बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कट्टे में 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुँआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कुँआ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खार क्षेत्र के बोडामली-खार रोड पर सघन नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर, निवासी खार थाना कुँआ को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपित कमलेश डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।
बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कट्टे में 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुँआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कुँआ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खार क्षेत्र के बोडामली-खार रोड पर सघन नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर, निवासी खार थाना कुँआ को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपित कमलेश डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।
- आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक ऊत्साह , ऊर्जा ओर संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित । डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जनसेवा, सामाजिक समर्पण एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, पुनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, आसपुर विधानसभा पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र जी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण जी गमेती, पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल जी अहारी, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश अहारी, नारायण लाल अहारी रघुनाथपुरा सरपंच गणेश जी अहारी, देव सोमनाथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ननोमा आतरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी रोत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण परमार , दोवड़ा सरपंच दयाशंकर जी परमार, रूपदेव जी ननोमा, पन्नालाल जी भट्ट छगनलाल जी अहारी तथा डूंगरलाल जी कोटडीया शंकर लाल जी कलासुआ रोहित अहारी मनसुख प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रकाश कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी के संघर्षपूर्ण जीवन, जनहित के प्रति समर्पण एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी जनों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।2
- संगठन सर्वोपरि, पंचायतीराज चुनाव में फहराएं भाजपा का परचम: बाबूलाल खराड़ी जिला स्तरीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, बूथ मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, पदाधिकारियों की होगी ग्रेडिंग सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को सागवाड़ा शहर स्थित विधायक कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, गुरुप्रसाद पटेल, वेलजी पटेल, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल कलासुआ, कांतिलाल डामोर सहित जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करता है। पार्टी का मूल उद्देश्य भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि इस आंदोलन के पीछे अराजक और राष्ट्रविरोधी ताकतों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कठोर कानून बनाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, वह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है। खराड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के इतिहास और शास्त्रीय ज्ञान को शिक्षा व्यवस्था में स्थान दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत भी भाजपा सरकार ने ही की, जिससे आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव को भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक कर एजेंडा तय किया जाए ताकि योजनाबद्ध तरीके से संगठनात्मक कार्यों का संचालन हो सके। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में संत रविदास महाराज जयंती, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संयोजकों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद से संगठन को नुकसान पहुंचता है, जबकि संगठन हित सर्वोपरि रखने से प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान स्वतः सुरक्षित रहता है। डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि जिला पदाधिकारियों को नियमित रूप से मंडलों का दौरा कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों में पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग भी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर मूल्यांकन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवारों तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने भी संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।2
- सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी धंबोला. थाना क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से रह रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी पिछले छह से सात माह से मजदूरी कर रहा था और उन्हीं के साथ कमरे में रहता था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाने के एसआई अशोक कुमार, एएसआई गजेंद्र सिंह,तुलसीराम, करण भट्ट,कल्पेश,कांतिलाल, अमित भट्ट, तथा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। करीब पांच साल पहले उसके एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।4
- ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' का वार: नाकाबंदी में 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्करी करते युवक को दबोचा कुँआ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी, मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू सीमलवाड़ा,डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कुँआ थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गांजा खरीदने और बेचने के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में कुँआ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास मौजूद सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर (30 वर्ष), निवासी खार, थाना कुँआ, जिला डूंगरपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से खरीदकर लाया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश (नं. 778) कांस्टेबल लोकेश (नं. 789) कांस्टेबल प्रभुलाल (नं. 850) कांस्टेबल दीपेश (नं. 147) जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।1
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार हर खबर वागड़ कुंआ। डूंगरपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोडमली –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। कार्यवाही करने वाली टीम मे कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल दिपेश रहे शामिल।1
- तबीयत बिगड़ी, भोपे के पास ले गए, रास्ते में थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप पुलिस थाना धंबोला क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया,जानकारी के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी मजदूरी करता था और उसी कमरे में रह रहा था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को पहले एक भोपे के पास ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद उसे घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को वापस बंगाली मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।3