ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भरवाई में बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद, गिरफ्तार -एसआईयू ऊना की टीम ने शिव मंदिर के पास गुप्त सूचना पर की कार्रवाई जिला पुलिस की विशेष टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भरवाई में बाइक सवार दो युवकों को 3 किलो 462 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाई के नजदीक नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान बाइक चालक चंद्रमोहन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 मरवाड़ी, तहसील घनारी के बैग से 3.462 किलोग्राम चरस और एक डिजिटल तराजू बरामद हुआ। बाइक पर पीछे राहुल भटोल निवासी बबेहड़, तहसील घनारी भी सवार था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बरामद चरस के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- hp una haroli tahliwal mai ajj FRR ek bar gurnam Singh or unke sathi dukano pr kabja karni a ge 1/11/20261
- हमीरपुर में गेहूं के बीज के लिए चार दिन से भटक रहे किसान, हर बार मिल रहा आश्वासन हमीरपुर जिला हमीरपुर में गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने के बीच किसान बीज के लिए परेशान हो रहे हैं। कई किसान पिछले चार दिनों से गेहूं का बीज लेने के लिए कृषि विभाग के केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार बीज उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर वापस भेजा जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर गेहूं की बिजाई करना जरूरी है, लेकिन बीज उपलब्ध न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। लगातार केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि बिजाई का उपयुक्त समय न निकल जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।1
- कुलारू के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान। पीड़ित नरेश कुमार कुलारू के पास स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान आग की चपेट में आए छह बड़े ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर, दो बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख घुमारवीं। घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुलारू के पास स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते एजेंसी के अंदर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। इस अग्निकांड में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार आग लगने से एजेंसी में खड़े छह बड़े ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर, एक रोटावेटर, दो मोटरसाइकिलें, एलईडी, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में एजेंसी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रसासन मौके पर पहुंचकर आगामी कारवाही कर रहे हैं पीड़ित नरेश कुमार1
- विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे भोरंज के कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में लेंगे भाग भोरंज। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली स्थित हिमाचल भवन पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेंगे। यह रैली INDIA गठबंधन की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के संदर्भ में आयोजित की जा रही है। भोरंज से पहुंचे कार्यकर्ता रैली में भाग लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।2
- झंडूता स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीश रोज़ी दहिया ने विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार1
- ऊना में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- सावधान : पंचकूला में दिल दहलाने वाली वारदात सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची पर बेरहमी से ईंटे गमले उठाकर सर में मारे कमजोर दिल वाले यह वीडियो ना देखें। पंचकूला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के अंदर एक तीसरी क्लास के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा है। इस घटना में बच्ची बेहोश हो गई, उसके बावजूद हमलावर बच्चा, पत्थर से हमला करता रहा। इसके बाद बच्ची को काफी देर तक घसीटा गया। बच्ची को गंभीर हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। #himachalpunjabnews #Panchkula #Governmentschool #Girlbeatenup #Deadlyattack #VideoViral1