आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक ऊत्साह , ऊर्जा ओर संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक ऊत्साह , ऊर्जा ओर संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ भागडे ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे की सहभागिता । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता महामहिम राज्यपाल ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान "नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे डूंगरपुर, 06 अगस्त। युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार सायं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवल खास में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मां की उड़ान संस्थान, राजीविका की महिलाओं ग्राम पंचायत प्रशासक पाल गामड़ी, छात्र युवाओं एवं आमजन ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने संबंधित संवाद किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए किसानों एवं काश्तकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र काश्तकारों को योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करे। परिवार के मुखिया के नशा करने से पूरे परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है। इसलिए सभी के संयुक्त प्रयासों से नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। उन्होंने बप्पा रावल, महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब तक प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक गरीबी का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शिक्षित समाज ही समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों एवं आमजन को नशे से मुक्त रहते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक ने किया। इस अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधानसभा डूंगरपुर प्रत्याशी बंशी लाल कटारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2
- पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मांडवीया मंडल की बैठक संपन्न हर बूथ-हर पंचायत जीतने का लिया संकल्प संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक सांगठनिक संकल्प, उत्साह और ऊर्जापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को केंद्र में रखते हुए चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 'हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे' के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का उद्घोष किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर, जिला महामंत्री पंकज जैन, मंडल प्रभारी मनोहर पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह डाबी तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर सुथार, शांतिलाल सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का कुशल एवं सफल संचालन मंडल महामंत्री आयुष व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर दुर्गाशंकर रोत ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।2
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं कने लेकिन सांसद राजकुमार जी रोत1
- आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे1
- बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कट्टे में 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुँआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कुँआ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खार क्षेत्र के बोडामली-खार रोड पर सघन नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर, निवासी खार थाना कुँआ को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपित कमलेश डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।1
- प्रसूता की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप डूंगरपुर। बांसवाड़ा के बाद अब डूंगरपुर जिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शव को मोर्चरी में रखने से भी इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश की। जानकारी के अनुसार, ललिता पत्नी नितेश मीणा, निवासी पादरड़ी, ऋषभदेव, गर्भवती होने पर उपचार के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भ में पल रहा शिशु मृत पाया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान प्रसूता की भी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखने से भी मना कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।2