराएं - जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी भिण्ड
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *थाना देहात पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगणों के विरूद्ध बडी कार्यवाही।* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *नई गल्ला मण्डी भिण्ड पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ *घटना में प्रयुक्त एक कटटा 4 राउण्ड बरामद* ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿ पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में फायरिंग करने वाले गुण्डा बदमाशों पर कार्यवाही जारी है,इसी तारतम्य में दिनांक 17.02.26 को दिन दहाडे नई गल्ला मण्डी भिण्ड में एक व्यक्ति की मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपीगणों को थाना देहात भिण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कटटा व 4 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये है,दिनांक 18.02.26 को फरियादी ने थाना देहात पर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 17.02.26 को दोपहर करीब ढाई बजे चार लोगों ने नई गल्ला मण्डी में मुझे रोककर मेरे साथ गाली गलौज कर मेरी मारपीट कर दी जब मुझे बचाने आस-पास के लोग आये तो उन लोगों के द्वारा हवाई फायर कर दहशत फैलाई जिससे वहां उपस्थित लोगों का जीवन संकट में आ गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल चारों आरोपीगणों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक नागेश शर्मा को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपीगणों की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी एवं एफआईआर होने के 24 घण्टे के अन्दर ही घटना घटित करने वाले दो नामजद आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कटटा व चार जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। सराहनीय भूमिका-निरी मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा, आर पंकज जयंत, फिरोज खान, मनीष मिश्रा, जहीर खान, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    1
    *थाना देहात पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपीगणों के विरूद्ध बडी कार्यवाही।*
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
*नई गल्ला मण्डी भिण्ड पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।*
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
*घटना में प्रयुक्त एक कटटा 4 राउण्ड बरामद*
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में जिला भिण्ड में फायरिंग करने वाले गुण्डा बदमाशों पर कार्यवाही जारी है,इसी तारतम्य में दिनांक 17.02.26 को दिन दहाडे नई गल्ला मण्डी भिण्ड में एक व्यक्ति की मारपीट कर हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपीगणों को थाना देहात भिण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर मौके से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कटटा व 4 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये है,दिनांक 18.02.26 को फरियादी ने थाना देहात पर रिपोर्ट किया कि कल दिनांक 17.02.26 को दोपहर करीब ढाई बजे चार लोगों ने नई गल्ला मण्डी में मुझे रोककर मेरे साथ गाली गलौज कर मेरी मारपीट कर दी जब मुझे बचाने आस-पास के लोग आये तो उन लोगों के द्वारा हवाई फायर कर दहशत फैलाई जिससे वहां उपस्थित लोगों का जीवन संकट में आ गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य द्वारा मामला संज्ञान में लेकर तत्काल चारों आरोपीगणों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक नागेश शर्मा को टीम प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपीगणों की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी एवं एफआईआर होने के 24 घण्टे के अन्दर ही घटना घटित करने वाले दो नामजद आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कटटा व चार जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये।
सराहनीय भूमिका-निरी मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा, आर पंकज जयंत, फिरोज खान, मनीष मिश्रा, जहीर खान, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जसवंतनगर के सदर बाजार स्थित सिटी प्लाजा के सामने एक युवक छोटे बच्चे को साथ लेकर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों ने उसे उठाकर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान उसकी जीप से कुछ नगदी और जेवर बरामद हुए। आगे जांच में पता चला कि युवक अपने घर से नगदी और जेवर लेकर निकला था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जानकारी दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। यदि लोगों की सतर्कता न होती तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी — नगदी व जेवर भी चोरी हो सकते थे। स्थानीय लोगों की जागरूकता से एक बड़ी घटना टल गई।
    1
    जसवंतनगर के सदर बाजार स्थित सिटी प्लाजा के सामने एक युवक छोटे बच्चे को साथ लेकर बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों ने उसे उठाकर पहचान करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान उसकी जीप से कुछ नगदी और जेवर बरामद हुए। आगे जांच में पता चला कि युवक अपने घर से नगदी और जेवर लेकर निकला था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जानकारी दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। यदि लोगों की सतर्कता न होती तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी — नगदी व जेवर भी चोरी हो सकते थे। स्थानीय लोगों की जागरूकता से एक बड़ी घटना टल गई।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.