मां बाराही देवीधुरा बग्वाल मेले के लिए यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी। मां बाराही देवीधुरा बग्वाल मेले के लिए यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी चम्पावत। मां बाराही देवीधुरा बग्वाल मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन को लेकर चम्पावत पुलिस ने विस्तृत यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया है। मेले के दौरान भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। देवीधुरा तिराहा से मुख्य बाजार और मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। तिराहे पर बैरियर लगाया जाएगा। हल्द्वानी रोड से आने वाले श्रद्धालुओं को कनवाड़ बैंड से हनुमान मंदिर तक शटल सेवा से आवागमन कराया जाएगा। हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग नंबर-1 और नंबर-2 निर्धारित की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग मेहरा होटल के पास पार्किंग नंबर-1 तथा आवश्यकता के अनुसार पार्किंग नंबर-2 में होगी। वहीं, खोलीखाड़ ग्राउंड से मुख्य बाजार की ओर वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। पाटी-लोहाघाट मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुलिस चौकी देवीधुरा के सामने और निर्धारित चौड़े स्थानों पर कराई जाएगी। लोहाघाट से आने वाली टैक्सियों की सवारियों को पुलिस चौकी बैरियर के पास उतारकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। अति आवश्यक और विशिष्ट महानुभावों के वाहनों को निर्धारित परिक्रमा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इनके लिए संस्कृत महाविद्यालय ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस के अनुसार कनवाड़ बैंड से हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर ढोलीगांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। देवीधुरा कस्बे में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में हल्द्वानी से पाटी, लोहाघाट, पिथौरागढ़ और चम्पावत जाने वाले वाहनों को वालिक चैक पोस्ट से रीठाखाल-रिगलबैंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह रिगलबैंड से हल्द्वानी और नैनीताल जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर रीठाखाल होते हुए वालिक चैक पोस्ट की ओर भेजा जाएगा। चम्पावत पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है।

- उत्तराखंड :में धीमा पड़ा मानसून, पहाड़ों में बारिश का दौर जारी; यलो अलर्ट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी उत्तराखंड :में धीमा पड़ा मानसून, पहाड़ों में बारिश का दौर जारी; यलो अलर्ट के साथ बिजली गिरने की चेतावनी1
- सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण सुई गांव में अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण लोहाघाट/चम्पावत। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से ग्राम सुई में आयोजित अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम ने ग्रामीणों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार 25 अगस्त 2026 को आयोजित अभियान में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्निकांड से बचाव के उपाय और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान टीम ने प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों को अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग और आग पर शुरुआती स्तर पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों से घरेलू एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखने तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल फायर सर्विस और संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।1
- रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, हेलीपैड से लेकर सुरक्षा, पार्किंग और जनसुविधाओं तक की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण चम्पावत, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर धूरा (चौड़ाकोट) में प्रस्तावित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेलीपैड, सेफ हाउस, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय, यातायात और बैरिकेडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और आमजन के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और सशक्तिकरण से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे बेहतर व्यवस्थाओं और प्रभावी समन्वय के साथ सफल बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज कालाकोटी, दर्जा प्राप्त मंत्री हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष महिला युवा मोर्चा दीपा जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुन्दर सिंह बोहरा, एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र पलड़िया सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- स्लग - सीमांत खटीमा: 'पैगंबर-ए-इस्लाम' के जन्मदिन पर निकला विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर /विजुअल - ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही अकीदत, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सीमांत खटीमा की सड़कें अकीदत के रंग में रंगी नजर आईं। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामिक परचम के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए और पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजारों लोग इस जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए तबर्रुक व लंगर का भी खास इंतजाम रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अमन और शांति के साथ संपन्न हुआ। खटीमा में निकले इस विशाल जुलूस ने न केवल मजहबी आस्था की मिसाल पेश की, बल्कि क्षेत्र में कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया। बाइट 1 - मौलाना इरफान उल हक कादरी खटीमा बाइट 2 - नासिर खान मस्जिद कमेटी बाइट 3 - आरिफ अंसारी समाजसेवी बाइट 4 - नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी1
- एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन धमाकेदार खुलासा 💥🎯 🔅एसएसपी नवनीत सिंह👮🏻♂️ की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन⚡ 🔅Swift कार 🚘 की चैकिंग में खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज 🔅जामताड़ा के बाद अब बिहार का “मगध” बना साइबर फ्रॉड का नया ठिकाना! 🔅“मगध साइबर गैंग” का भंडाफोड़- गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के 03 और हरिद्वार के 02 हैं शामिल 🔅35 ATM कार्ड💳, 14 बैंक पासबुक एवं 17 SIM कार्ड बरामद, कई बड़े-बड़े बैंकों 🏦 से मिला नेटवर्क 🔅18📱एवं 02 💻सहित भारी मात्रा में डिजिटल सामग्री और 💵 ₹37,500 नगदी बरामद 🔅WhatsApp चैट 📲 में दर्जनों बैंक खातों, QR Code एवं लेन-देन के मिले महत्वपूर्ण सुराग 🔅म्यूल खाते बनते थे 🔄 रकम/UPI ट्रांसफर और ATM से कैश निकासी का रस्ता 🔅खाते उपलब्ध कराने वालों से लेकर रकम निकालने वालों तक बना था पूरा नेटवर्क1
- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।1
- Dimple Yadav का बेटियों के लिए बड़ा संदेश! Akhilesh के सामने दिया Viral जवाब | SP की नई योजना 2027 उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला वोटरों को लेकर सियासी मुकाबला तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिंपल यादव ने बेटियों को लेकर ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्रकार के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि बेटियों को समाज की लगाई हुई बंदिशों में बंधने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। इसी मंच से समाजवादी पार्टी ने स्त्री सम्मान समृद्ध योजना को लेकर कई चुनावी वादों की घोषणा की। इस वीडियो में जानिए: • डिंपल यादव का वायरल बयान • अखिलेश यादव की मौजूदगी में क्या हुआ? • स्त्री सम्मान समृद्ध योजना में क्या वादे किए गए? • 2027 यूपी चुनाव पर इसका क्या असर पड़ सकता है? नोट: वीडियो में बताए गए कुछ बिंदु राजनीतिक दलों के सार्वजनिक बयानों और चुनावी वादों पर आधारित हैं। G Express पर आपको मिलती हैं तेज, भरोसेमंद और तथ्य आधारित खबरें। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।1
- चम्पावत:*नेपाल में भीषण आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क: SDRF टीम टनकपुर हाई अलर्ट पर, शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई गई निगरानी* चम्पावत:*नेपाल में भीषण आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन सतर्क: SDRF टीम टनकपुर हाई अलर्ट पर, शारदा बैराज एवं घाटों पर बढ़ाई गई निगरानी*1