logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीएचसी में नवजात कन्या की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा* पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में जन्मी एक नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात की मां का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, सरसतपुर गांव निवासी निशा गौतम पत्नी राजकुमार को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात 10:11 बजे उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। उस समय अस्पताल में उनकी सास भी मौजूद थीं। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पिता राजकुमार अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.पी. भारतीय ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां निशा गौतम ने बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं, जिनमें प्रिया (4 वर्ष) और रिया (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

5 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

*सीएचसी में नवजात कन्या की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा* पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में जन्मी एक नवजात कन्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात की मां का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, सरसतपुर गांव निवासी निशा गौतम पत्नी राजकुमार को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात 10:11 बजे उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। उस समय अस्पताल में उनकी सास भी मौजूद थीं। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पिता राजकुमार अस्पताल पहुंचे। कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.पी. भारतीय ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां निशा गौतम ने बताया कि उनकी पहले से दो बेटियां हैं, जिनमें प्रिया (4 वर्ष) और रिया (डेढ़ वर्ष) शामिल हैं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत करेंटी पुल के नीचे 01 युवती का शव मिलने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायन वैस की बाइट।*
    1
    *थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत करेंटी पुल के नीचे 01 युवती का शव मिलने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायन वैस की बाइट।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा प्रयागराज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को दिया बड़ा तोहफा सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    1
    प्रयागराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को  दिया बड़ा तोहफा
प्रयागराज
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का प्रयागराज के पत्रकारों को  दिया बड़ा तोहफा
सरकारी हॉस्पिटल में होगा मुफ्त इलाज
पत्रकारों के लिए अस्पताल में अलग काउंटर खोलने का दिया निर्देश
SRN के प्रसिपल और सीएमओ को दिए निर्देश!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    5 hrs ago
  • स्टै को नकारते हुए धनउगाही के चक्कर में पैमाइश किया गया श्रीमान सिविल जज जु०डी० कच्छ संख्या 30 महोदय प्रतापगढ़ के न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें स्थगन आदेश लागू एवं प्रभावी है शिव कुमारी बनाम शेर बहादुर तारीफ पेशी 4 8 2026
    2
    स्टै को नकारते हुए धनउगाही के चक्कर में पैमाइश किया गया
श्रीमान सिविल जज जु०डी० कच्छ संख्या 30 महोदय प्रतापगढ़ के न्यायालय में विचाराधीन है जिसमें स्थगन आदेश लागू एवं प्रभावी है
शिव कुमारी बनाम शेर बहादुर तारीफ पेशी 4 8 2026
    user_Kamlesh Kumar Chaurasiya
    Kamlesh Kumar Chaurasiya
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण: शॉर्टकट के चक्कर में गांव की सकरी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, लग रहा जाम बदलापुर, जौनपुर। श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का रूट लोहिंदा–तेजीबाजार होते हुए कलिंजरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसें निर्धारित रूट का पालन करने के बजाय शॉर्टकट के चक्कर में बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के सकरे मार्ग से गुजर रही हैं। मंगलवार की दोपहर ग्रामीण पिंकू सिंह ने बताया कि गांव की सड़क सकरी होने के कारण बसों के आवागमन से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही अनुभव सिंह ने बताया कि आम लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों के आमने-सामने आने पर लंबे समय तक यातायात बाधित हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक निर्धारित डायवर्ट रूट की अनदेखी कर समय बचाने के लिए गांव के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए बसों का संचालन केवल निर्धारित डायवर्ट रूट से कराने तथा गांव के मार्ग पर अनावश्यक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    1
    श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण: शॉर्टकट के चक्कर में गांव की सकरी सड़क पर दौड़ रहीं रोडवेज बसें, लग रहा जाम
बदलापुर, जौनपुर। श्रीकृष्ण नगर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों का रूट लोहिंदा–तेजीबाजार होते हुए कलिंजरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कुछ बसें निर्धारित रूट का पालन करने के बजाय शॉर्टकट के चक्कर में बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के सकरे मार्ग से गुजर रही हैं।
मंगलवार की दोपहर ग्रामीण पिंकू सिंह ने बताया कि गांव की सड़क सकरी होने के कारण बसों के आवागमन से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही अनुभव सिंह ने बताया कि आम लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बसों के आमने-सामने आने पर लंबे समय तक यातायात बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक निर्धारित डायवर्ट रूट की अनदेखी कर समय बचाने के लिए गांव के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले का संज्ञान लेते हुए बसों का संचालन केवल निर्धारित डायवर्ट रूट से कराने तथा गांव के मार्ग पर अनावश्यक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Lokwani Times
    Lokwani Times
    Local News Reporter बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर पहुंचेंगे। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने करशूनाथ धाम में विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक कर जन विश्वास पदयात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा दुबे ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया और पदयात्रा के लिए रवाना हुए। बताया गया कि यह जन विश्वास पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
    1
    जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा
जौनपुर जनपद की बदलापुर विधानसभा से बड़ी खबर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने आज 4 अगस्त 2026 को करशूनाथ धाम में महा रुद्राभिषेक के साथ जन-गण विश्वास पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर पहुंचेंगे।
श्रद्धा और उत्साह के माहौल में बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने करशूनाथ धाम में विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक कर जन विश्वास पदयात्रा की शुरुआत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा दुबे ने क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया और पदयात्रा के लिए रवाना हुए।
बताया गया कि यह जन विश्वास पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • hamare yahan sadak per Koi Kam nahin hua Hai टूटी-फूटी sadken bahut sal Se Hain hamare gaon mein kafi time se sadak ekadam kharab ho gai hai yah band nahin rahi hai nivedan hai ki sadak nali naliyan yahan ki banva di jaaye
    1
    hamare yahan sadak per Koi Kam nahin hua Hai टूटी-फूटी sadken bahut sal Se Hain
hamare gaon mein kafi time se sadak ekadam kharab ho gai hai yah band nahin rahi hai nivedan hai ki sadak nali naliyan yahan ki banva di jaaye
    user_Umesh Agrahari
    Umesh Agrahari
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *सौंग नदी का अस्थायी सिंचाई बांध टूटा, 20 हजार बीघा खेती पर मंडराया सिंचाई संकट,* *धान की फसल पर खतरा, किसानों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
    1
    *सौंग नदी का अस्थायी सिंचाई बांध टूटा, 20 हजार बीघा खेती पर मंडराया सिंचाई संकट,* 

 *धान की फसल पर खतरा, किसानों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नशेड़ी पति शराब पीकर रोज घर आता सुबह पत्नी समझने लगी शराब मत कीजिए इसी बात पर नाराज होकर मारा पीटा करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासनी चांदनी पाठक मंगलवार की सुबह 11:00 बजे प्रार्थना पत्र पट्टी पुलिस को देकर आरोपित किया मेरे पति शराबी हैं रोज शराब पीकर आते हैं झगड़ा फसाद घर में करते हैं घर में राशन तक नहीं है खाने के बच्चों के लिए यही सब बात सुबह समझा रही थी की शराब गांजा छोड़ दीजिए इसी बात पर नाराज होकर गाली गलौज करते हुए पत्नी की जमकर पिटाई किया और आरोप है कि करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश की सूचना पर 112 डायल पहुंची पहुंची तो आरोपी भाग निकला, आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंची रोशनी पड़ोस की उसे भी आरोपी ने मारपीट कर घायल किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    1
    नशेड़ी पति शराब पीकर रोज घर आता सुबह पत्नी समझने लगी शराब मत कीजिए इसी बात पर नाराज होकर मारा पीटा करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासनी चांदनी पाठक मंगलवार की सुबह 11:00 बजे प्रार्थना पत्र पट्टी पुलिस को देकर आरोपित किया मेरे पति शराबी हैं रोज शराब पीकर आते हैं झगड़ा फसाद घर में करते हैं घर में राशन तक नहीं है खाने के बच्चों के लिए यही सब बात सुबह समझा रही थी की शराब गांजा छोड़ दीजिए इसी बात पर नाराज होकर गाली गलौज करते हुए पत्नी की जमकर पिटाई किया और आरोप है कि करंट लगाकर हत्या करने की कोशिश की सूचना पर 112 डायल पहुंची पहुंची तो आरोपी भाग निकला, आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंची रोशनी पड़ोस की उसे भी आरोपी ने मारपीट कर घायल किया।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.