Shuru
Apke Nagar Ki App…
Paras jain panna
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by Paras jain panna4
- मृतक महिला की पहचान प्रीति जगूड़ी (29 वर्ष) के रूप में हुई है! जो अजबपुर की निवासी थीं। वह एक निजी कॉलेज में नर्सिंग शिक्षिका थीं। हादसा तब हुआ जब महिला अपनी स्कूटी से जा रही थीं और बैक हो रही एक निजी बस की चपेट में आ गईं। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी।1
- देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।अब तक बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी केवाईसी पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिनकी प्रक्रिया बाकी है। खासतौर पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा सकते, उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही अपने पूरे परिवार की ई-केवाईसी आसानी से कर सकते हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक किसी वजह से राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे थे।1
- The Aman Times 📢 देहरादून में राशन कार्ड ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अभियान देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अब अनिवार्य कर दी गई है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना जरूरी है। 👉 बड़ी संख्या में लोग पहले ही राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कई परिवारों की ई-केवाईसी बाकी है। 👉 खासतौर पर बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक खास मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिससे अब घर बैठे ही पूरे परिवार की ई-केवाईसी की जा सकती है। ✅ इस नई सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे थे। 📌 अगर अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द पूरा करें और सरकारी योजनाओं का लाभ लेते रहें।1
- प्रेमानंद जी बच्चों को क्या सिखा रहे हैं?1
- ऑपरेशन प्रहार की तहत कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा दिनांक 05 5.26 को सार्वजनिक स्थानों शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किए गए एवं ₹5250/- संयोजन शुल्क वसूला गया1
- शांतरशाह, हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ क्षेत्र में पिछले छह महीनों से सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिए जाने और जलभराव की गंभीर समस्या के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और स्थानीय व्यापारी मंडल ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NHI और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते सड़क निर्माण कार्य में जानबूझकर देरी की जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्कूली बसों और राहगीरों को ‘रॉन्ग साइड’ से गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ गया है। तेज प्रताप सैनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता अथॉरिटी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि खुदी सड़कों, धूल और जाम की समस्या के कारण उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दुकानदारों के अनुसार, हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में नितिन रोड, मुकेश रोड, अमन गोस्वामी, संजय गुप्ता, जोगिंदर, विजय, विनय सैनी, प्रशांत सैनी, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, भीम आर्मी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र के दो शातिर आदतन अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर तक ले जाकर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। अपराधियों के नाम: राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ़) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर)। आदेश: यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) देहरादून के आदेश पर की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड: ये दोनों अपराधी चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पाबंदी: अगले 6 महीनों तक इनका देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि वे इस अवधि के दौरान जिले में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1