Shuru
Apke Nagar Ki App…
#जीवन_रक्षक_पूर्ण_परमात्मा Hai is me sb kuchh thek hai पाप नाशक परमात्मा कविर्देव यजुर्वेद अध्याय 8 मंत्र 13, ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 82 मंत्र 1 और ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 20 मंत्र 1 के प्रमाण बताते हैं कि संकटों का निवारण करने वाले, पापों का नाश करने वाले और जीवों के सच्चे रक्षक कविर्देव (कबीर परमेश्वर) हैं।
Hariom H.P
#जीवन_रक्षक_पूर्ण_परमात्मा Hai is me sb kuchh thek hai पाप नाशक परमात्मा कविर्देव यजुर्वेद अध्याय 8 मंत्र 13, ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 82 मंत्र 1 और ऋग्वेद मण्डल 9 सूक्त 20 मंत्र 1 के प्रमाण बताते हैं कि संकटों का निवारण करने वाले, पापों का नाश करने वाले और जीवों के सच्चे रक्षक कविर्देव (कबीर परमेश्वर) हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एक नंबर पर दो बसें, धार की आग के बाद अंबाह में खुला बड़ा राज मुरैना अंबाह। धार जिले में बस में लगी आग के बाद सामने आया मामला अब अंबाह तक पहुंच गया है। एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो बसों के संचालन का संदेह सामने आने से परिवहन व्यवस्था और बस संचालकों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र में भोपावर चौकी के पास सूरत से कानपुर जा रही एक बस अचानक आग की चपेट में आ गई थी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की जांच चल ही रही थी कि मंगलवार को अंबाह पुलिस के सामने इसी रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ा दूसरा मामला आ गया। पोरसा-अंबाह होकर दिल्ली जाने वाली एक बस को पुलिस ने रोककर जांच की। बस के दस्तावेजों की जांच में उसका रजिस्ट्रेशन नंबर धार में जली बस के नंबर से समान पाया गया। पुलिस ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अंबाह थाने में खड़ा करा दिया। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर दो अलग-अलग बसों पर कैसे इस्तेमाल हो रहा था? क्या बस का नंबर गलत तरीके से लगाया गया था, या फिर दस्तावेजों में किसी तरह की गड़बड़ी है? इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। एसडीओपी विजय सिंह भदौरिया के मुताबिक अंबाह पुलिस ने धार पुलिस से संपर्क किया है और दोनों बसों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का है या किसी अन्य तकनीकी अथवा दस्तावेजी गड़बड़ी का। फिलहाल एक बस धार में जल चुकी है और उसी नंबर वाली दूसरी बस अंबाह पुलिस के कब्जे में है। ऐसे में यह मामला सिर्फ दो बसों के एक नंबर का नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।3
- महंगाई से आमजन का जीवन संकट में,सरकार तत्काल दे राहत : रामशेष बघेल* *महंगाई के विरोध में जिलेभर में कांग्रेस का रचनात्मक विरोध प्रदर्शन* महंगाई से आमजन का जीवन संकट में,सरकार तत्काल दे राहत : रामशेष बघेल* *महंगाई के विरोध में जिलेभर में कांग्रेस का रचनात्मक विरोध प्रदर्शन* भिण्ड । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के नेतृत्व में आज जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर बढ़ती महंगाई के विरोध में रचनात्मक, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए गए । प्रदर्शन के उपरांत नगर कांग्रेस कमेटी फूफ अध्यक्ष शकील मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार अभिषेक गौतम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर तत्काल नियंत्रण एवं आमजन को राहत देने की मांग की गई। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और बिजली जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि आम लोगों की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता को राहत देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों और हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जरूरत पड़ी तो जनआंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा । नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील ने कहा कि महंगाई की सबसे बड़ी मार गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रही है । कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने, आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, बिजली दरों में कमी,महंगाई रोकने के लिए प्रभावी आर्थिक नीति लागू करने,गरीबों,किसानों, मजदूरों एवं मध्यम वर्ग के लिए राहत पैकेज घोषित करने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन महासचिव महेश जाटव,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,निर्वाचन प्रभारी इरशाद अहमद,रामस्वरूप गोयल,अरविंद यादव हैवदपुरा,संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह,रविंद्र कुमार, विवेक जामोर,चंदेल सिंह कुलदीप,संजीव बरुआ,सोनू बघेल,रोहित अर्गल,प्रमोद बघेल,विनोद शर्मा,जण्डेल सिंह,ईशाक,भूरे खां,सुरेश त्रिपाठी,चौधरी राजेंद्र प्रसाद, राम सिया जोशी,महावीर कुशवाहा,परशुराम शर्मा, योगेश शर्मा,अभिषेक मौर्य, अनुज दिक्षित,हलीफ खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- घूसखोर दबोचा गया,नामांतरण के एवज में मांगी थी रिश्वत,दस हजार में तय हुई थी डील। भिंड जिले के मेहगांव में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन के नामांतरण के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। सिमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल पर आरोप है कि उसने फरियादी राघवेंद्र बघेल से जमीन नामांतरण के काम के लिए शुरुआत में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। फरियादी का यह भी आरोप है कि नामांतरण के सिलसिले में बातचीत के दौरान पटवारी ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। रिश्वत की मांग और पटवारी के दुर्व्यवहार से परेशान होकर राघवेंद्र ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 5,000 रुपये देकर पटवारी के पास भेजा। जैसे ही राघवेंद्र ने पटवारी संजय बघेल को 5,000 रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।2
- भगवान गणेश को 16 स्क्वायर फीट की विशाल राखी बांधी गणेश जी हुए प्रसन्न भगवान गणेश को 16 स्क्वायर फीट की विशाल राखी बांधी खरगोन में आज रक्षाबंधन पर्व पर प्राचीन ऐतिहासिक सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 16 स्क्वायर फीट की विशाल राखी बांधी गई। इस खास राखी की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि इसे बहन पलक ने अपने हाथों से करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार किया है। राखी में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के चित्र सजाए गए हैं। खरगोन में रक्षाबंधन के पर्व पर वर्षों पुरानी परंपरा है कि भाई-बहन के राखी बांधने के पर्व की शुरुआत सबसे पहले सिद्धि विनायक गणेश भगवान को राखी बांधकर की जाती है। इसी परंपरा के तहत सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश को विशाल राखी बांधी गई। विशाल राखी को देखने और भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ रही है। बहन पलक ने बताया की भगवान गणेश को यह राखी लोगों की सुरक्षा और खरगोन सहित पूरे प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि की कामना के लिए बांधी है। ये राखी सबसे बडी 16 स्क्वायर फीट की राखी है। सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के पुजारी प्रणय भट्ट का कहना था की सबसे बडी राखी बहन पलक ने बनाई है। खरगोन में भगवान गणैश को राखी बंधने के बाद ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है।1
- डबरा मे रक्षा बंधन त्यौहार का उल्लास बहनो ने भाई भाभियों को रक्षा सूत्र मे बांधा आज राहूकाल के चार घंटे छोड़कर सुवह से शाम तक राखी से भाइयो की कलाई पर बहने राखी बाँधती रही1
- डबरा सब जेल में रक्षाबंधन का भावुक नजारा… जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी और बेहतर जीवन जीने की दुआ दी । संदेश: एक गलती सिर्फ इंसान की जिंदगी नहीं बदलती, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इसलिए अपराध से दूर रहें, कानून का सम्मान करें और अपने परिवार के सपनों को टूटने से बचाएं। 🙏1
- भिंड ग्वालियर हाइवे रोड गोहद चोराहा पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने किया रूट परिवर्तन भिंड ग्वालियर हाइवे रोड गोहद चोराहा पर शुक्रवार को 11 बजे से 5 बजे तक भीषण जाम लग गया।जिसके कारण राहगीर कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। रक्षाबंधन पर्व के चलते सैकड़ों लोगों आवागमन में परेशानी हुई।जिसे देखते हुए पुलिस ने रूट बदल कर भिंड से चितोरा तथा ऐंचाया होते हुए ग्वालियर पहुंचाया1
- रक्षाबंधन पर ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, कन्या शाला में पूजा-अर्चना के बाद बांधी राखी रक्षाबंधन पर ब्राह्मण समाज की वर्षों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन, कन्या शाला में पूजा-अर्चना के बाद बांधी राखी कोलारस कोलारस। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लुकवासा के ब्राह्मण मोहल्ला स्थित कन्या शाला परिसर में वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का विधिवत निर्वहन किया गया। आयोजन की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से हुई। साफ-सफाई के दौरान करीब एक ट्रॉली मलबा निकाला गया। इसके बाद कन्या शाला परिसर में स्थित विशाल वट वृक्ष के नीचे ब्राह्मणों एवं यजमानों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान प्रसाद चढ़ाकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात पंडित जी द्वारा यजमान को राखी बांधी गई। वहीं यजमान द्वारा पंडित जी को दक्षिणा एवं अन्य सामग्री दान स्वरूप भेंट की गई। इस धार्मिक आयोजन में यजमान चंदू रघुवंशी द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। रक्षाबंधन के अवसर पर निभाई जाने वाली यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें लुकवासा सहित आसपास के क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग भी भाग लेते हैं। परंपरा के अनुसार कन्या शाला परिसर में विशाल वट वृक्ष के नीचे सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना के बाद ब्राह्मण समाज के लोग लुकवासा में विभिन्न दानदाताओं एवं यजमानों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांधते हैं। इसके बदले यजमानों द्वारा ब्राह्मणों को दक्षिणा एवं अन्य सामग्री दान की जाती है। यह आयोजन क्षेत्र की पुरानी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का संदेश भी देता है।1
- राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नगर पालिका चुनाव में बांटने के लिए रखी 129 पव्वा अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में रोहाई मोहल्ले के एक मकान पर दी दबिश, 62 पव्वा देसी और 67 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी मोहम्मद आरिफ खान गिरफ्तार, चुनाव में शराब बांटने की थी तैयारी, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज पुलिस ने मौके से कुल 129 पव्वा शराब बरामद की है, जिसमें 62 पव्वा देसी शराब और 67 पव्वा अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब को चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए रखा जाना बताया है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "नगर पालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर रोहाई मोहल्ले में मोहम्मद आरिफ खान के मकान पर दबिश दी गई। तलाशी में 129 पव्वा अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।" चुनाव को लेकर पुलिस सख्त बता दें कि नगर पालिका चुनाव में शराब वितरण रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 3 दिन में यह शराब की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पुलिस 120 ग्राम गांजा के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है राजाखेड़ा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नगर पालिका चुनाव में बांटने के लिए रखी 129 पव्वा अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में रोहाई मोहल्ले के एक मकान पर दी दबिश, 62 पव्वा देसी और 67 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी मोहम्मद आरिफ खान गिरफ्तार, चुनाव में शराब बांटने की थी तैयारी, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज पुलिस ने मौके से कुल 129 पव्वा शराब बरामद की है, जिसमें 62 पव्वा देसी शराब और 67 पव्वा अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने शराब को चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए रखा जाना बताया है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "नगर पालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर रोहाई मोहल्ले में मोहम्मद आरिफ खान के मकान पर दबिश दी गई। तलाशी में 129 पव्वा अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है।" चुनाव को लेकर पुलिस सख्त बता दें कि नगर पालिका चुनाव में शराब वितरण रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 3 दिन में यह शराब की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पुलिस 120 ग्राम गांजा के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है1