सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।4
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।3
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1