ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' का वार: नाकाबंदी में 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्करी करते युवक को दबोचा कुँआ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी, मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू सीमलवाड़ा,डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कुँआ थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गांजा खरीदने और बेचने के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में कुँआ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास मौजूद सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर (30 वर्ष), निवासी खार, थाना कुँआ, जिला डूंगरपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से खरीदकर लाया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश (नं. 778) कांस्टेबल लोकेश (नं. 789) कांस्टेबल प्रभुलाल (नं. 850) कांस्टेबल दीपेश (नं. 147) जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

- बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कट्टे में 646 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुँआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोडामली-खार रोड पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कुँआ थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खार क्षेत्र के बोडामली-खार रोड पर सघन नाकाबंदी की थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर, निवासी खार थाना कुँआ को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपित कमलेश डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है कि वह यह गांजा कहाँ से लाया था और किसे बेचने जा रहा था।1
- आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक ऊत्साह , ऊर्जा ओर संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित । डूंगरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जनसेवा, सामाजिक समर्पण एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार जी पाटीदार, पूर्व विधायक पूंजीलाल जी परमार, पुनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं आसपुर विधानसभा विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, आसपुर विधानसभा पंचायती राज प्रभारी मनोज जी पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र जी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण जी गमेती, पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल जी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल जी अहारी, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश अहारी, नारायण लाल अहारी रघुनाथपुरा सरपंच गणेश जी अहारी, देव सोमनाथ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ननोमा आतरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी रोत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण परमार , दोवड़ा सरपंच दयाशंकर जी परमार, रूपदेव जी ननोमा, पन्नालाल जी भट्ट छगनलाल जी अहारी तथा डूंगरलाल जी कोटडीया शंकर लाल जी कलासुआ रोहित अहारी मनसुख प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रकाश कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय नाथूराम जी अहारी के संघर्षपूर्ण जीवन, जनहित के प्रति समर्पण एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी जनों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।2
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं कने लेकिन सांसद राजकुमार जी रोत1
- आसपुर एसडीएम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठक 14 अगस्त को घर घर तिरंगा मनाने का लिया संकल्प स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम ने ली बैठकः सभी विभागों को योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश आसपुर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें सरकार के घर घर तिरंगा कार्यक्रम को 14अगस्त को जोर शोर से मनाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान एसडीएम ने सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम गरिमामय और देशभक्ति पूर्ण हों। उन्होंने सभी विभागों से सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियों के प्रदर्शन की भी बात कही। वही सभी विभागों को अपने अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वही समारोह के दिन आगे की दीर्घा में प्रशासनिक अधिकारी,विधायक और ब्लॉक अध्यक्ष और पीछे की दीर्घा में जनप्रतिनिधियों को बिठाने की बात कही ।बच्चों के पेयजल ,अल्पाहार सहित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी प्रभुलाल कुमावत ,विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ,एईएन विजय शर्मा, बीसीएमओ नागेंद्र सिंह मोजुद थे1
- ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' का वार: नाकाबंदी में 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्करी करते युवक को दबोचा कुँआ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी, मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू सीमलवाड़ा,डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत कुँआ थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए 646 ग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गांजा खरीदने और बेचने के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह एवं वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में कुँआ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को खार-बोडामली मार्ग पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास मौजूद सफेद रंग के कट्टे से 646 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी कमलेश पुत्र मोहनलाल डामोर (30 वर्ष), निवासी खार, थाना कुँआ, जिला डूंगरपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से खरीदकर लाया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम थाना प्रभारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश (नं. 778) कांस्टेबल लोकेश (नं. 789) कांस्टेबल प्रभुलाल (नं. 850) कांस्टेबल दीपेश (नं. 147) जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।1
- प्रसूता की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप डूंगरपुर। बांसवाड़ा के बाद अब डूंगरपुर जिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तथा शव को मोर्चरी में रखने से भी इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश की। जानकारी के अनुसार, ललिता पत्नी नितेश मीणा, निवासी पादरड़ी, ऋषभदेव, गर्भवती होने पर उपचार के लिए डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भ में पल रहा शिशु मृत पाया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान प्रसूता की भी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखने से भी मना कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।2