पंतजलि योगपीठ क्षेत्र में 6 महीने से खुदी सड़कें बनी मुसीबत, भीम आर्मी और व्यापारियों का प्रदर्शन; अथॉरिटी को तालाबंदी की चेतावनी शांतरशाह, हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ क्षेत्र में पिछले छह महीनों से सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिए जाने और जलभराव की गंभीर समस्या के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और स्थानीय व्यापारी मंडल ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NHI और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते सड़क निर्माण कार्य में जानबूझकर देरी की जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्कूली बसों और राहगीरों को ‘रॉन्ग साइड’ से गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ गया है। तेज प्रताप सैनी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता अथॉरिटी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि खुदी सड़कों, धूल और जाम की समस्या के कारण उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दुकानदारों के अनुसार, हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्राहकों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में नितिन रोड, मुकेश रोड, अमन गोस्वामी, संजय गुप्ता, जोगिंदर, विजय, विनय सैनी, प्रशांत सैनी, अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, भीम आर्मी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- 🚨 विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा विकासनगर के बाबूगढ़ क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक बस चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने बिना पीछे देखे अचानक बस को बैक कर दिया, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सीधे स्कूटी के ऊपर चढ़ गई, जिससे स्कूटी बस के नीचे दब गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए महिला को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ⚠️ लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 सड़क पर सतर्क रहें, सुरक्षित रहें1
- ग्राम भगेन विकास कार्य को लेकर दोबारा जांच की मांग की जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर1
- मृतक महिला की पहचान प्रीति जगूड़ी (29 वर्ष) के रूप में हुई है! जो अजबपुर की निवासी थीं। वह एक निजी कॉलेज में नर्सिंग शिक्षिका थीं। हादसा तब हुआ जब महिला अपनी स्कूटी से जा रही थीं और बैक हो रही एक निजी बस की चपेट में आ गईं। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी।1
- देहरादून में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।अब तक बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी केवाईसी पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कई परिवार ऐसे हैं जिनकी प्रक्रिया बाकी है। खासतौर पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश घर से बाहर नहीं जा सकते, उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही अपने पूरे परिवार की ई-केवाईसी आसानी से कर सकते हैं।अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो अब तक किसी वजह से राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे थे।1
- कब होगा इस समस्या का हल1
- Post by Musyyab Alampur kasba gango jila Saharanpur1
- Post by Dpk Chauhan1
- 📢 The Aman Times 🚨 ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 🔍 क्या है मामला? 03 मई 2026 को रायवाला निवासी सन्त बद्रीश महाराज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर चोरी कर ले गया। मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 👮 ऐसे हुई गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 04 मई को रेलवे अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 👤 गिरफ्तार अभियुक्त राहुल (32 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश 💧 बरामदगी चोरी की गई पानी की मोटर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली है। 👮♂️ पुलिस टीम उप निरीक्षक योगेन्द्र खोटियान हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह कांस्टेबल मुनीष कुमार ⚠️ संदेश: देहरादून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। आम जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र के दो शातिर आदतन अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर तक ले जाकर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। अपराधियों के नाम: राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ़) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर)। आदेश: यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) देहरादून के आदेश पर की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड: ये दोनों अपराधी चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पाबंदी: अगले 6 महीनों तक इनका देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि वे इस अवधि के दौरान जिले में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1